Ind vs Eng 3rd Test Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जा रहा है।
Ind vs Eng Live Score: लंच ब्रेक के बाद शुरू हुआ खेल, दूसरे सेशन में भी दबदबा कायम रखना चाहेगी टीम इंडियाInd vs Eng 3rd Test Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जा रहा है।भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 10 जुलाई से लॉर्ड्स में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। लीड्स का पहला टेस्ट इंग्लैंड तो एजबेस्टन में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने पिछले 3 में से 2 टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीते हैं। वहीं लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स , जेमी स्मिथ , क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह दूसरे सेशन का पहला ओवर फेंकने आए हैं। वहीं सामने ओली पोप और जो रूट की जोड़ी है।लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच हो चुका है। इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। ओली पोप 12 और जो रूट 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए दोनों इंग्लिश ओपनर्स को नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में आउट कर दिया।इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को आउट करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने दो ही गेंद बाद इंग्लैंड के दूसरे ओपनर को भी आउट कर दिया है। अब जैक क्राउली को रेड्डी ने 18 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।इंग्लैंड की टीम को लॉर्ड्स टेस्ट में पहला झटका लग गया है। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में विकेट झटक लिया है। रेड्डी ने बेन डकेट को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इंग्लैंड को 43 रन पर पहला झटका लगा है।टीम इंडिया के गेंदबाजों ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले एक घंटे में कमाल की गेंदबाजी की है। लेकिन इंग्लैंड के ओपनर्स ने अभी तक विकेट नहीं दिया है। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 39 रन बना लिए हैं। जैक क्राउली 18 और बेन डकेट 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।पहली पारी शुरू होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज जमकर जोर लगा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप पहले स्पैल में गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक टीम इंडिया को विकेट नहीं मिल पाया है। 8 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28 रन पर जीरो विकेट है।भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच शुरू हो गया है। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट पारी का आगाज कर रहे हैं। भारत के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं। बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट में आराम दिया गया था। इसके बाद अब लॉर्ड्स में उन्होंने वापसी की है।भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स का फेमस घंटा बजाकर की। दोनों टीमों के बीच यहीं से तीसरे टेस्ट की शुरुआत हुई है।इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है जिससे प्रसिद्ध कृष्णा अंतिम एकादश से बाहर हो गए। बर्मिंघम में दूसरे मैच से बाहर रहने के बाद बुमराह अंतिम एकादश में लौट आए हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फरवरी 2021 के बाद अपने पहले टेस्ट में खेलेंगे। आर्चर ने जोश टंग की जगह ली है। भारत और इंग्लैंड अभी पांच मैच की श्रृंखला में 1-1 से बराबर हैं।भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , रविंद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। वर्कलोड के चलते एजबेस्टन टेस्ट से बुमराह को रेस्ट दिया गया था।इंग्लैंड- जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स , जेमी स्मिथ , क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में अब तक भारतीय टीम ने कुल 19 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 3 जीते हैं। वहीं 12 टेस्ट में भारत को लॉर्ड्स में हार का सामना करना पड़ा जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में पिछले तीन इंग्लैंड के दौरों पर दो मैच जीते हैं।IND vs ENG News: बैटिंग में शुभमन गिल तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह संभालेंगे मोर्चा युवा सलामी बल्लेबाज, जिनकी तकनीक और फॉर्म उन्हें इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के खिलाफ महत्वपूर्ण बनाती है। वहीं एजबेस्टन टेस्ट से टेस्ट से बाहर रहने वाले बुमराह लॉर्ड्स में लौट रहे हैं। वह अपनी अनूठी एक्शन और यॉर्कर के साथ, वह शुरुआती सफलता दिला सकते हैं और मध्य ओवरों में दबाव बना सकते हैं।मौसम का पूर्वानुमान लॉर्ड्स में हमेशा एक महत्वपूर्ण कारक होता है। जुलाई के मध्य में, धूप और बादलों के बीच उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है और हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में, टॉस जीतना और पहले गेंदबाजी करना एक फायदेमंद निर्णय हो सकता है, ताकि शुरुआती नमी का फायदा उठाया जा सके।लॉर्ड्स की पिच पारंपरिक रूप से अपने शुरुआती घंटों और पहले दिन तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इसमें आमतौर पर अच्छी घास होती है, जो स्विंग और सीम मूवमेंट प्रदान करती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीरे-धीरे सपाट होती जाती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलता है। चौथे और पांचवें दिन, अगर मौसम शुष्क रहता है, तो स्पिनरों को भी कुछ टर्न मिल सकता है, खासकर रफ पैच पर।भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी गुरुवार से लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर 2-1 की बढ़त सीरीज में लेना चाहेगी।यूपी में हर पेड़ से 350 रुपये कमाओ, योगी सरकार की इस धांसू स्कीम को जानते हैं? जानिए करना क्या होगाभारतऔरैया जो महिला बच्चों की हत्या कर सकती है, उसे जीने का अधिकार नहीं, औरैया कोर्ट ने मां को सुनाई फांसी की सजासतना में पुलिसकर्मियों को SP ने दिया तोहफा; अब बर्थडे और एनिवर्सरी पर मिलेगा ऑफ, लेकिन.
.. ये शर्त पूरी होना जरूरीरेत, तेल, कोयला... जितना चाहो उतना लूटो! क्या माफिया, नेता, अफसरों की मिलीभगत से भारत की अर्थव्यवस्था खतरे में है?कार/बाइक TVS ने एक बार फिर से बजाज और ओला को पछाड़ा, जून में इन 10 कंपनियों के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बंपर सेलGoogle में ₹1.6 करोड़ का पैकेज, फिर भी कुछ नहीं बचता! भारतीय लड़की ने बताया विदेश में रहना कितना मुश्किलGoogle में ₹1.6 करोड़ का पैकेज, फिर भी कुछ नहीं बचता! भारतीय लड़की ने बताया विदेश में रहना कितना मुश्किलTV TRP: 'तारक मेहता' ने 'अनुपमा' को मुंह के बल गिराया, YRKKH ने 'उड़ने की आशा' को पछाड़ा, सास-बहू से झल्लाए लोग
भारत इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच लाइव स्कोर Lords Cricket Stadium India Vs England 3Rd Test Ind Vs Eng 3Rd Test Live Score
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हेडिंग्ले टेस्ट- तीसरे दिन भारत की बढ़त 96 रन हुई: बुमराह ने 5 विकेट लिए; इंग्लैंड पहली पारी में 465 रन पर ऑ...India Vs England (IND VS ENG) 1st Test Day 4 Match LIVE Score Update; Follow IND VS ENG Headingley Stadium Score, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
लीड्स टेस्ट-भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया: पंत और राहुल की सेंचुरी; आखिरी दिन इंग्लैंड को 350 र...India Vs England (IND VS ENG) 1st Test Day 5 Match LIVE Score Update; Follow IND VS ENG Headingley Stadium Score, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
IND vs ENG Live Score: 5वें दिन का पहला सेशन हुआ खत्म, इंग्लैंड 117/0भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच लाइव स्कोर: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल चल रहा है।
Read more »
IND vs ENG दूसरा टेस्ट आज से: बर्मिंघम में कभी नहीं जीता भारत; शुभमन बोले- बुमराह पर फैसला टॉस के दौरान लेंगेIndia Vs England (IND VS ENG) 2nd Test Match LIVE Score Update; Follow IND VS ENG Birmingham Edgbaston Stadium Score, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाए, भारत 510 रन आगे: शुभमन का दोहरा शतक, जडेजा ने फिफ्टी लगाई; बशीर को 3 विकेटIndia Vs England (IND VS ENG) 2nd Test Match Day 2 LIVE Score Update; Follow IND VS ENG Birmingham Edgbaston Stadium Score, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
आकाश दीप बोले-प्रदर्शन कैंसर से लड़ रही बहन को समर्पित: उसके चेहरे पर मुस्कान आएगी; गिल ने कहा- ड्यूक बॉल जल...India Vs England (IND VS ENG) 2nd Test Match players reaction; Follow IND VS ENG Birmingham Edgbaston Stadium, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
