IND vs PAK: हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस में भी भारत से हारा पाकिस्तान, उथप्पा-बिन्नी चमके, यहां देखें स्कोरकार्ड

Ind Vs Pak News

IND vs PAK: हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस में भी भारत से हारा पाकिस्तान, उथप्पा-बिन्नी चमके, यहां देखें स्कोरकार्ड
Hong Kong Super SixesIndia Vs PakistanUthappa
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। भारत ने ग्रुप स्टेज में पूल-सी के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दो रन से हरा दिया। पाकिस्तान

भारत की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए रॉबिन उथप्पा और भरत चिप्ली ने 15 गेंद में 42 रन की साझेदारी निभाई। उथप्पा 11 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चिप्ली भी 13 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। बिन्नी दो गेंद में चार रन ही बना सके। वहीं, कप्तान दिनेश कार्तिक छह गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिमन्यू मिथुन पांच गेंद में छह रन बना सके। शाहबाज नदीम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद शहजाद ने दो विकेट लिए, जबकि अब्दुल समद को एक विकेट मिला। भारत की पारी कुल स्कोर: 86/4 बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट उथप्पा 28 11 2 3 254.

55 चिप्ली 24 13 2 2 184.62 बिन्नी 4 2 1 0 200.00 कार्तिक 17* 6 2 1 283.33 मिथुन 6 5 1 0 120.00 एक्सट्राज 7 कुल 86/4 अगले बल्लेबाज: नदीम पाकिस्तान की पारी जवाब में पाकिस्तान की टीम के लिए ख्वाजा नफे और माज सदाकत ने तेज शुरुआत की। दोनों ने आठ गेंद में 24 रन जोड़ लिए। सदाकत को बिन्नी ने कार्तिक के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद में सात रन बना सके। इसके बाद ख्वाजा ने समद के साथ 17 रन की साझेदारी की ही थी कि बारिश आ गई। ख्वाजा नौ गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 18 रन और समद छह गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए बिन्नी ने एक विकेट लिया। बारिश के वक्त पाकिस्तान डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दो रन पीछे था। भारत का कुवैत से मुकाबला आठ नवंबर को है। वहीं, पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज का अपना पहला मुकाबला कुवैत के खिलाफ चार विकेट से जीता था। तब कुवैत ने छह ओवर में दो विकेट गंवाकर 123 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 124 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पारी कुल स्कोर: 41/1 बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट ख्वाजा नफे 18* 9 1 2 200.00 माज सदाकत 7 3 0 1 233.33 अब्दुल समद 16* 6 2 1 266.67 अतिरिक्त 0 कुल 41/1 अगले बल्लेबाज: अब्बास अफरीदी , शाहिद अजीज, मोहम्मद शहजाद क्या है हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस? हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस फटाफट क्रिकेट का नया प्रारूप है। यह एक रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसका प्रारूप पारंपरिक क्रिकेट से काफी अलग है। यह प्रारूप आक्रामक बल्लेबाजी और तेजतर्रार खेल को बढ़ावा देने के मकसद से बनाया गया है, जिससे मैच काफी रोमांचक हो जाते हैं। इसमें रिटायर्ड खिलाड़ियों के अलावा मौजूदा खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें मुख्य नियम और प्रारूप इस प्रकार हैं- टूर्नामेंट का प्रारूप टीमें और खिलाड़ी: प्रत्येक मैच दो टीमों के बीच खेला जा रहा है। हर एक टीम में 6 खिलाड़ी हैं। ओवर: प्रत्येक पारी अधिकतम 6 ओवर की होती है। गेंदबाजी: विकेटकीपर को छोड़कर क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक ओवर फेंकना अनिवार्य है। ग्रुप और नॉकआउट चरण: टीमें पहले ग्रुप चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगी। कुल मिलाकर 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन टीमों का एक ग्रुप है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें हैं- भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, कुवैत, यूएई, इंग्लैंड, बांग्लादेश और हॉन्गकॉन्ग। क्वार्टर फाइनल के बाद, प्रतियोगिता नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगी, जिसमें मुख्य फाइनल, प्लेट फाइनल और बाउल फाइनल जैसे विभिन्न स्तर हैं, ताकि सभी टीमों के बीच मुकाबले जारी रहे। कुछ खास नियम आखिरी बल्लेबाज: यदि पांच विकेट छह ओवर पूरे होने से पहले गिर जाते हैं, तो आखिरी बल्लेबाज बल्लेबाजी जारी रख सकता है और पांचवां आउट हुआ खिलाड़ी रनर के रूप में मैदान पर रहता है। पारी तब समाप्त होती है जब आखिरी बल्लेबाज आउट हो जाता है। वाइड और नो-बॉल: वाइड और नो-बॉल पर 2 रन की पेनल्टी होती है। मैच की अवधि: प्रत्येक मैच लगभग 45 मिनट तक चलता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Hong Kong Super Sixes India Vs Pakistan Uthappa Binny Cricket Highlights India Win Super Sixes 2025 Ind Pak Scorecard Cricket News Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Live: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐ - அப்டேட்ஸ்
Read more »

IND vs AUS 4th T20: ഓസ്ട്രേലിയെ എറിഞ്ഞൊതുക്കി ഇന്ത്യ; ഇന്ത്യയുടെ വിജയം 48 റൺസിന്IND vs AUS 4th T20: ഓസ്ട്രേലിയെ എറിഞ്ഞൊതുക്കി ഇന്ത്യ; ഇന്ത്യയുടെ വിജയം 48 റൺസിന്IND vs AUS 4th T20: ടി20 മത്സരത്തിൽ മിന്നും പ്രകടനം കാഴ്ച്ചവെച്ച് ഇന്ത്യൻ ബൗളർമാർ
Read more »

India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला, किसने जीता टॉस?India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला, किसने जीता टॉस?IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है. उधर पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी है.
Read more »

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग-6India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग-6IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है. उधर पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी है.
Read more »

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 6 ओवर में भारत ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, दिया इतने रनों का लक्ष्यIND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 6 ओवर में भारत ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, दिया इतने रनों का लक्ष्यIND vs PAK: भारत के साथ खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आइए जानते हैं 6 ओवर में टीम इंडिया ने कितने रन बनाए? खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

IND vs PAK: दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 2 रन से जीता मुकाबलाIND vs PAK: दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 2 रन से जीता मुकाबलाIND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए हाईवोल्टेज मैच को दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रन से जीत लिया है. आइए मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:53:36