भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 20 जून से 4 अगस्त तक IND vs ENG टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम ने केवल 9 टेस्ट मैच जीते हैं। आइए जानते हैं उन भारतीय कप्तानों केनाम जिन्होंने भारत को इंग्लैंड में टेस्ट मैच...
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Indian Captains who won Test Matches in England : भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होना है, जो कि 4 अगस्त तक चलेगा। मेहमान टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास हैं, जिन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद रेड बॉल फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया। वहीं, ऋषभ पंत को उनका डिप्टी बनाया गया। यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम रोहित-विराट के बिना खेलने उतरेगी। इन दोनों के अलावा आर अश्विन, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, उनके बगैर टीम इंडिया मैच खेलने उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में शुभमन गिल के आगे चुनौती होगी, क्योंकि साल 2007 से टीम इंडिया अभी तक एक बार भी इंग्लैंड में टेस्ट नहीं जीती हैं। मेहमान टीम ने इंग्लैंड में केवल 9 टेस्ट मैच जीते हैं। ऐसे में आज आपको उन भारतीय कप्तानों के नाम बताते हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर मैच जीते। वो Indian Captains , जिनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने जीते टेस्ट मैच 1.
अजीत वाडेकर -1971 अजीत वाडेकर, भारत के ऐसे पहले कप्तान रहे, जिनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच जीता। टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट मैच में 1971 में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार तीन टेस्ट सीरीज जीती। इस तरह इंग्लैंड की जमीन पर पहला टेस्ट जीतने के लिए हमें पूरे 39 साल और 21 टेस्ट का इंतजार करना पड़ा था। 2. कपिल देव -1986 कपिल देव की कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने 1986 के दौरान टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की धरती पर 2-0 से जीती। ओपनिंग टेस्ट मैच लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता और उस मैच में कपिल ने पांच विकेट चटकाए थे और दूसरी पारी में 23 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मां आईसीयू में, लेकिन भारतीय टीम से जुड़ेंगे कोच Gautam Gambhir; जानें कब इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना 3. सौरव गांगुली -2002 भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट मैच 2002 में जीता, जब सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में भारत ने लीड्स में तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम को पारी और 46 रनों से हराकर चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। 4. राहुल द्रविड़ -2007 गांगुली की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत के बाद पांच साल बाद भारत ने राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में नॉटिंघम में दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला 1-0 से जीतकर इतिहास दोहराया था। 5. एमएस धोनी -2014 एमएस धोनी ने पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और 1986 के बाद पहली बार लॉर्ड्स में जीत हासिल करके मेजबान टीम का गुरूर तोड़ा था। 6. विराट कोहली -2018,2021 विराट कोहली के नाम इंग्लैंड में एक भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2018 में एक टेस्ट में और 2021 में दो टेस्ट में भारत को जीत दिलाई थी। साल 2018 में, भारत ने नॉटिंघम में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रनों से हराया था।
Ind Vs Eng Test India Vs England India National Cricket Team England Cricket Team Indian Captains To Win In England Ajit Wadekar Kapil Dev Sourav Ganguly India Vs England Tests Virat Kohli Kohli Test Captaincy Dhoni Test Captaincy Indias Tour Of England Indian Captains MS Dhoni Kohli Indian Captain India Captains Won Test Match England
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लगातार 3 शतक, एक दिन में टांग दिए 498 रन... टेस्ट सीरीज से पहले अंग्रेजों ने दी टीम इंडिया को टेंशनइंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच 4 दिन का टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड की टीम ने बोर्ड पर 498 रन टांग दिए।
Read more »
कप्तानी या कांटों का ताज... शुभमन गिल का इंतजार कर रहीं ये 5 मुश्किल चुनौतियांभारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को मिली है। इंग्लैंड दौरे से गिल यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत को 20 जून से 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।
Read more »
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बदला ऐतिहासिक ट्रॉफी का नाम, अब वर्ल्ड के 2 दिग्गजों के नाम से खेली जाएगी सीरीजवहीं अब भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एक नया नाम मिला है. अब यह सीरीज दुनिया के 2 महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs ENG Test Series: जिसके नाम पर दी जाएगी विजेता को ट्रॉफी, उसने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीत का दाव...IND vs ENG Test Series Anderson-Tendulkar Trophy: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की विजेता टीम को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी दी जाएगी.
Read more »
IND vs ENG: टैलेंट तो खूब है, पर कोहली की कमी कैसे दूर करेगी भारतीय टीम, इंग्लिश उप कप्तान ने खेला माइंड गे...India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी.ओली पोप ने कहा कि भारत को विराट कोहली की कमी खलेगी.
Read more »
जिन्होंने किया टीम से बाहर, उन्हीं के सामने शतक... सरफराज खान ने किया सेलेक्टर्स की नाक में दमइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडियन टीम ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला। इस मैच में सरफराज खान ने एक बेहतरीन सेंचुरी ठोक सेलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Read more »
