इजरायल की ओर से दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास के सैन्य कमांडर को निशाना बनाकर किए गए हमले में 90 लोग मारे गए। यह पता नहीं चल पाया कि मृतकों में मोहम्मद दीफ भी शामिल था या नहीं। लेकिन इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि दीफ और हमास का एक अन्य कमांडर रफा सलामा निशाने पर था। दीफ को सात अक्टूबर हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता...
एपी, यरुशलम। इजरायल की ओर से दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास के सैन्य कमांडर को निशाना बनाकर किए गए हमले में 90 लोग मारे गए। यह पता नहीं चल पाया कि मृतकों में मोहम्मद दीफ भी शामिल था या नहीं। लेकिन इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि दीफ और हमास का एक अन्य कमांडर रफा सलामा निशाने पर था। दीफ को सात अक्टूबर हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है, जिसमें दक्षिणी इजरायल में 1,200 लोग मारे गए थे। दीफ वर्षों से इजरायल की वांछित सूची में शीर्ष पर है। इससे पहले साथ बार किए गए इजरायली हमले में वह बच निकला है।दीफ के मारे जाने पर संघर्ष विराम वार्ता के पटरी से उतरने का खतरा है और इसे नौ महीने के अभियान में इजरायल की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जाएगा। कई आतंकवादी नागरिकों के बीच छिपे वहीं, हमास ने एक बयान में कहा, ''ये झूठे दावे भयावह नरसंहार को छिपाने के लिए किए जा रहे हैं।'' मरने वालों में सभी आम नागरिक हैं। हमले में 300 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के नासिर अस्पताल ले जाया गया है। इजरायली सेना ने दावा किया कि और भी कई आतंकवादी नागरिकों के बीच छिपे हुए हैं। उन्होंने हमले के स्थान को पेड़ों, इमारतों और शेडों से घिरा हुआ क्षेत्र बताया। इससे जुड़े फुटेज में जले हुए तंबू, जली कारें और जमीन पर बिखरा घरेलू सामान दिख रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमला इजरायल द्वारा नामित सुरक्षित क्षेत्र मुवासी के अंदर हुआ, जो उत्तरी रफा से खान यूनिस तक फैला हुआ है। यह वह जगह है, जहां हजारों की संख्या में विस्थापित फलस्तीनी रह रहे हैं। ये ज्यादातर अस्थायी तंबुओं में शरण लिए हुए हैं। अर्जेंटीना ने हमास को आतंकी समूह घोषित किया अर्जेंटीना ने इजरायल का समर्थन जताते हुए शुक्रवार को हमास को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। साथ ही फलस्तीनी समूह से जुड़े वित्तीय परिसंपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश दिया है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय फलस्तीनी क्षेत्र में इजरायली कब्जे पर अपनी राय देगा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने कहा है कि वह फलस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायल के कब्जे के कानूनी परिणामों के संबंध में 19 जुलाई को एक सलाहकार राय देगा। 19 जुलाई को हेग में आइसीजे की सीट पीस पैलेस में एक सार्वजनिक सत्र आयोजित करेगी, जहां न्यायाधीश नवाफ सलाम सलाहकार राय पेश करेंगे। फलस्तीनियों की सहायता कर रही यूएन एजेंसी का समर्थन जारी रहेगा भारतभारत ने वित्तीय संकट का सामना कर रही फलस्तीनियों की सहायता करने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी की सहायता के लिए आयोजित कांफ्रेंस में भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रभारी आर.
रवींद्र ने कहा कि देश 50 लाख डालर का अपना वार्षिक अंशदान जारी रखेगा और आने वाले दिनों में आधी राशि जारी कर देगा। भारत ने जीवन रक्षक दवाएं भी दी हैं नई दिल्ली 50 फलस्तीनी छात्रों को भारत में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करता है और यूएन एजेंसी के आग्रह पर भारत ने जीवन रक्षक दवाएं भी दी हैं। रवींद्र ने कहा कि भारत फलस्तीनी मुद्दे का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकाले जाने का फिर आह्वान करता है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा बातचीत के माध्यम से द्विराष्ट्र सिद्धांत का समर्थन किया है, जिससे एक संप्रभु, स्वतंत्र और सक्षम फलस्तीन देश की स्थापना हो सके।
Israel News World News Hamas Israel And Hamas Middle East War Us News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel-Hamas War: ‘हमास को विचारधारा के तौर पर खत्म नहीं कर सकते’ - इजरायली सेना में उठी अवाज, क्या करेगी अब सरकार?GAZA WAR: युद्ध को शुरू हुए 8 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन हमास को हमास को जड़ से मिटा देने का लक्ष्य हासिल करने में इजरायल नाकाम रहा है.
Read more »
Israel- Hezbollah Tension: बॉर्डर पर इजरायली PM का दौरा, ज्यादा सैनिकों की तैनाती, क्या छिड़ने वाला है इजरायल-हिज्बुल्लाह युद्ध?Israel- Hezbollah: 7 अक्टूबर से जारी इजरायल हमास युद्ध के बाद से ईरान समर्थित हिजबुल्ला इजरायल को निशाना बना रहा है, हाल के हफ्तों में तनाव बढ़ गया है.
Read more »
Israel Hamas War: गाजा में बैकफुट पर हमास, मान लिया अमेरिकी प्रस्ताव; सीजफायर की उम्मीदें बढ़ीIsrael Hamas War Updates: हमास ने अपनी अहम मांग छोड़कर गाजा में चरणबद्ध संघर्ष विराम समझौते के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है.
Read more »
War: 'संघर्ष विराम के प्रयासों को विफल कर रहे नेतन्याहू', हमास का गाजा शांति वार्ता में बाधा डालने का आरोपWar: 'संघर्ष विराम के प्रयासों को विफल कर रहे नेतन्याहू', हमास का गाजा शांति वार्ता में बाधा डालने का आरोप Hamas accuses Israeli PM Benjamin Netanyahu of obstructing Gaza talks
Read more »
Kathua Terrorist Attack: आठ से दस दहशतगर्दों ने घात लगा किया सैन्य वाहनों पर हमला; यहां चुनी थीं दो लोकेशनकठुआ के बिलावर के बदनोता इलाके में जेंडा नाले के पास सोमवार दोपहर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में एक नहीं, बल्कि दो सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया।
Read more »
इज़रायल हमास युद्ध: बेंजामिन नेतन्याहू बने शांति समझौते की राह का रोड़ा?एक बार फिर इज़रायल और हमास के बीच युद्ध (Israel Hamas War) विराम के लिए निगेसिएशन शुरू हो गए हैं.
Read more »
