India-Japan: पीएम मोदी ने जापानी स्पीकर नुकागा फुकुशिरो से की मुलाकात, सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर की चर्चा PM Modi met Japanese speaker Nukaga Fukushiro and discussed key areas of cooperation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जापान ी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, ईवी, हरित और स्वच्छ ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो और प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यापार जगत के नेता शामिल थे। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के साथ आए सांसदों और व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई। दो लोकतंत्रों और साझा हितों वाले विश्वसनीय साझेदारों के रूप में हम कौशल और गतिशीलता को बढ़ावा देने और वैश्विक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएमओ कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, बैठक में मजबूत भारत- जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को रेखांकित किया गया, जिसमें सहयोग और पारस्परिक हित के प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा भारत और जापान के बीच संसदीय आदान-प्रदान के महत्व को दोहराया गया। उन्होंने 2022-27 की अवधि के लिए भारत और जापान के बीच निर्धारित 5 ट्रिलियन जापान ी येन निवेश के वर्तमान लक्ष्य पर हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और 2027 से आगे की अवधि के लिए व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि नुकागा ने प्रस्ताव दिया कि भारत और जापान जापान ी भाषा, संस्कृति और कार्य प्रथाओं में प्रशिक्षण सहित विभिन्न व्यवसायों में नेक्स्टजेन कार्यबल का पोषण और प्रशिक्षण करेंगे और इन प्रयासों में निजी क्षेत्र की भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये संसाधन व्यक्ति आने वाले समय में दोनों पक्षों के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे। बयान में कहा गया है कि मोदी ने जापान से अधिक निवेश और प्रौद्योगिकी के लिए भारत में अनुकूल कारोबारी माहौल और किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला और दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को इन प्रयासों के लिए सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, ईवी, हरित और स्वच्छ ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो और प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यापार जगत के नेता शामिल थे। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के साथ आए सांसदों और व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई। दो लोकतंत्रों और साझा हितों वाले विश्वसनीय साझेदारों के रूप में हम कौशल और गतिशीलता को बढ़ावा देने और वैश्विक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएमओ कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, बैठक में मजबूत भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को रेखांकित किया गया, जिसमें सहयोग और पारस्परिक हित के प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा भारत और जापान के बीच संसदीय आदान-प्रदान के महत्व को दोहराया गया। उन्होंने 2022-27 की अवधि के लिए भारत और जापान के बीच निर्धारित 5 ट्रिलियन जापानी येन निवेश के वर्तमान लक्ष्य पर हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और 2027 से आगे की अवधि के लिए व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि नुकागा ने प्रस्ताव दिया कि भारत और जापान जापानी भाषा, संस्कृति और कार्य प्रथाओं में प्रशिक्षण सहित विभिन्न व्यवसायों में नेक्स्टजेन कार्यबल का पोषण और प्रशिक्षण करेंगे और इन प्रयासों में निजी क्षेत्र की भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये संसाधन व्यक्ति आने वाले समय में दोनों पक्षों के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे। बयान में कहा गया है कि मोदी ने जापान से अधिक निवेश और प्रौद्योगिकी के लिए भारत में अनुकूल कारोबारी माहौल और किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला और दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को इन प्रयासों के लिए सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
Nukaga Fukushiro Narendra Modi India News In Hindi Latest India News Updates जापान नुकागा फुकुशिरो नरेंद्र मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Explainer: PM मोदी की रूस यात्रा, पुतिन की बड़ी जीत, वेस्ट के लिए झटकाIndia-Russia Relations: 2022 में यूक्रेन पर क्रेमलिन के हमले के बाद से यह पीएम नरेंद्र मोदी की पहली रूस की यात्रा होगी.
Read more »
Bangladesh: एडमिरल त्रिपाठी ने बांग्लादेशी सेना प्रमुख से की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चाभारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बांग्लादेश दौरे पर वहां के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान से मुलाकात की. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की गई.
Read more »
Paris Olympics 2024: ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की रवानगी से पहले पीएम मोदी ने की खास मुलाकात, दिया विजय-मंत्रपेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की रवानगी से पहले पीएम मोदी ने उनसे शुक्रवार को खास मुलाकात की और उन्हें विजय मंत्र दिया।
Read more »
परमाणु ऊर्जा, खाद और स्पेयर पार्ट्स की डील... जानें- PM मोदी के रूस दौरे से क्या-क्या मिलापीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के बारे में बताते हुए विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि बातचीत में ऊर्जा और उवर्रक की सप्लाई पर पीएम का फोकस रहा.
Read more »
बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, पार्टी की रणनीति पर चर्चाBihar BJP: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी की रणनीति के बारे में चर्चा की.
Read more »
PM मोदी से मिले मणिपुर के CM बीरेन सिंह, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी थे मौजूदमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान हिंसा प्रभावित राज्य को लेकर चर्चा की गई.
Read more »
