Sunil Gavaskar BCCI दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को गुरुवार को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने नाम पर एक नए बोर् डरूम का उद्घाटन किया 10000 गावस्कर। यह कमरा महान सलामी बल्लेबाज की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करता है। वह टेस्ट इतिहास में 10000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने नाम पर एक नए बोर् डरूम का उद्घाटन किया 10000 गावस्कर। यह कमरा महान सलामी बल्लेबाज की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करता है। वह टेस्ट इतिहास में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। उद्घाटन समारोह में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवजीत सैकिया शामिल हुए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर इस इवेंट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, एक महान खिलाड़ी का सम्मान! भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में 10000 गावस्कर-उनके सम्मान में नामित बोर्ड रूम और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि का उद्घाटन किया। Honouring a legend! 🙌 India great Sunil Gavaskar inaugurates 𝟭𝟬𝟬𝟬𝟬 𝗚𝗮𝘃𝗮𝘀𝗸𝗮𝗿 - a Board Room named in his honour and his iconic milestone at the BCCI HQ in Mumbai 👏 pic.
twitter.com/laZI0cBL57— BCCI May 15, 2025 इवेंट में गावस्कर ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, MCA मेरी मां हैं और BCCI मेरा पिता हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वास्तव में इस अवसर की सराहना करता हूं। भारतीय क्रिकेट का शुक्रिया। यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इस सम्मान के लिए बीसीसीआई का बहुत आभारी हूं। मैं बीसीसीआई के लिए अपना सबकुछ देना चाहता हूं... इसलिए जब भी मुझसे कुछ भी मांगा जाए, चाहे इस उम्र में ही क्यों न हो, तो कृपया बेझिझक कहें। 1971 से 1987 तक भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सुनील गावस्कर को खेल के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। क्रीज पर अपने संयम और तकनीकी रूप से मजबूत डिफेंस के लिए जाने जाने वाले गावस्कर अपने दौर के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों के सामने हमेशा डटे रहे। वह अक्सर बिना हेलमेट पहने। गावस्कर ने अपने करियर में 125 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 214 पारियों में उन्होंने 51.12 की औसत से 10122 रन बनाए। टेस्ट में गावस्कर ने 45 अर्धशतक के साथ 34 शतक भी लगाए। गावस्कर ने अपने करियर में 108 वनडे मैच भी खेले। एकदिवसीय की 102 पारियों में उन्होंने 3092 रन जड़े। इस फॉर्मेट में गावस्कर ने 27 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी जड़ा। ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने की खास तैयारी, टिम साउदी को सौंपी अहम जिम्मेदारी
Sunil Gavaskar BCCI BCCI सुनील गावस्कर बीसीसीआई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'उसकी कलाइयां जादुई हैं..', नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बल्लेबाज को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा 'मोहम्मद अजहरुद्दीन'Navjot Singh Sidhu react on Virat Kohli: पूर्व भारतीय दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू ने उस क्रिकेटर के बारे में बात की है जिसे वो वर्तमान क्रिकेट में 'कलाई का जादूगर' मानते हैं.
Read more »
'केवल रिचर्ड्स ही ऐसा...", सुनील गावस्कर ने भारत के इस दिग्गज को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा विवियन रिचर्ड्सSunil Gavaskar on Rohit Sharma: भारत के महान कप्तान सुनील गावस्कर ने उस भारतीय बल्लेबाज को लेकर बात की है जिसे वो विश्व क्रिकेट का दूसरा विवियन रिचर्ड्स मानते हैं.
Read more »
रोहित और विराट का वनडे विश्व कप 2027 खेलना मुश्किल : सुनील गावस्कररोहित और विराट का वनडे विश्व कप 2027 खेलना मुश्किल : सुनील गावस्कर
Read more »
शुभमन गिल नहीं, इस खिलाड़ी को होना चाहिए भारत का अगला टेस्ट कप्तान, सुनील गावस्कर ने बतायाSunil Gavaskar Wants THIS Player To Lead India’s Test Team: क्या भारत का अगला टेस्ट कप्तान शुभमन बनेंगे, इसको लेकर अब सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है.
Read more »
'Rohit Sharma और Virat Kohli नहीं खेलेंगे ODI WC 2027…’, महान क्रिकेटर के दावे ने भारतीय फैंस को दिया करारा झटकाSunil Gavaskar Statement भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में ये कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027 में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। गावस्कर ने ये कहा कि ये दोनों बल्लेबाजों का 50 ओवर के इस फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन रह है लेकिन ये दोनों वनडे विश्व...
Read more »
न डांस और न ही डीजे... सुनील गावस्कर ने रखी ऐसी डिमांड, वजह जानकर मन में बढ़ जाएगी उनके लिए इज्जतमहान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों को बिना डीजे और शोर-शराबे के आयोजित करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह अनुरोध हाल की घटनाओं और कुछ परिवारों द्वारा अपने प्रियजनों को खोने के कारण किया है। गावस्कर ने कहा कि यह उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने का एक तरीका...
Read more »
