Noida News: नोएडा में HCL कॉर्पोरेशन की रविवार को साइक्लोथॉन के कारण सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक एक मूर्ति चौराहे से राजेश पायलट चौराहे तक मुख्य मार्ग पर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। HCL कॉर्पोरेशन रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन कर रही है। इसमें प्रतिभागी एक मूर्ति चौराहे से राजेश पायलट चौराहे होते हुए डी-पार्क चौकी के पास यू-टर्न लेंगे और वापस एक मूर्ति चौराहे पर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक इलाके के कुछ मार्गों पर डायवर्जन प्लान जारी किया है। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। अभी इमरजेंसी सेवाओं के अलावा रविवार को ही उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों को भी उक्त रास्ते से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग या वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा किसान चौक/गौर सिटी चौक से तिलपता गोलचक्कर तक भारी/मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।तिलपता गोलचक्कर से किसान चौक/गौर सिटी चौक तक भारी/मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। एक मूर्ति गोलचक्कर से राजेश पायलट गोलचक्कर से आगे डी-पार्क चौकी यू-टर्न तक मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।इन वैकल्पिक रास्तों से कर सकेंगे आवागमन पर्थला से किसान चौक होकर शाहबेरी/गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन किसान चौक/गौर सिटी मॉल चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर ताज हाईवे होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। पर्थला से किसान चौक होकर तिलपता की ओर जाने वाले वाहन पर्थला से सोरखा से राईस चौकी से बिसरख हनुमान मंदिर गोलचक्कर से सूरजपुर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। 3.
सूरजपुर से रोजा जलालपुर, छपरौला, बादलपुर, लालकुआं की ओर जाने वाले वाहन कच्ची सडक तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर से हनुमान मंदिर गोलचक्कर बिसरख से डी मार्ट से एक मूर्ति गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। एक मूर्ति गोलचक्कर से राजेश पायलट गोलचक्कर से आगे डी-पार्क चौकी यू-टर्न तक मोटर साईकिल, स्कूटर, ऑटो, ई-रिक्शा, कार सर्विस मार्ग का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेंगे। एन.एच.-24 से 130 मीटर रोड की ओर जाने वाले भारी/मध्यम मालवाहक वाहन छिजारसी, मॉडल टाउन गोलचक्कर सेक्टर-62 से सेक्टर-60 अन्डरपास से एलिवेटिड मार्ग का प्रयोग कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।उपरोक्तानुसार यातायात डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा। रविवार को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी जो उपरोक्त मार्ग से अपने परीक्षा केंद्र के लिए आवागमन करेंगे उन्हें भी यथास्थिति मुख्य मार्ग अथवा वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।कृपया असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश समचार नोएडा में ट्रैफिक डायवर्ज इन रास्तों से होकर ना जाएं नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन Noida News Uttar Pradesh Noida Noida Latest News Story Traffic Diversion In Noida Traffic Diversion In Noida News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
YEIDA Jobs: नौकरियों की बहार, यीडा में होगा 644 करोड़ का निवेश, पढ़िए क्या है प्लानNoida News यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण YEIDA क्षेत्र में मिंडा कार्पोरेशन 644.
Read more »
यूपी की बड़ी खबरें: हरदोई में ऑटो-डंपर की टक्कर, 6 की मौत, 3 घायल, संडीला-बांगरमऊ रोड पर हादसाUP Breaking News Update Noida Ayodhya Prayagraj Varanasi kanpur hair transplant up encounter
Read more »
म्यूचुअल फंड-IPO और स्टॉक में 20 करोड़ का फायदा! शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नोएडा की महिला से 5.60 करोड़ की ठगीNoida News: नोएडा की एक महिला को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 5.
Read more »
नोएडा जिला अस्पताल में एचआईवी पॉजिटिव माताओं ने 12 बच्चों को दिया जन्म, सभी नवजातों की HIV रिपोर्ट नेगेटिवNoida News: नोएडा जिला अस्पताल में इस साल 14 एचआईवी संक्रमित महिलाओं ने बच्चे जन्म दिए, जिनमें 12 का परीक्षण साफ आया।
Read more »
Software Engineer Died: Yuvraj मौत मामले में News Nation की खबर का असर, हरकत में आई Noida AuthorityDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Noida Latest News | Noida News | Software Engineer Died in Noida | Noida Software Engineer Death | Crime News | Software Engineer Yuvraj death case | Greater Noida News | UP news | UP news in Hindi |
Read more »
Noida इंजीनियर की मौत मामले में बड़ा एक्शन, अथॉरिटी CEO को हटाया, SIT करेगी जांचNoida News:
Read more »
