IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए हाईवोल्टेज मैच को दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रन से जीत लिया है. आइए मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं.
"IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस 2025 का एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच को दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत लिया है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 87 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसे पाकिस्तान की टीम चेज नहीं कर पाई और DLS मैथड से भारत ने 2 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
Advertisment भारत ने 2 रन से जीता मैच हांगकांग 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हुआ. जहां, दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मैच को 2 रनों से जीत लिया. इस तरह भारत की टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत हुई है और यकीनन कप्तान दिनेश कार्तिक इस शुरुआत को ऐसे ही जीत के सिलसिले के साथ आगे बढ़ाना चाहेंगे. 41/1 रन पर रुका पाकिस्तानी पारी भारत से मिले 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे. मगर, तभी बारिश आई और मैच का परिणाम DLS मैथड के जरिए जारी किया गया. नतीजन, भारत ने DLS मैथड के जरिए मैच को 2 रनों से जीत लिया. पाकिस्तान की ओर से माज सदकत के रूप में 7 विकेट गिरा था, जिन्हें स्टुअर्ट बिन्नी ने चलता किया था. जबकि ख्वाजा नफाय 9 गेंद पर 18 और अब्दुल समद 6 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत ने दिया था 87 रनों का लक्ष्य हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है. जहां, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिनेश कार्तिक की टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए. इस दौरान रॉबिन उथप्पा 11 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. भरत चिपली 13 गेंद पर 24, स्टुअर्ट बिन्नी 2 गेंद पर 4 और अभिमन्यू मिथुन 5 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में कप्तान दिनेश कार्तिक 6 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे. नतीजन, भारत ने 6 ओवर में 86 रन बनाए और पाकिस्तान को 87 रनों का लक्ष्य दिया. ये भी पढ़ें: भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, तो बराबरी करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें कब और कहां खेला जाएगा पांचवां टी20"
India Vs Pakistan Sports News In Hindi Cricket News In Hindi Dinesh Karthik
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐ - அப்டேட்ஸ்
Read more »
IND vs AUS 4th T20: ഓസ്ട്രേലിയെ എറിഞ്ഞൊതുക്കി ഇന്ത്യ; ഇന്ത്യയുടെ വിജയം 48 റൺസിന്IND vs AUS 4th T20: ടി20 മത്സരത്തിൽ മിന്നും പ്രകടനം കാഴ്ച്ചവെച്ച് ഇന്ത്യൻ ബൗളർമാർ
Read more »
दिनेश कार्तिक क्या अफरीदी से मिलाएंगे हाथ? हांगकांग में भी छाया रहेगा भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवादIND vs PAK Hong Kong Sixes 2025: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें शुक्रवार को आमने सामने होंगी. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों का आमना सामना होगा. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान की बागडोर अब्बास अफरीदी के हाथों में है. क्या दिनेश कार्तिक पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाएंगे.
Read more »
India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला, किसने जीता टॉस?IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है. उधर पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी है.
Read more »
India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग-6IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है. उधर पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी है.
Read more »
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 6 ओवर में भारत ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, दिया इतने रनों का लक्ष्यIND vs PAK: भारत के साथ खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आइए जानते हैं 6 ओवर में टीम इंडिया ने कितने रन बनाए? खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
