Washington Sundar Makes Bold Prediction : भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने खुले तौर पर कहा है कि टीम इंडिया लंच के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में जीत दर्ज कर लेगी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पिछड़ने के बाद अब बढ़त बनाने के करीब है. तीसरा टेस्ट मैच चार दिनों के खेल के बाद बराबरी पर है. इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रनों पर ऑल आउट करने के बाद भारत ने 4 विकेट पर 58 रन बनाकर चौथे दिन का खेल खत्म किया.
मेहमान टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 135 रन बनाने हैं, जबकि मेजबान टीम को यादगार जीत के लिए सिर्फ छह विकेट की जरूरत है. मैच के आखिरी दिन बहुत कुछ दांव पर होगा और भारत के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को पूरा भरोसा है कि भारत यकीनन कल को मैच जीत जाएगा. स्काई स्पोर्ट्स पर नासिर हुसैन और कुमार संगकारा से बात करते हुए सुंदर ने कहा, “निश्चित रूप से भारत कल जीत रहा है, शायद पहले सेशन में.” जब उनसे पूछा गया कि मैच कब तक खत्म हो जाएगा, सुंदर ने कहा, “शायद लंच के बाद.” “Defninitely India winning tomorrow!” 😁 Washington Sundar reflects day four for India at Lord’s 🇮🇳 pic.twitter.com/ha7iCscMMh — Sky Sports Cricket July 13, 2025 “हम जिस स्थिति में हैं… शायद 1 पर स्टंप्स तक होना बेहतर होता लेकिन जिस तरह से हमने गेंदबाजी की, खासकर सभी तेज गेंदबाजों ने आज जिस तरह से दबाव बनाए रखा, वह अद्भुत था.” दूसरी पारी में तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने रविवार को 12.1 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए. उन्होंने लंच के बाद के सेशन में जो रूट को आउट कर अपना विकेट खाता खोला और फिर जेमी स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया. रूट ने 96 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि स्मिथ केवल 8 रन ही बना सके. तीसरे सेशन में सुंदर ने बेन स्टोक्स की डिफेंस को भेदते हुए उन्हें 33 रन पर बोल्ड किया और फिर शोएब बशीर को 2 रन पर आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की. भारत के लिए, सुंदर के अलावा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने भी दो-दो विकेट लिए, और एक-एक इंग्लिश बल्लेबाज को आकाश दीप और नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा.
India Cricket England Cricket Test Series Washington Sundar Cricket Match Lord's Cricket Ground India Vs England Series
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Google ने दी कर्मचारियों को चेतावनी- तीन दिन ऑफिस आकर काम करें या छोड़ दे नौकरीGoogle अपनी रिमोट वर्क पॉलिसी को और सख्त कर रहा है। 50 मील के दायरे में रहने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा नहीं तो नौकरी जा सकती है। सर्च मार्केटिंग और कोर इंजीनियरिंग में वॉलेंटरी बायआउट प्रोग्राम भी शुरू हुए हैं। ये पॉलिसी नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन और कोर इंजीनियरिंग डिवीजन्स को प्रभावित...
Read more »
जिन्होंने किया टीम से बाहर, उन्हीं के सामने शतक... सरफराज खान ने किया सेलेक्टर्स की नाक में दमइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडियन टीम ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला। इस मैच में सरफराज खान ने एक बेहतरीन सेंचुरी ठोक सेलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Read more »
DND फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से जा टकराई कैब, बिजनेसमैन की मौत, फैमिली का आरोप- ड्राइवर सो गया थायह घटना बीते 11 जून की है। सुबह 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए कारोबारी राकेश कुमार ने कैब बुक कराई थी। डीएनडी फ्लाईओवर पर कैब हादसे का शिकार हो गई।
Read more »
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, 'बारिश में भी सोने नहीं देंगे'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, 'बारिश में भी सोने नहीं देंगे'
Read more »
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हराया, एजबेस्टन में दर्ज की ऐतिहासिक जीतएजबेस्टन में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य दिया था।
Read more »
हूती विद्रोहियों ने इजराइली कार्गो जहाज पर बड़ा हमला, समुद्र में डूबा जहाज, 15 क्रू मेंबर लापताहूती सैन्य प्रवक्ता का दावा है कि इस इजराइली जहाज को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन चालक दल ने उनकी चेतावनियों और रेडियो कॉल्स को नजरअंदाज कर दिया.
Read more »
