IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में क्या होता है नाइटवॉचमैन? जिसका इस्तेमाल कर फंसी टीम इंडिया

Sports News In Hindi News

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में क्या होता है नाइटवॉचमैन? जिसका इस्तेमाल कर फंसी टीम इंडिया
Cricket News In HindiInd-Vs-EngIndia-Vs-England
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने नाइटवॉचमैन का इस्तेमाल किया. मगर, उनका ये प्लान कुछ खास सफल नहीं हुआ, क्योंकि उनका नाइटवॉचमैन आउट होकर पवेलियन लौट आया. खेल समाचार | क्रिकेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा लॉर्ड्स टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. मेजबान टीम ने भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों के बाद आकाशदीप को नाइट वॉचमैन के रूप में मैदान पर भेजा.

मगर, भारत की ये चाल उनपर ही भारी पड़ी, क्योंकि वह मैदान पर जिस उद्देश्य के साथ गए थे, वो पूरा नहीं कर सके. Advertismentक्या होता है नाइटवॉचमैन? टेस्ट क्रिकेट में 'नाइटवॉचमैन' का इस्तेमाल बल्लेबाजी टीम करती है. वह एक निचले क्रम का बल्लेबाज होता है जिसे दिन के खेल के अंत में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता है, खासकर जब टीम कमजोर स्थिति में हो, जिसका मुख्य उद्देश्य, दिन का खेल समाप्त होने तक अधिक विकेटों के नुकसान को रोकना है, और अगले दिन के खेल के लिए अधिक सक्षम बल्लेबाजों को बचाना है. आकाशदीप को भेजने का फैसला कितना सही था? इंग्लैंड के दिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के शुरुआती 3 विकेट 53 रन पर ही गंवा दिए थे और दिन का खेल खत्म होने में ज्यादा ओवर नहीं बचे थे. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज आकाशदीप को नाइट वॉचमैन के रूप में भेजा, ताकि मुख्य बल्लेबाज अगले दिन फ्रेश स्टार्ट कर सके. मगर, आकाशदीप 11 गेंद पर 1 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. जीतने के लिए भारत को बनाने हैं 158 रन लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. इसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 58 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. हालांकि, भारत के लिए अच्छी बात ये है कि रवींद्र जडेजा अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और वह अच्छे फॉर्म में हैं और टीम इंडिया को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आखिरी और निर्णायक दिन मैच किसके पाले में जाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Cricket News In Hindi Ind-Vs-Eng India-Vs-England आकाश दीप न्यूज भारत-इंग्लैंड नाइटवॉचमैन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs ENG: इंग्लैंड की धरती पर भारत को टेस्ट मैच जिताने वाले कितने कप्तान? दिग्‍गजों के नाम लिस्‍ट से गायबIND vs ENG: इंग्लैंड की धरती पर भारत को टेस्ट मैच जिताने वाले कितने कप्तान? दिग्‍गजों के नाम लिस्‍ट से गायबभारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 20 जून से 4 अगस्त तक IND vs ENG टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम ने केवल 9 टेस्ट मैच जीते हैं। आइए जानते हैं उन भारतीय कप्तानों केनाम जिन्होंने भारत को इंग्लैंड में टेस्ट मैच...
Read more »

IND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Leeds Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

गौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीगौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीIND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट के लिए जो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी गई, उस पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सवाल उठाए हैं.
Read more »

Ind vs Eng Live Score: दूसरा सेशन हो गया शुरूInd vs Eng Live Score: दूसरा सेशन हो गया शुरूInd vs Eng 3rd Test Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जा रहा है।
Read more »

W, 0, 1, W... सिर्फ 4 गेंद में पलट दिया पूरा खेल, नीतीश कुमार रेड्डी के आगे अंग्रेज हुए ढेरW, 0, 1, W... सिर्फ 4 गेंद में पलट दिया पूरा खेल, नीतीश कुमार रेड्डी के आगे अंग्रेज हुए ढेरभारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का सामना कर रही है। इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद हाथ में पकड़ते ही मैच को पलटकर रख दिया है।
Read more »

एक तीर दो निशाने... जसप्रीत बुमराह ने अनिल कुंबले और कपिल देव का रिकॉर्ड कर दिया चकनाचूरएक तीर दो निशाने... जसप्रीत बुमराह ने अनिल कुंबले और कपिल देव का रिकॉर्ड कर दिया चकनाचूरटीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:32