भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज की तैयारी में इंग्लैंड टीम जुट गई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। 20 जून से होने वाली इस सीरीज की तैयारी में इंग्लैंड टीम जुट गई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में होगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी फॉर्मेट में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और ज्ञान प्रदान करते हैं। अपने सलाहकार कार्यकाल के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए द हंड्रेड में खेलना शुरू करेंगे। Our new Specialist Skills Consultant 😍 We're delighted to announce that Tim Southee , New Zealand’s all-time leading wicket-taker, is joining us on a short-term basis.
Read more 👇— England Cricket May 15, 2025 पिछले साल साउदी ने संन्यास का एलान किया था। उन्होंने 107 टेस्ट की 203 पारियों में 391 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया। इतना ही नहीं टेस्ट में उन्होने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। टेस्ट की 156 पारियों में साउदी के नाम 2245 रन हैं। 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेले। साउथी 300 टेस्ट, 200 वनडे और 100 टी20 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज भी हैं। ये भी पढ़ें: क्या आपको याद है कि Virat Kohli के साथ किन 2 खिलाड़ियों ने किया था टेस्ट डेब्यू? जानें कैसा रहा उनका रिकॉर्ड साउदी ने 161 टेस्ट की 159 पारियों में 33.70 की औसत और 5.53 की इकोनॉमी से 221 विकेट अपने नाम किए। वनडे में उन्होंने 1 अर्धशतक की बदौलत 740 रन भी बनाए। इतना ही नहीं 126 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 164 विकेट हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। IND vs ENG टेस्ट सीरीज का शेड्यूल पहला टेस्ट: 20 से 24 जून- हेडिंग्ले, लीड्स दूसरा टेस्ट: 2 से 6 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम तीसरा टेस्ट: 10 से 14 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन चौथा टेस्ट: 23 से 27 जुलाई- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 5वां टेस्ट: 31 जुलाई से 4 अगस्त- केनिंग्टन ओवल, लंदन ये भी पढ़ें: WTC final 2025: ICC ने किया प्राइज मनी का एलान, भारत को भी मिलेंगे करोड़ों; पाकिस्तान के हाथ आएंगे चिल्लर
IND Vs ENG Test IND Vs ENG ENG Vs IND ENG Vs IND Test England Vs India India Vs England India Vs England Test Schedule भारत बनाम इंग्लैंड भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज टिम साउदी टिम साउथी टिम साऊदी टिम साउदी भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज IND Vs ENG Test Series
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्रीलंका की महिला टीम ने दिया बड़ा उलटफेर, भारत को वनडे में सात साल बाद हरायाअनुभवी निलाक्षिका सिल्वा के अर्धशतक से श्रीलंका ने भारत को तीन विकेट से हराया। वनडे में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सात साल में पहली जीत दर्ज की।
Read more »
IND Vs ENG: Jasprit Bumrah नहीं तो इंग्लैंड दौरे पर कौन होगा भारत का उप-कप्तान? ये 3 खिलाड़ी हैं तगड़े दावेदारInd vs Eng भारतीय टीम को जून के अंत में इंग्लैंड का दौरा करना है। अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज अहम होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लीडरशिप रोल से दूर रखा जाएगा। ऐसे में जानते हैं 3 खिलाड़ी के नाम जिन्हें भारत का उप-कप्तान बनाया जा सकता...
Read more »
IND vs ENG: टेस्ट कप्तानी से रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान, सामने आया था ये बड़ा अपडेटRohit Sharma Will Removed as Test Captain IND vs ENG Test Series: रिपोर्ट में बड़ा दावा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा नहीं होंगे टीम इंडिया के कप्तान.
Read more »
'मुझे वो पल याद है जब...', Rohit Sharma के संन्यास पर सचिन तेंदुलकर का आया दिल छू लेने वाला रिएक्शनरोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा की। सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए भावुक पोस्ट लिखा। तेंदुलकर ने ही 2013 में रोहित शर्मा को डेब्यू कैप सौंपी थी। हिटमैन ने 67 टेस्ट में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 4301 रन बनाए। रोहित ने 24 टेस्ट में भारत...
Read more »
Rohit Sharma और Virat Kohli के संन्यास के बाद कैसी होगी भारतीय टीम? देखें भारत का संभावित स्क्वाडIndias probable squad for ENG tour भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। रोहित शर्मा के संन्यास और विराट कोहली के जाने की संभावना के बीच भारतीय टीम बड़े बदलाव के साथ इंग्लैंड रवाना होगी। देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल के नेतृत्व में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। भारत ने 18 सालों से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज...
Read more »
IND vs ENG Test Series Updates: 776 विकेट लेने वाला भारत से निकालेगा दुश्मनी, इंग्लैंड ने दिया स्पेशल टास्क...IND vs ENG Test Series update: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज को स्पेशल टास्क दिया है. पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को ईसीबी ने मेंस क्रिकेट टीम का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया गया है. साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में 776 विकेट ले चुके हैं.
Read more »
