Vishal Soni Fake Death News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बीजेपी नेता के बेटे विशाल सोनी ने 1.40 करोड़ का कर्ज उतारने के लिए अपनी ही झूठी मौत का नाटक रच दिया. पढ़ें पूरी फिल्मी कहानी.
भोपाल: ये कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती मगर ये सब सचमुच हुआ. मध्यप्रदेश के राजगढ़ ज़िले में बीजेपी नेता महेश सोनी का बेटा विशाल सोनी, जिसने अपने ऊपर चढ़े 1.40 करोड़ रुपये के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए, अपनी ही झूठी मौत का नाटक रच डाला.
क्या है पूरा मामला शुरुआत हुई 5 सितंबर की सुबह. पुलिस को खबर मिली कि एक कार कालीसिंध नदी में डूब गई है. गोताखोरों ने कार तो निकाल ली, लेकिन उसमें कोई नहीं मिला. कार की पहचान हुई वो थी विशाल सोनी की. फिर क्या था, एसडीईआरएफ, पुलिस और प्रशासन की तीन-तीन टीमें जुट गईं. करीब 10 दिन तक 20 किलोमीटर लंबा नदी का इलाका खंगाला गया, लेकिन विशाल का कोई सुराग नहीं मिला. इस बीच, पिता महेश सोनी ने लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे तलाशी और तेज़ हो गई. लेकिन 8 दिन बाद शक गहराया और थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने विशाल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया. लोकेशन निकली महाराष्ट्र! संभाजीनगर से हुआ अरेस्ट वहीं पुलिस ने दबिश देकर उसे संभाजीनगर ज़िले से पकड़ लिया. पूछताछ में सच सामने आया विशाल के पास छह ट्रक और दो पब्लिक व्हीकल थे, लेकिन कर्ज इतना था कि वो टूट गया. उसने पुलिस से कहा कि “सुना था कि मौत का सर्टिफिकेट मिल जाए तो बैंक लोन माफ हो जाते हैं. इसलिए सब प्लान किया.” फिल्मी स्टाइल में बनाई कहानी योजना बेहद फिल्मी थी. 5 सितंबर को तड़के 5 बजे, उसने अपने ड्राइवर से पैसे लिए, नदी किनारे पहुंचा, कार की हेडलाइट बंद की और कार को धक्का देकर पानी में डाल दिया. फिर उसी ड्राइवर की बाइक लेकर इंदौर भाग निकला. अखबारों में अपनी ‘मौत’ की ख़बर पढ़ते हुए वो शिरडी और शनि शिंगणापुर भी घूम आया. लेकिन जब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर ली, तो बचने के लिए उसने एक और चाल चली फर्जी किडनैपिंग. कपड़े फाड़े, मिट्टी में लोटा और पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी. गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही पुलिस ने पिता और भाइयों से पूछताछ की थी, जिन्होंने शक जताया कि विशाल शायद रिश्तेदारों के पास छिपा है. और सच भी वही निकला.
BJP Leader Son Drama Loan Fraud MP Bhopal Shocking News कालीसिंध नदी कार नेता का बेटा कर्ज Fake Death Case India राजगढ़ न्यूज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साहित्य अकादेमी सचिव पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़िता को नौकरी से निकाला; हाईकोर्ट ने कहा- बदले की कार्रवाईHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
गुजरात का मज़दूर कल्याण बोर्ड 2017 से ठप, 72% पद ख़ाली: कैग रिपोर्टHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
उत्तराखंड में बादल फटने से 15 की मौत, कई लापता; देहरादून सबसे ज़्यादा प्रभावितHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
अदालत के एकतरफ़ा आदेश का हवाला देते हुए सरकार ने अडानी के ख़िलाफ़ 138 वीडियो, 83 इंस्टा पोस्ट हटाने को कहाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
11 वर्षों में सातवीं बार बिना प्रमुख के काम कर रहा केंद्रीय सूचना आयोगHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
आप सांसद का यूपी की मतदाता सूची में बड़ी अनियमितता का दावा, कहा- एक ही घर में 4,271 वोटरHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
