IND A vs SA A 1st ODI Highlights: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका मैच विनिंग शतक, इंडिया-ए पड़ गई साउथ अफ्रीका की सेकंड बेंच पर भारी

Ruturaj Gaikwad News

IND A vs SA A 1st ODI Highlights: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका मैच विनिंग शतक, इंडिया-ए पड़ गई साउथ अफ्रीका की सेकंड बेंच पर भारी
Ruturaj Gaikwad NewsInd Vs SaIndia Vs South Africa
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

IND A vs SA A 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 285 रन बनाए थे, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 49.3 ओवर में हासिल कर लिया है।

राजकोट: भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की सेकंड बेंच साउथ अफ्रीका की सेकंड बेंच पर भारी पड़ गई है। राजकोट में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेले गए पहले अनॉफिशियल वनडे मैच में इंडिया-ए ने जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने जीत के लिए मिले 286 रन के टारगेट को 6 विकेट खोकर 49.

3ओवर में हासिल कर लिया है। जीत के हीरो भारतीय टीम से बाहर चल रहे धुरंधर ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ रहे हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना 17वां शतक ठोककर जीत की स्क्रिप्ट लिखी है। गायकवाड़ ने 129 गेंद पर 10 चौकों के साथ शानदार 117 रन की पारी खेली है। टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉयड के हीरो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा यहां बड़ी पारियां नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने जीत में अहम योगदान दिया है। आखिर में कोलकाता टेस्ट की टीम से रिलीज किए गए नीतिश कुमार रेड्डी और निशांत सिंधु ने छठे विकेट के लिए बढ़िया साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिला दी है। जीत का रन हर्षित राणा ने छक्का लगाकर पूरा किया और टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 290 रन बनाकर जीत हासिल की।गायकवाड़-अभिषेक ने दी थी बढ़िया शुरुआतटारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया-ए को गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने बढ़िया शुरुआत दी। गायकवाड़ एक छोर थामकर खेले, जबकि अभिषेक अपने धुआंधार वाले अंदाज में ही नजर आए। दोनों ने 9.3 ओवर में 64 रन जोड़ दिए। अभिषेक 25 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रेयान पराग भी जल्दी ही वापस लौट गए, लेकिन तिलक वर्मा और गायकवाड़ की जोड़ी जम गई। तिलक अपने स्टाइल के विपरीत विकेट पर टिककर खेले और 58 गेंद में 39 रन की पारी खेली, जिसमें महज 2 चौके थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की पार्टनरशिप की। इशान किशन भी 21 गेंद में 17 रन ही बना पाए। गायकवाड़ के लिए बढ़िया रहा है ये सीजनटीम इंडिया को बड़ा झटका तब लगा, जब गायकवाड़ 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उस समय स्कोर 5 विकेट पर 219 रन था। हालांकि उससे पहले वे अपने खाते में 129 गेंद पर 10 चौके के साथ 117 रन जोड़ चुके थे। यह इस सीजन में गायकवाड़ का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दो फर्स्ट क्लास शतक लगाए थे, जिनमें दलीप ट्रॉफी मैच में वेस्ट जोन के लिए सेंट्रल जोन के खिलाफ 184 रन की बेहतरीन पारी भी शामिल है। एक अन्य शतक उन्होंने रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ 116 रन की पारी के साथ बनाया है। इसके अलावा वे दो फिफ्टी स्कोर भी बना चुके हैं। टीम इंडिया के लिए 6 वनडे पारी खेल चुके इस 28 वर्षीय बल्लेबाज के खाते में 119 रन दर्ज हैं। उन्हें भारतीय टीम में आखिरी बार साल 2023 में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ खेलने का मौका मिला था। गायकवाड़ के आउट होने के बाद रेड्डी और सिंधु की जोड़ी ने कोई चमत्कार अफ्रीकी गेंदबाजी को नहीं करने दिया और टीम को जीत दिला दी।अफ्रीका ने शुरुआती झटकों के बाद बनाया था बढ़िया स्कोरइससे पहले साउथ अफ्रीका-ए की टीम को शुरुआत में खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने जल्दी-जल्दी झटके दिए। अफ्रीका ने 11.2 ओवर में 53 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद छठे विकेट के लिए डियान फॉरेस्टर और डेलेनो पॉटगिटर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने 123 गेंद पर 113 रन जोड़कर टीम को संकट से उबार लिया। फॉरेस्टर के आउट होने पर आए बॉर्न फॉरटुइन ने भी 56 गेंद में तेजतर्रार 59 रन बनाए और आखिर में साउथ अफ्रीका-ए की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। अर्शदीप सिंह ने 59 रन देकर 2 विकेट और हर्षित राणा ने 49 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 57 रन देकर 1 ही विकेट मिला।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ruturaj Gaikwad News Ind Vs Sa India Vs South Africa IND A Vs SA A 1St ODI Rajkot Abhishek Sharma Tilak Varma Nithish Kumar Reddy Cricket News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »

IND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदIND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले, नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। ध्रुव जुरेल को पहले टेस्ट में मौका मिलेगा। रेड्डी की वनडे सीरीज में वापसी की संभावना है।
Read more »

IND vs SA 1st Test Live Updates: वापसी कर रहे हैं बावुमाIND vs SA 1st Test Live Updates: वापसी कर रहे हैं बावुमाIND vs SA 1st Test Live: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कल से भिड़ने वाली है।
Read more »

Live: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-A - அப்டேட்ஸ்
Read more »

Islamabad Blast: ২০০৯ সালের স্মৃতি ফিরিয়ে ইসলামাবাদে ভয়ংকর বিস্ফোরণ! আতঙ্কে কাঁপছেন শ্রীলঙ্কার ক্রিকেটাররা, তবুও...Islamabad Blast: ২০০৯ সালের স্মৃতি ফিরিয়ে ইসলামাবাদে ভয়ংকর বিস্ফোরণ! আতঙ্কে কাঁপছেন শ্রীলঙ্কার ক্রিকেটাররা, তবুও...Pak vs SL ODI series rescheduled following blast in Islamabad
Read more »

IND vs SA Test Series: ரிஷப் பண்ட் படைக்க இருக்கும் வரலாற்று சாதனை!IND vs SA Test Series: ரிஷப் பண்ட் படைக்க இருக்கும் வரலாற்று சாதனை!Rishabh Pant: தென்னாப்பிரிக்காவுக்கு எதிரான டெஸ்ட் தொடர் நாளை (நவம்பர் 14) தொடங்க உள்ள நிலையில், இந்திய நட்சத்திர வீரர் துணை கேப்டன் ரிஷப் பண்ட் மாபெரும் வரலாற்று சாதனையை படைக்க இருக்கிறார்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:54