IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से सटे असम से बड़ी हलचल, UP-बिहार में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR में उमस ...

Today Weather News

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से सटे असम से बड़ी हलचल, UP-बिहार में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR में उमस ...
Weather NewsAaj Ka MausamLatest Weather News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 115%
  • Publisher: 51%

Today Weather: मानसून के वासी का दौर शुरू हो चुका है. इसके साथ कई राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बिहार-बंगाल, असम समेत दक्षिण और पश्चिम के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के संकेत दिया हैं.

Aaj Ka Muasam: मानसून की वापसी को लेकर की कयास शुरु हो गए है. इसकी समय से तीन पहले की वापसी ठंड पर क्या असर करेगी? इस साल ठंड का रूख कैसा होगा? ला नीना का भारतीय मौसम पर क्या प्रभाव पड़ेगा? साथ ही मानसून के वापसी का किन-किन राज्यों पर असर होगा यानी आसान भाषा में कहें तो किन राज्यों में अभी बारिश होगी या फिर किन राज्यों की धरती सूखी जाएगी? तो सभी के बारे में जानकारी देंगे.

दरअसल, मानसून के वापसी के शुरुआत के बाद से ही कई राज्यों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. उत्तराखंड में हाल के दिनों में मूसलाधार बारिश हुई थी. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ मध्य भारत में मानसून की वापसी में देरी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के बचे हुए दिनों में एक के बाद एक कई सिस्टम बंगाल की खाड़ी में डेवलप होंगे. यह सिलसिला पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत में मानसून को सक्रिय बनाए रखेगा. इसका असर ऐसा होगा कि जहां से मानसून की वापसी हो भी गई है, वहां दोबारा बारिश हो सकती है. वहीं, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के आसपास डेवलप हो रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मेघलय में 22 सिंतबर तक बारिश की चेतावनी जारी किए हैं. इधर, बिहार में लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और गंगा के मैदानी भाग में डेवलप हो रहे मौसमी सिस्टम को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी किए हैं. मौसम विभाग ने समस्त पूर्वी और मध्य भारत के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग बिहार के कई जिलों में 20 तारीख, पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 सितंबर तक बारिश के संकेत दिए हैं. वही, प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी तूफान चलने की भी चेतावनी जारी की गई है, दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के पहले हफ्ते के बाद से छिटपुट बारिश हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के कोई संकेत नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे उत्तर प्रेदेश और उत्तराखंड के लिए चेतावनी जारी किए है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले कुछेक दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की चेतवानी जारी की गई है. उत्तराखंड में हाल के दिनों में फ्लैश फ्लड हुए मौसम विभाग ने अतिरिक्त सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, मुंबई में पिछले वीकेंड पर तेज बारिश हुई थी, इसके बाद मानसून सुस्त पड़ गया है. मौसम की ऐसी स्थिति पहले से ही अनुमानित थी. एयरपोर्ट वेधशाला में कल 17 सितंबर को सिर्फ़ 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. इस महीने का बारिश का कुल आंकड़ा 341.4 मिमी के सामान्य स्तर के क़रीब पहुंच चुका है. अब सिर्फ 6 मिमी बारिश और दर्ज होते ही सितंबर का टारगेट पूरा हो जाएगा. अगले एक हफ्ते तक बारिश हल्की और रुक-रुककर ही होगी. कहीं-कहीं थोड़ी देर की मध्यम बारिश संभव है, लेकिन जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Weather News Aaj Ka Mausam Latest Weather News Latest Weather News In Hindi Weather Latest News Weather News Today Delhi NCR Mausam Bihar Mausam Uttar Pradesh Mausam Bay Of Bengal Cyclonic Circulation Uttarakhand Weather Uttarakhand Heavy Rainfall Uttrakhand Cloud Brust Uttrakhand Latest News Uttarakhand Hindi News Bihar Latest News Bihar Mausam Latest Bihar News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Weather Update : उत्तराखंड से हिमाचल तक भारी बारिश से तबाही, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update : उत्तराखंड से हिमाचल तक भारी बारिश से तबाही, IMD ने जारी किया अलर्टWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Delhi-NCR Weather: अचानक बारिश से IMD हैरान, आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा वेदर? मौसम विभाग ने दी पूरी डिटेलDelhi-NCR Weather: अचानक बारिश से IMD हैरान, आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा वेदर? मौसम विभाग ने दी पूरी डिटेलदिल्ली में एक सप्ताह के शुष्क मौसम के बाद बुधवार को मौसम बदल गया कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। अधिकतम तापमान 35.
Read more »

UP Weather Today: यूपी में आफत बने काले बादल, लखनऊ से गोरखपुर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्टUP Weather Today: यूपी में आफत बने काले बादल, लखनऊ से गोरखपुर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्टUP Weather Today:आईएमडी की ओर से मिले लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक,18 सितंबर (गुरुवार) को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होगी.हालांकि बादलों की आवाजाही वाराणसी से नोएडा तक देखने को मिलेगा.
Read more »

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में गुरुवार को भी होगी भारी बारिश, इतने जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्टUttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में गुरुवार को भी होगी भारी बारिश, इतने जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्टUttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में गुरुवार को भी होगी भारी बारिश, इतने जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update Orange alert in many Districts today news in hindi
Read more »

सहारनपुर में अचानक नदी में पानी का सैलाब आया: मेडिकल कॉलेज में 7 फीट का सांप घुसा, लखनऊ में रिमझिम बारिशसहारनपुर में अचानक नदी में पानी का सैलाब आया: मेडिकल कॉलेज में 7 फीट का सांप घुसा, लखनऊ में रिमझिम बारिशUttar Pradesh Monsoon Weather 18 September 2025 LIVE Update; Follow UP city-Wise Rainfall Forecast, IMD Alert On Dainik Bhaskar.
Read more »

आज से कमजोर पड़ेगा मानसून: अब तक नॉर्मल से 46% ज्यादा बारिश; शिमला-कुल्लू में डबल से भी अधिक बरसे बादलआज से कमजोर पड़ेगा मानसून: अब तक नॉर्मल से 46% ज्यादा बारिश; शिमला-कुल्लू में डबल से भी अधिक बरसे बादलHimachal Pradesh Weather Tracker [19/09/2025] Monsoon Rainfall District Wise IMD Forecast Update.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:40