IAS ट्रेनी किशनगंज में सीखेंगे खेती-बाड़ी और जीविका के गुर, 18 मार्च तक करेंगे भ्रमण

IAS Trainees Kishanganj News

IAS ट्रेनी किशनगंज में सीखेंगे खेती-बाड़ी और जीविका के गुर, 18 मार्च तक करेंगे भ्रमण
LBSNAA MussoorieBihar AgricultureJeevika Program
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

लाल बहादुर शास्त्री अकादमी से 10 IAS प्रशिक्षु अधिकारी किशनगंज के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे कृषि, जीविका, नाबार्ड, चाय और अनानास की खेती का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।

जागरण संवाददाता, किशनगंज। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण ले रहे देश के विभिन्न राज्यों के 10 IAS अधिकारी जिले के दो दिवसीय परिभ्रमण पर किशनगंज पहुंच रहे हैं। इन अधिकारियों को प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए भेजा गया है। प्रशिक्षु अधिकारी कृषि से संबंधित कार्य, जीविका, नाबार्ड, चाय व अनानास खेती की जानकारी लेकर किसानों, छात्रों व जीविका दीदी से सीधा संवाद करेंगे। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने जारी आदेश में कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 10 IAS अधिकािरयों का दल 15 से 18 मार्च तक जिले में परिभ्रमण पर रहेंगे। इसका मूल उद्देश्य प्रशिक्षुओं को कल्याणकारी योजनाओं, नीति-निर्माण और जमीनी स्तर पर सेवा वितरण के मध्य के अंतराल को पाटने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को डॉ.

कृषि कलाम कृषि महाविद्यालय में 16 मार्च को कॉलेज प्रशासन से समन्वय बनाकर उत्कृष्ट कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षु IAS अधिकारी को कृषि अनुसंधान, नीतिगत डिजाइन एवं जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन के बीच का अंतराल पाटने के लिए अनुभव प्रदान कराया जाएगा। कृषि पारिस्थितिकी तंत्र और वैज्ञानिक संस्थागत समर्थन की भूमिका पर केंद्रित कृषि कॉलेज में अध्ययनरत कृषि कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद भी कराया जाएगा। जीविका की जानकारी लेंगे ट्रेनी IAS जीविका परियोजना प्रबंधक के माध्यम से कलस्टर लेवल फेडरेशन एवं स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी जाएगी। जबकि समावेशी व पारदर्शी ग्रामीण प्रशासन, महिला सशक्तीकरण की जानकारी देकर जीविका दीदी से संवाद कराया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सामाजिक क्षेत्र, मानव पूंजी, युवा सशक्तीकरण, पाठ्यक्रम डिजाइन, राष्ट्र निर्माण में शिक्षा एवं संस्कृति का महत्व आदि से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों से संवाद कराया जाएगा। खेती-बाड़ी के सीखेंगे गुर डीडीएम नाबार्ड द्वारा चाय, अनानास के कृषक उत्पादक संगठनों के कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। खेत से बाजार तक के जुड़ाव, फसल कटाई के उपरांत मूल्य श्रृंखला, स्थलीय निरीक्षण व किसानों से संवाद भी कराया जाएगा। प्रशिक्षु IAS के टीम में आदिबा अनाम, विशाल, त्रिलोक सिंह, शिल्पा चौहान, ऋतिका चितलांगिया, पुष्पराज नानसाहब, कार्तिकेय कुमार, श्रवण कुमार रेड्डी, आदित्य विक्रम अग्रवाल व अप्सरा एन शामिल है। यह भी पढ़ें- भागलपुर-नवगछिया मार्ग : गंगा में विक्रमशिला सेतु के समानांतर नया फोरलेन पुल न‍िर्माण में तेजी, मालदा मंडल में विकास की नई लहर यह भी पढ़ें- दरभंगा में स्पा की आड़ में बड़ा खेल, हवाई जहाज से बुलायी जा रहीं युवतियां

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

LBSNAA Mussoorie Bihar Agriculture Jeevika Program Tea Cultivation Bihar Pineapple Farming Kishanganj Rural Administration Policy Implementation Kishanganj News Kishanganj News Kishanganj Latest News Kishanganj News In Hindi Kishanganj Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मेरठ में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, एक गलती ने पूरा सच पुलिस के सामने ला दियामेरठ में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, एक गलती ने पूरा सच पुलिस के सामने ला दियामेरठ में IAS अधिकारी बन सरकारी ऑफिसों में कॉल करके काम करवाने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी शराब पीकर क्षेत्र में गाली-गलौज कर रहा था।
Read more »

कभी IAS-IPS की फैक्ट्री रहा बिहार का ये गांव, अब वीरान हुआकभी IAS-IPS की फैक्ट्री रहा बिहार का ये गांव, अब वीरान हुआबिहार के सहरसा जिले का बनगांव, जो कभी सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए जाना जाता था, अब वीरान हो गया है। गांव के युवाओं का यूपीएससी परीक्षा से मोहभंग हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि आरक्षण और धैर्य की कमी इसके मुख्य कारण हैं।
Read more »

Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टChaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »

झारखंड के 155 IAS ने घोषित की अपनी संपत्ति, मुख्य सचिव के पास पटना-दिल्ली तक प्रॉपर्टी, देखें पूरी लिस्टझारखंड के 155 IAS ने घोषित की अपनी संपत्ति, मुख्य सचिव के पास पटना-दिल्ली तक प्रॉपर्टी, देखें पूरी लिस्टJharkhand IAS Property: झारखंड के 55 आईएएस (IAS) अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति की जानकारी का ब्यौरा सरकार को सौंप दिया है। जिसे अब सार्वजनिक कर दिया गया है। राज्य के दो अधिकारियों ने खुद को 'शून्य' संपत्ति वाला बताया है।
Read more »

बनभूलपुरा दंगा: पांच आरोपितों को हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 18 मार्च कोबनभूलपुरा दंगा: पांच आरोपितों को हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 18 मार्च कोनैनीताल हाई कोर्ट ने बनभूलपुरा दंगा मामले में पांच आरोपितों - अब्दुल रहमान, वसीम, अब्दुल तस्लीम सहित अन्य - की जमानत याचिकाओं पर फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
Read more »

'IAS देश चलाते नहीं, सिर्फ...', खान सर ने दिया ऐसा लॉजिक, जानिए क्या होता है आईएएस अफसर का काम'IAS देश चलाते नहीं, सिर्फ...', खान सर ने दिया ऐसा लॉजिक, जानिए क्या होता है आईएएस अफसर का कामIAS Officer Responsibilities: हर साल लाखों युवा IAS, IPS, IFS, IRS जैसी सर्विस में जाने के लिए यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। जिनमें से बहुत कम सफल होते हैं। बहुत कम सक्सेस रेट सिविल सेवा परीक्षा को देश की कठिन परीक्षाओं में से एक बनाता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:40:08