IND vs ENG Test Series update: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज को स्पेशल टास्क दिया है. पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को ईसीबी ने मेंस क्रिकेट टीम का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया गया है. साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में 776 विकेट ले चुके हैं.
नई दिल्ली. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने तक इंग्लैंड का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया है.
भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट के साथ करेगी. यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ खत्म होगा. दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले साउदी इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय सत्र के शुरुआती मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे. जो अगले बृहस्तिवार से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट होगा. टिम साउदी जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम से जुड़ेंगे. जो 22 मई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाला है. 36 वर्षीय टिम साउदी ने 107 टेस्ट मैच में 391 विकेट, 161 वनडे मैच में 221 विकेट और 126 टी20 मैच में 164 विकेट हासिल किए हैं. साउदी ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलिवदा कहा. उन्होंने 394 मैचों में 4.01 की इकॉनमी रेट से 776 विकेट लिए. जिसमें 20 बार 5 विकेट और एक बार 10 विकेट शामिल हैं. ‘फैब फोर’ की विदाई के बाद भी भारतीय क्रिकेट ने वापसी की है, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद मांजरेकर ने फैंस को दिया दिलासा —- Polls module would be displayed here —- दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त किया. जिसमें 98 छक्के शामिल हैं. जो केवल बेन स्टोक्स , ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट से पीछे हैं. ईसीबी ने एक बयान में कहा, ‘दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी प्रारूपों में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को अहम जानकारी प्रदान करेंगे. सलाहकार की भूमिका के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ में खेलना शुरू करेंगे.’ इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो संस्करणों में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा. इंग्लैंड 29 मई से 10 जून तक तीन वनडे और 3 टी-20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी भी करेगा. जिसके मैच बर्मिंघम, कार्डिफ, लंदन, ब्रिस्टल, चेस्टर-ले-स्ट्रीट और साउथेम्प्टन में होंगे.
Tim Southee Joins Brendon Mccullum Coaching Staff India Vs England Ind Vs Eng Test Seris India Tour Of England Tim Southee Joins England Coaching Camp Ind Vs Eng Test Series टिम साउदी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs ENG Test: इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान? हिटमैन ने अभी से दे दिया बड़ा हिंटआईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत करेगी। सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा की फॉर्म और भारतीय टीम के सिलेक्शन पर चर्चा हो रही है। फैंस को इंतजार है कि क्या सिलेक्टर फिर से रोहित पर भरोसा...
Read more »
स्कॉटिश एफए के बाद, इंग्लैंड ने महिला प्रतिस्पर्धी फुटबॉल से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दियास्कॉटिश एफए के बाद, इंग्लैंड ने महिला प्रतिस्पर्धी फुटबॉल से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया
Read more »
श्रीलंका की महिला टीम ने दिया बड़ा उलटफेर, भारत को वनडे में सात साल बाद हरायाअनुभवी निलाक्षिका सिल्वा के अर्धशतक से श्रीलंका ने भारत को तीन विकेट से हराया। वनडे में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सात साल में पहली जीत दर्ज की।
Read more »
IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे भारत के उपकप्तान, ये दो खिलाड़ी दावेदारJasprit Bumrah, IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने वाला है. भारत और इंग्लैंड की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है.
Read more »
IND vs ENG: टेस्ट कप्तानी से रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान, सामने आया था ये बड़ा अपडेटRohit Sharma Will Removed as Test Captain IND vs ENG Test Series: रिपोर्ट में बड़ा दावा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा नहीं होंगे टीम इंडिया के कप्तान.
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ 11 मिलिट्री ऑपरेशन कर चुका है भारत, जानें ऑपरेशन सिंदूर से पहले कब, कैसे और कहां पिटा दुश्मनभारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब कई बार दिया है। 1965 से लेकर 2025 तक, भारत ने 11 बड़े सैन्य ऑपरेशनों से पाकिस्तान को धूल चटाई है।
Read more »
