Israel Hamas war: हमास को दो दिन में दूसरा बड़ा झटका, इजरायल ने सैन्य प्रमुख दैफ को गाजा में किया ढेर

Israel Hamas War News

Israel Hamas war: हमास को दो दिन में दूसरा बड़ा झटका, इजरायल ने सैन्य प्रमुख दैफ को गाजा में किया ढेर
Hamas Military ChiefMohammed Deif KilledMohammed Deif
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 53%

इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख 59 वर्षीय मुहम्मद दैफ को ढेर कर दिया। दैफ ही वह शख्स था जिसने याह्या सिनवार के साथ मिलकर इजरायल पर सात अक्टूबर 2023 के हमले की साजिश रची थी। इजरायली सेना ने बताया कि दैफ को गाजा के खान यूनिस शहर में 13 जुलाई को हवाई हमले में मारा...

रायटर, यरुशलम। फलस्तीनी संगठन हमास को गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हिला देने वाली दूसरी खबर मिली। ताजा खबर गाजा पट्टी में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख 59 वर्षीय मुहम्मद दैफ के मारे जाने की है। दैफ ने रची थी इजरायल पर हमले की साजिश दैफ ही वह शख्स था जिसने याह्या सिनवार के साथ मिलकर इजरायल पर सात अक्टूबर, 2023 के हमले की साजिश रची थी और उसे अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उस हमले में 1,200 इजरायली मारे गए थे और उसके बाद इजरायल ने गाजा में युद्ध का एलान किया था। इस युद्ध में अभी तक करीब 40 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इजरायल ने दैफ को गाजा में किया ढेर इजरायली सेना ने बताया कि दैफ को गाजा के खान यूनिस शहर में 13 जुलाई को हवाई हमले में मारा गया। बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया की मिसाइल हमले में मौत हुई थी। इजरायल ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक उसी पर है। हमास ने नहीं की कोई टिप्पणी मुहम्मद दैफ के मारे जाने पर हमास ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। दैफ ही हमास की सैन्य शाखा का वह कमांडर था, जिसकी देखरेख में बीते 30 वर्षों में गाजा पट्टी में भूमिगत सुरंगों का जाल तैयार किया गया और लड़ाकों को घातक बम बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इजरायल की हिट लिस्ट में था दैफ इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कई घटनाओं के लिए इजरायल को दशकों से मुहम्मद दैफ की तलाश थी। वह दशकों से इजरायल की हिट लिस्ट में था। बताते हैं कि पूर्व में कई बार उसे मारने की कोशिश हुई लेकिन वह हमेशा बच निकलता था। गाजा के शरणार्थी शिविर में हुआ था जन्म इजरायली सेना ने कहा कि दैफ के मारे जाने की जब पुष्टि हो गई है तब सूचना को सार्वजनिक किया जा रहा है। गाजा के दूसरे बड़े शहर खान यूनिस में हुए 13 जुलाई को हुए हवाई हमले में 90 से ज्यादा लोग मारे गए थे उनमें मुहम्मद दैफ भी शामिल था। दैफ का पूरा नाम मुहम्मद दियाब अल-मासरी था और वह गाजा के एक शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ था, लेकिन हमास का सदस्य बनने के बाद उसके जीवन का ज्यादा समय सुरंगों में बीता था। हानिया की मौत से एक दिन पहले मंगलवार को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर फुआद शुकर को मारा था। बुधवार को हिजबुल्ला के एक अन्य सीनियर कमांडर अबू निमाह नासेर के मारे जाने की चर्चा है। ईरान समर्थित हिजबुल्ला हमास के समर्थन में आठ अक्टूबर, 2023 से इजरायल पर हमले कर रहा है। यह भी पढ़ेंः दुबई से भारत के लिए 31 जुलाई को SpiceJet की कई उड़ानें हुईं थीं रद, अब कंपनी ने बताया इसके पीछे का कारण Reservation: 'औपचारिक नहीं है समानता का अधिकार', 140 पन्नों के अपने फैसले में CJI चंद्रचूड़ ने और क्या कुछ कहा?.

रायटर, यरुशलम। फलस्तीनी संगठन हमास को गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हिला देने वाली दूसरी खबर मिली। ताजा खबर गाजा पट्टी में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख 59 वर्षीय मुहम्मद दैफ के मारे जाने की है। दैफ ने रची थी इजरायल पर हमले की साजिश दैफ ही वह शख्स था जिसने याह्या सिनवार के साथ मिलकर इजरायल पर सात अक्टूबर, 2023 के हमले की साजिश रची थी और उसे अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उस हमले में 1,200 इजरायली मारे गए थे और उसके बाद इजरायल ने गाजा में युद्ध का एलान किया था। इस युद्ध में अभी तक करीब 40 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इजरायल ने दैफ को गाजा में किया ढेर इजरायली सेना ने बताया कि दैफ को गाजा के खान यूनिस शहर में 13 जुलाई को हवाई हमले में मारा गया। बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया की मिसाइल हमले में मौत हुई थी। इजरायल ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक उसी पर है। हमास ने नहीं की कोई टिप्पणी मुहम्मद दैफ के मारे जाने पर हमास ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। दैफ ही हमास की सैन्य शाखा का वह कमांडर था, जिसकी देखरेख में बीते 30 वर्षों में गाजा पट्टी में भूमिगत सुरंगों का जाल तैयार किया गया और लड़ाकों को घातक बम बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इजरायल की हिट लिस्ट में था दैफ इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कई घटनाओं के लिए इजरायल को दशकों से मुहम्मद दैफ की तलाश थी। वह दशकों से इजरायल की हिट लिस्ट में था। बताते हैं कि पूर्व में कई बार उसे मारने की कोशिश हुई लेकिन वह हमेशा बच निकलता था। गाजा के शरणार्थी शिविर में हुआ था जन्म इजरायली सेना ने कहा कि दैफ के मारे जाने की जब पुष्टि हो गई है तब सूचना को सार्वजनिक किया जा रहा है। गाजा के दूसरे बड़े शहर खान यूनिस में हुए 13 जुलाई को हुए हवाई हमले में 90 से ज्यादा लोग मारे गए थे उनमें मुहम्मद दैफ भी शामिल था। दैफ का पूरा नाम मुहम्मद दियाब अल-मासरी था और वह गाजा के एक शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ था, लेकिन हमास का सदस्य बनने के बाद उसके जीवन का ज्यादा समय सुरंगों में बीता था। हानिया की मौत से एक दिन पहले मंगलवार को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर फुआद शुकर को मारा था। बुधवार को हिजबुल्ला के एक अन्य सीनियर कमांडर अबू निमाह नासेर के मारे जाने की चर्चा है। ईरान समर्थित हिजबुल्ला हमास के समर्थन में आठ अक्टूबर, 2023 से इजरायल पर हमले कर रहा है। यह भी पढ़ेंः दुबई से भारत के लिए 31 जुलाई को SpiceJet की कई उड़ानें हुईं थीं रद, अब कंपनी ने बताया इसके पीछे का कारण Reservation: 'औपचारिक नहीं है समानता का अधिकार', 140 पन्नों के अपने फैसले में CJI चंद्रचूड़ ने और क्या कुछ कहा?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hamas Military Chief Mohammed Deif Killed Mohammed Deif Mohammed Deif Hamas Israel Gaza Hamas Chief Ismail Haniyeh Israel Iran Israel Iran Attack

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Israel Hamas War: गाजा में बैकफुट पर हमास, मान लिया अमेरिकी प्रस्ताव; सीजफायर की उम्मीदें बढ़ीIsrael Hamas War: गाजा में बैकफुट पर हमास, मान लिया अमेरिकी प्रस्ताव; सीजफायर की उम्मीदें बढ़ीIsrael Hamas War Updates: हमास ने अपनी अहम मांग छोड़कर गाजा में चरणबद्ध संघर्ष विराम समझौते के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है.
Read more »

War: 'संघर्ष विराम के प्रयासों को विफल कर रहे नेतन्याहू', हमास का गाजा शांति वार्ता में बाधा डालने का आरोपWar: 'संघर्ष विराम के प्रयासों को विफल कर रहे नेतन्याहू', हमास का गाजा शांति वार्ता में बाधा डालने का आरोपWar: 'संघर्ष विराम के प्रयासों को विफल कर रहे नेतन्याहू', हमास का गाजा शांति वार्ता में बाधा डालने का आरोप Hamas accuses Israeli PM Benjamin Netanyahu of obstructing Gaza talks
Read more »

Israel Hamas War: गाजा में काल बनकर टूट रहा इजरायल, हमास के सैन्य प्रमुख को निशाना बना किया हमला; 90 की मौतIsrael Hamas War: गाजा में काल बनकर टूट रहा इजरायल, हमास के सैन्य प्रमुख को निशाना बना किया हमला; 90 की मौतइजरायल की ओर से दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास के सैन्य कमांडर को निशाना बनाकर किए गए हमले में 90 लोग मारे गए। यह पता नहीं चल पाया कि मृतकों में मोहम्मद दीफ भी शामिल था या नहीं। लेकिन इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि दीफ और हमास का एक अन्य कमांडर रफा सलामा निशाने पर था। दीफ को सात अक्टूबर हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता...
Read more »

Gaza: दक्षिणी गाजा में इस्राइली हमले में 90 लोगों की मौत, नेतन्याहू बोले- हमास का सैन्य कमांडर निशाने पर थाGaza: दक्षिणी गाजा में इस्राइली हमले में 90 लोगों की मौत, नेतन्याहू बोले- हमास का सैन्य कमांडर निशाने पर थाGaza: दक्षिणी गाजा में इस्राइली हमले में 90 लोगों की मौत, नेतन्याहू बोले- हमास का सैन्य कमांडर निशाने पर था Southern Gaza War Israeli Army Attack Casualties Updates PM Netanyahu Hamas Commander
Read more »

आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई दोस्ती? जानिए कैसे बिगड़ गए इजरायल और तुर्किए के रिश्तेआखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई दोस्ती? जानिए कैसे बिगड़ गए इजरायल और तुर्किए के रिश्तेIsrael Hamas War: क्या Turkey इज़रायल के खिलाफ उतरेगा युद्ध के मैदान में?
Read more »

मोसाद ने इस्माइल हानिया की हत्या में ली थी AI की मदद? 1500 किलोमीटर दूर इजरायल से तेहरान में बनाया निशानामोसाद ने इस्माइल हानिया की हत्या में ली थी AI की मदद? 1500 किलोमीटर दूर इजरायल से तेहरान में बनाया निशानाबीते आठ-नौ महीनों में इजरायल ने गाजा को जंग का मैदान बना दिया है। हमास के खात्मे का लक्ष्य लेकर इजरायल गाजा लेबनान से लेकर ईरान तक में मौजूद अपने दुश्मनों को मार रहा है। इजरायल बीते साल 7 अक्टूबर में इजरायल पर हुए हमले के मास्टरमाइंडों को ठिकाने लगा रही है। इसी कड़ी में कथित तौर पर इजरायल ने हमास चीफ इस्माइल हानिया को तेहरान में मार दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:03:10