'मुझे वो पल याद है जब...', Rohit Sharma के संन्‍यास पर सचिन तेंदुलकर का आया दिल छू लेने वाला रिएक्‍शन

Sachin Tendulkar News

'मुझे वो पल याद है जब...', Rohit Sharma के संन्‍यास पर सचिन तेंदुलकर का आया दिल छू लेने वाला रिएक्‍शन
Rohit SharmaSachin Tendulkar XIPL 2025
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 53%

रोहित शर्मा ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। उन्‍होंने भारत के इंग्‍लैंड दौरे से पहले संन्‍यास की घोषणा की। सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए भावुक पोस्‍ट लिखा। तेंदुलकर ने ही 2013 में रोहित शर्मा को डेब्‍यू कैप सौंपी थी। हिटमैन ने 67 टेस्‍ट में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 4301 रन बनाए। रोहित ने 24 टेस्‍ट में भारत...

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने पर भावुक पोस्‍ट किया है। रोहित शर्मा ने बुधवार को भारत के इंग्‍लैंड दौरे से पहले टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की। 38 साल के रोहित शर्मा ने साफ किया कि वो वनडे में खेलना जारी रखेंगे। याद दिला दें कि सचिन तेंदुलकर ने ही 2013 में रोह‍ित शर्मा को टेस्‍ट डेब्‍यू कैप सौंपी थी। रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। सचिन तेंदुलकर ने रोहित के साथ साझा की यात्रा पर प्रकाश डाला। तेंदुलकर का वायरल पोस्‍ट तेंदुलकर ने लिखा, 'मुझे याद है कि 2013 में आपको ईडन गार्डन्‍स पर टेस्‍ट कैप सौंपी और फिर अगले दिन वानखेड़े स्‍टेडियम की बालकनी पर आपके साथ खड़ा था। आपकी यात्रा शानदार रही। तब से अब तक आपने खिलाड़ी और कप्‍तान के रूप में भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्‍ठ दिया। अपने टेस्‍ट करियर पर शाबाश रोहित और जो आगे आने वाला है, उसके लिए शुभकामनाएं।' I remember presenting you with your Test cap in 2013 at Eden Gardens and then standing with you on the balcony of Wankhede Stadium the other day - your journey has been a remarkable one.

From then to now, you have given your best to Indian cricket as a player and as a captain.… pic.twitter.com/PwoQiKGvUr— Sachin Tendulkar May 8, 2025 रोह‍ित की इंस्‍टा स्‍टोरी याद दिला दें कि रोहित शर्मा ने पिछले साल वेस्‍टइंडीज में वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास लिया था। भारतीय कप्‍तान ने बुधवार को इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के जरिये टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की। यह भी पढ़ें: 'सबको युवा कप्‍तान चाहिए', Rohit Sharma ने भारतीय टेस्‍ट कप्‍तानी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा रोहित ने टेस्‍ट कैप का फोटो शेयर करते हुए उस पर मैसेज लिखा, 'सभी को नमस्‍कार। मैं बस साझा करना चाहता हूं कि टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले रहा हूं। सफेद पोशाक में अपने देश का प्रतिन‍िधित्‍व करना मेरे लिए सम्‍मान की बात रही। सालों से आप सभी के के प्‍यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मैं वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्‍व करना जारी रखूंगा।' रोहित का टेस्‍ट करियर रोहित शर्मा ने 2013 में टेस्‍ट डेब्‍यू किया और पिछले साल मेलबर्न में अपना आखिरी मैच खेला। उन्‍होंने 67 टेस्‍ट मैचों में 12 शतक और 18 अर्धशतकों की मदद से 4301 रन बनाए। उन्‍होंने गेंदबाजी में दो विकेट भी चटकाए। बता दें कि रोहित-सचिन दोनों आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस में एकसाथ हैं। तेंदुलकर मेंटर की भूमिका में हैं जबकि रोहित बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा की विदाई के बाद शुभमन गिल की हो सकती है ताजपोशी, एक और बड़े खिलाड़ी पर नजरें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rohit Sharma Sachin Tendulkar X IPL 2025 IPL Apnibaat Mumbai Indians India Cricket Team Rohit Sharma Retirement Rohit Sharma Test Retirement BCCI Rohit Sharma Test Career Rohit Sharma Age Sachin Tendulkar Rohit Sharma Rohit Sharma Sachin Tendulkar Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Rohit Sharma News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली के लोदी गार्डन में बुज़ुर्ग कपल ने किया ऐसा रोमांटिक डांस, देख इमोशनल हो गए लोगदिल्ली के लोदी गार्डन में बुज़ुर्ग कपल ने किया ऐसा रोमांटिक डांस, देख इमोशनल हो गए लोगSunset Dance Moment: दिल्ली के लोदी गार्डन की खूबसूरत शाम में 'होना था प्यार' पर थिरकता बुज़ुर्ग कपल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये दिल छू लेने वाला वीडियो.
Read more »

तमन्ना भाटिया ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियोतमन्ना भाटिया ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियोतमन्ना भाटिया ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो
Read more »

कभी इधर तो कभी उधर, मिट्टी में लोटपोट होकर मां के साथ खेलता नजर आया नन्हा गजराज, दिल खुश हो जाएगाकभी इधर तो कभी उधर, मिट्टी में लोटपोट होकर मां के साथ खेलता नजर आया नन्हा गजराज, दिल खुश हो जाएगाElephant Video Viral: सोशल मीडिया पर छाया दिल छू लेने वाला वीडियो, जिसमें छोटे से गजराज मां के साथ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड सीरीज से पहले किया ऐलान, IPL के बीच खलबलीRohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड सीरीज से पहले किया ऐलान, IPL के बीच खलबलीRohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी.
Read more »

इस बड़ी वजह से लिया रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला, ये अहम बातें भी गईं खिलाफइस बड़ी वजह से लिया रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला, ये अहम बातें भी गईं खिलाफRohit Sharma retirement: दो महीने पहले तक ही रोहित इंंग्लैंड में कप्तानी करने को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे, लेकिन अब उनके संन्यास लेने की वजह का खुलासा हो गया है
Read more »

रोहित शर्मा के संन्यास से टूटा रितिका सजदेह का दिल, पर किस चीज के लिए कर रही हैं सैल्यूट?रोहित शर्मा के संन्यास से टूटा रितिका सजदेह का दिल, पर किस चीज के लिए कर रही हैं सैल्यूट?Rohit Sharmas Wife Ritika Sajdeh Reacts To His Test Retirement: रोहित शर्मा के संन्यास पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने अपना रिएक्शन दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:14:50