कपिल शर्मा 1200 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे, आज 300 करोड़ के मालिक, गुजारा के लिए कभी PCO में की थी नौकरी

Kapil Sharma Birthday News

कपिल शर्मा 1200 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे, आज 300 करोड़ के मालिक, गुजारा के लिए कभी PCO में की थी नौकरी
Kapil Sharma RejectionKapil Sharma Struggle At Young Ageकपिल शर्मा बर्थडे
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 204 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 51%

जिस कपिल शर्मा को सुनकर लोग ठहाके लगाने से खुद को रोक नहीं पाते उनते कंधे पर छोटी उम्र में जिम्मेदारियां आ गई थीं। घर चलाने के लिए कभी पीसीओ में काम किया तो कभी कपड़ा मिल में नौकरी की और जगरातों में भजन गाकर भी पैसे कमाए। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया और फिर उन्होंने वो कमाल दिखाया कि 10 लाख रुपये की प्राइज़...

कपिल शर्मा जो आज करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं। भारत से लेकर विदेश तक में इनका बिजनेस फैल चुका है लेकिन कभी यही शख्श ने अपने शुरुआती करियर में हार देखी थी। कैंसर की बीमारी ने पिता को इनसे छोटी उम्र में ही छीन लिया और कॉमेडियन पर घर चलाने की जिम्मेदारी अचानक आ गई। हालात ऐसे थे कि कभी उन्हें घर चलाने और पैसे कमाने के लिए फोन बूथ PCO तक में काम करना पड़ा तो कभी जगराता में भजन गाकर पैसे कमाने पड़े। आइए जानते हैं, लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले टीवी की दुनिया के शानदार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुद अपनी लाइफ में कैसे-कैसे दुख और तकलीफें झेली हैं।कहते हैं कि असफलता ही कामयाबी की पहली सीढ़ी होती है, और इस बात को सच कर दिखाया है कपिल शर्मा ने। आज वह देश के सबसे बड़े कमीडियन माने जाते हैं, लेकिन उनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें स्टार बनाया, उसी के पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। यह छोटी सी असफलता ही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी। View this post on Instagram A post shared by Team Kapil Sharma पिता को कैंसर हो गया और कपिल शर्मा के घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगीआज ही के दिन 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे और मां एक हाउस वाइफ रहीं। बचपन में कपिल का जीवन एक आम बच्चों जैसा था, लेकिन साल 1997 में उनके पिता को कैंसर हो गया और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद 2004 में पिता के निधन ने पूरे परिवार को हिला दिया। इस मुश्किल समय में कपिल ने हार नहीं मानी और छोटी उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने कभी पीसीओ में काम किया तो कभी कपड़ा मिल में नौकरी की और जगरातों में भजन गाकर भी पैसे कमाए। View this post on Instagram A post shared by Netflix India अमृतसर में हुए पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गयाकपिल का सपना कॉमेडियन बनने का नहीं बल्कि सिंगर बनने का था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाना शुरू किया और फिर मशहूर शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के लिए ऑडिशन दिया। अमृतसर में हुए पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। यह उनके लिए बड़ा झटका था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दोस्तों के कहने पर वह दिल्ली गए और एक बार फिर ऑडिशन दिया। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और 2007 में वह इस शो के विजेता बन गए। उन्हें 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली जिससे उन्होंने अपनी बहन की शादी कराई।कॉमेडी नाइट्स विद कपिल नें जिंदगी बदल दीइस जीत के बाद कपिल के करियर ने रफ्तार पकड़ ली। उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' के कई सीजन जीते और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इसके बाद साल 2013 में उनका शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू हुआ, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि कपिल घर-घर में पहचाने जाने लगे और उन्हें 'कॉमेडी किंग' कहा जाने लगा।उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिलेइसके बाद उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए अपनी सफलता को और आगे बढ़ाया। इस शो में देश-विदेश के बड़े सितारे आए, जिनका दिल कपिल ने अपने मजेदार बातों से जीता। उनके काम के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले, जिनमें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स शामिल हैं।कपिल ने फिल्मों में भी किया कामकपिल ने फिल्मों में भी काम किया। साल 2015 में उन्होंने 'किस किसको प्यार करुं' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'ज्विगाटो' जैसी फिल्मों में भी नजर आए, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई। हालांकि, उनके जीवन में मुश्किल दौर भी आया। एक समय ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे और काम से ब्रेक लेना पड़ा लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और एक बार फिर मजबूत वापसी की।कपिल शर्मा का नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये कपिल शर्मा को एक्टिंग का शौक बचपन से ही थी और वो उतने ही शानदार सिंगर भी रहे हैं। करीब 4 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया था। वो जब अपने रिश्तेदारों की शादियों में जाते थे, तब वहां पर भी गाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा का नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है। टीवी शो, ओटीटी शो, फिल्मों, ब्रैंड एंडोर्समेंट और इंटरनेशनल लाइव शोज़ के अलावा उनके अपने बिजनेस से भी काफी कमाई होती है।उनकी जेब में सिर्फ 1200 रुपये थेकपिल शर्मा ने अपने स्ट्रगल को याद करते हुए बताया है कि जब वे मुंबई आए थे, तब उनकी जेब में सिर्फ 1200 रुपये थे और उनके साथ 4-5 दोस्त भी थे। करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास सिर्फ अमृतसर वापस लौटने के ही पैसे बचे थे। दोस्तों के साथ जब वे घर लौटे, तो उनका वज़न काफी कम हो गया था।.

कपिल शर्मा जो आज करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं। भारत से लेकर विदेश तक में इनका बिजनेस फैल चुका है लेकिन कभी यही शख्श ने अपने शुरुआती करियर में हार देखी थी। कैंसर की बीमारी ने पिता को इनसे छोटी उम्र में ही छीन लिया और कॉमेडियन पर घर चलाने की जिम्मेदारी अचानक आ गई। हालात ऐसे थे कि कभी उन्हें घर चलाने और पैसे कमाने के लिए फोन बूथ PCO तक में काम करना पड़ा तो कभी जगराता में भजन गाकर पैसे कमाने पड़े। आइए जानते हैं, लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले टीवी की दुनिया के शानदार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुद अपनी लाइफ में कैसे-कैसे दुख और तकलीफें झेली हैं।कहते हैं कि असफलता ही कामयाबी की पहली सीढ़ी होती है, और इस बात को सच कर दिखाया है कपिल शर्मा ने। आज वह देश के सबसे बड़े कमीडियन माने जाते हैं, लेकिन उनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें स्टार बनाया, उसी के पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। यह छोटी सी असफलता ही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी। View this post on Instagram A post shared by Team Kapil Sharma पिता को कैंसर हो गया और कपिल शर्मा के घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगीआज ही के दिन 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे और मां एक हाउस वाइफ रहीं। बचपन में कपिल का जीवन एक आम बच्चों जैसा था, लेकिन साल 1997 में उनके पिता को कैंसर हो गया और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद 2004 में पिता के निधन ने पूरे परिवार को हिला दिया। इस मुश्किल समय में कपिल ने हार नहीं मानी और छोटी उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने कभी पीसीओ में काम किया तो कभी कपड़ा मिल में नौकरी की और जगरातों में भजन गाकर भी पैसे कमाए। View this post on Instagram A post shared by Netflix India अमृतसर में हुए पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गयाकपिल का सपना कॉमेडियन बनने का नहीं बल्कि सिंगर बनने का था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाना शुरू किया और फिर मशहूर शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के लिए ऑडिशन दिया। अमृतसर में हुए पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। यह उनके लिए बड़ा झटका था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दोस्तों के कहने पर वह दिल्ली गए और एक बार फिर ऑडिशन दिया। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और 2007 में वह इस शो के विजेता बन गए। उन्हें 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली जिससे उन्होंने अपनी बहन की शादी कराई।कॉमेडी नाइट्स विद कपिल नें जिंदगी बदल दीइस जीत के बाद कपिल के करियर ने रफ्तार पकड़ ली। उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' के कई सीजन जीते और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इसके बाद साल 2013 में उनका शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू हुआ, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि कपिल घर-घर में पहचाने जाने लगे और उन्हें 'कॉमेडी किंग' कहा जाने लगा।उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिलेइसके बाद उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए अपनी सफलता को और आगे बढ़ाया। इस शो में देश-विदेश के बड़े सितारे आए, जिनका दिल कपिल ने अपने मजेदार बातों से जीता। उनके काम के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले, जिनमें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स शामिल हैं।कपिल ने फिल्मों में भी किया कामकपिल ने फिल्मों में भी काम किया। साल 2015 में उन्होंने 'किस किसको प्यार करुं' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'ज्विगाटो' जैसी फिल्मों में भी नजर आए, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई। हालांकि, उनके जीवन में मुश्किल दौर भी आया। एक समय ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे और काम से ब्रेक लेना पड़ा लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और एक बार फिर मजबूत वापसी की।कपिल शर्मा का नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये कपिल शर्मा को एक्टिंग का शौक बचपन से ही थी और वो उतने ही शानदार सिंगर भी रहे हैं। करीब 4 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया था। वो जब अपने रिश्तेदारों की शादियों में जाते थे, तब वहां पर भी गाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा का नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है। टीवी शो, ओटीटी शो, फिल्मों, ब्रैंड एंडोर्समेंट और इंटरनेशनल लाइव शोज़ के अलावा उनके अपने बिजनेस से भी काफी कमाई होती है।उनकी जेब में सिर्फ 1200 रुपये थेकपिल शर्मा ने अपने स्ट्रगल को याद करते हुए बताया है कि जब वे मुंबई आए थे, तब उनकी जेब में सिर्फ 1200 रुपये थे और उनके साथ 4-5 दोस्त भी थे। करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास सिर्फ अमृतसर वापस लौटने के ही पैसे बचे थे। दोस्तों के साथ जब वे घर लौटे, तो उनका वज़न काफी कम हो गया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kapil Sharma Rejection Kapil Sharma Struggle At Young Age कपिल शर्मा बर्थडे कपिल शर्मा रिजेक्शन कपिल शर्मा स्ट्रगल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पटना में गैस की किल्लत पर फूटा गुस्सा, NH-139 पर सिलेंडर रख 3 घंटे तक किया चक्काजामपटना में गैस की किल्लत पर फूटा गुस्सा, NH-139 पर सिलेंडर रख 3 घंटे तक किया चक्काजामपटना के फुलवारी शरीफ में एलपीजी गैस की किल्लत से नाराज 300 से अधिक उपभोक्ताओं ने सुलभ इंडेन गैस गोदाम के खिलाफ NH-139 को तीन घंटे तक जाम कर दिया।
Read more »

‘मेरे पति का हाथ काटा था, बदला लेते रहेंगे’: RSS की 5000 शाखाएं, 4 लाख मेंबर, 300 स्वयंसेवकों की हत्या; BJP...‘मेरे पति का हाथ काटा था, बदला लेते रहेंगे’: RSS की 5000 शाखाएं, 4 लाख मेंबर, 300 स्वयंसेवकों की हत्या; BJP...Kerala Election BJP RSS Performance Analysis: 20 मार्च, 1942 को केरलम के कोझिकोड के चेल्लापुरम में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने 12 स्वयंसेवकों के साथ RSS की पहली शाखा शुरू की थी। 300 से ज्यादा स्वयंसेवकों की हत्या के बावजूद वोट परसेंट तो बढ़ रहा है, लेकिन सीटों में कन्वर्ट नहीं...
Read more »

हिमाचल में एक लाख परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली, कैसे होगा चयन? प्रति राशन कार्ड 2 मीटर पर ही सब्सिडी मिलेगीहिमाचल में एक लाख परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली, कैसे होगा चयन? प्रति राशन कार्ड 2 मीटर पर ही सब्सिडी मिलेगीहिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली सब्सिडी पर स्थिति स्पष्ट की है। ऊर्जा विभाग ने राज्य बिजली बोर्ड को पत्र जारी कर बताया कि अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
Read more »

आईएमएस में एमबीए परीक्षा के दौरान नकल का आरोप, छात्रों को 300 बार 'मैं नकल नहीं करूंगा' लिखने को कहाआईएमएस में एमबीए परीक्षा के दौरान नकल का आरोप, छात्रों को 300 बार 'मैं नकल नहीं करूंगा' लिखने को कहाइंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में एमबीए परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में छात्रों को 300 बार 'मैं नकल नहीं करूंगा' लिखने को कहा गया। प्रोफेसर के रवैये पर छात्रों और उनके परिवार वालों ने आपत्ति जताई है। प्रोफेसर ने बाद में शिकायतकर्ता का नाम बताने के लिए छात्रों को 1000 पन्नों का असाइनमेंट देने की भी धमकी दी।
Read more »

नौबतपुर पुलिस ने कार से जब्त की 300 लीटर विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तारनौबतपुर पुलिस ने कार से जब्त की 300 लीटर विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तारनौबतपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के प्रयास को विफल किया। पुलिस ने बिहटा-सरमेरा पुल के पास एक क्रेटा कार से लगभग 300 लीटर विदेशी शराब जब्त की और दो तस्करों, सूरज कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार किया।
Read more »

सोनभद्र में मिला 3.02 मिलियन टन लौह अयस्क का विशाल भंडार, बदलेगा यूपी का औद्योगिक भविष्यसोनभद्र में मिला 3.02 मिलियन टन लौह अयस्क का विशाल भंडार, बदलेगा यूपी का औद्योगिक भविष्यसोनभद्र में 3.02 मिलियन टन लौह अयस्क का विशाल भंडार मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 1200-1450 करोड़ रुपये है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण GSI ने इसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:45:27