IMD Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से और गिरेगा पारा

Weather News News

IMD Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से और गिरेगा पारा
IMD Weather Report TodayImd Weather NewsIMD Weather Updates
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी ने सर्दी का आगाज कर दिया है. दिवाली तक पूरे उत्तर भारत में तापमान और नीचे जा सकता है.

"Weather Report: उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर नीचे तक दिखेगा. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

इससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान गिरेगा और सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी. जबकि मध्य प्रदेश और मुंबई में हल्की बारिश से ठंडक महसूस होगी. वहीं, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तो आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.Advertisment दिल्ली-एनसीआर का मौसम दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है. दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात के समय हल्की-हल्की ठंड लोगों को सर्दी की याद दिला रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा, लेकिन दिवाली के बाद ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी. कई इलाकों में हल्की धुंध भी छा रही है. हवा की गति बहुत धीमी है, जिससे प्रदूषण बढ़ने लगा है. फिलहाल दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में पहुंच चुका है और दिवाली के बाद "बहुत खराब" श्रेणी में जाने की संभावना है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. रातें ठंडी और दिन सुहावने रहेंगे. अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री और अधिकतम 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बिहार में हल्की ठंड की शुरुआत बिहार में फिलहाल आसमान साफ है और दिन में धूप निकली रहती है. हालांकि, रात में तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा महसूस हो रहा है. पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और बेगूसराय जैसे जिलों में सुबह के समय कोहरा और ओस की परत दिखाई दे रही है. दिवाली तक कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. पहाड़ी राज्यों में ठंड और बर्फबारी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. आईएमडी के अनुसार, 24 से 30 अक्टूबर के बीच हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है. इन इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी और इसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस होगा. मध्य प्रदेश में बारिश का असर मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन कुछ इलाकों में अब भी हल्की बारिश जारी है. 17 और 18 अक्टूबर को इंदौर, भोपाल और उज्जैन में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. लगातार हो रही नमी के कारण रात का तापमान 17 डिग्री तक गिर गया है. दक्षिण भारत में भारी बारिश केरल में आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथनमथिट्टा जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. वहीं, तमिलनाडु के चेन्नई, मदुरै और तिरुनेलवेली समेत कई जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की संभावना है. बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. इससे तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली तक यदि बर्फबारी जारी रही, तो पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर महसूस होगा. हिमाचल के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों ने पहले ही सर्दियों की तैयारी शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पेंशन के लिए अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जल्द मिलेगी पेंशन"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IMD Weather Report Today Imd Weather News IMD Weather Updates National News In Hindi National News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kerala Weather Updates: സംസ്ഥാനത്ത് ഇന്നും നാളെയും കനത്ത മഴ; 6 ജില്ലകളിൽ യെല്ലോ അലർട്ട്Kerala Weather Updates: സംസ്ഥാനത്ത് ഇന്നും നാളെയും കനത്ത മഴ; 6 ജില്ലകളിൽ യെല്ലോ അലർട്ട്ബാംഗാൾ ഉൾകടലിന് മുകളിൽ നിലവിലുള്ള ചക്രവാത ചുഴി അറബിക്കടലിൽ കേരള തെക്കൻ കർണാടക തീരത്തിന് സമീപം ഞായറാഴ്ചയോടെ എത്തിച്ചേർന്ന് ന്യൂനമർദ്ദമായി ശക്തി പ്രാപിക്കാനാണ് സാധ്യത
Read more »

Live Updates : दौंडचे भाजपचे शहराध्यक्ष स्वप्निल शहा राष्ट्रवादीत जाणार...Live Updates : दौंडचे भाजपचे शहराध्यक्ष स्वप्निल शहा राष्ट्रवादीत जाणार...Todays Breaking News Live Updates : महाराष्ट्राबरोबरच देशभरातील महत्त्वाच्या बातम्यांचा धावता आढावा एकाच ठिकाणी
Read more »

Zubeen Garg Death: സുബീൻ ഗാർഗിന്റെ മരണം: വിഷം ഉള്ളിൽ ചെന്നിട്ടില്ലെന്ന് റിപ്പോർട്ട്Zubeen Garg Death: സുബീൻ ഗാർഗിന്റെ മരണം: വിഷം ഉള്ളിൽ ചെന്നിട്ടില്ലെന്ന് റിപ്പോർട്ട്Zubeen Garg Death Latest Updates: മരണത്തിൽ ദുരൂഹത ആരോപിച്ചുകൊണ്ട് നിരവധിപ്പേർ പരാതിയുമായി രംഗത്തെത്തിയിരുന്നു.
Read more »

Punjab Weather: ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਹਲਕੀ ਠੰਢ ਤੇ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਗਰਮੀ; ਮੀਂਹ ਦੇ ਅਜੇ ਕੋਈ ਆਸਾਰ ਨਹੀਂPunjab Weather: ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਹਲਕੀ ਠੰਢ ਤੇ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਗਰਮੀ; ਮੀਂਹ ਦੇ ਅਜੇ ਕੋਈ ਆਸਾਰ ਨਹੀਂPunjab Weather: ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤਾਪਮਾਨ 35.
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: मेरठ में 3 मंजिला कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी आग, जान बचाकर बाहर भागे मजदूरयूपी की बड़ी खबरें: मेरठ में 3 मंजिला कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी आग, जान बचाकर बाहर भागे मजदूरUttar Pradesh Big Breaking News Updates | 16 October 2025 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
Read more »

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, दिवाली पर इन राज्यों में हो सकती है बारिशIMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, दिवाली पर इन राज्यों में हो सकती है बारिशभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु सहित कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आने वाले 6-7 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे दिवाली भीगी-भीगी हो सकती है। मुंबई में भी हल्की बारिश का अनुमान है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:11:27