इन दिनों भारत के अमेरिका के साथ व्यापार संबंध कुछ खास नहीं चल रहे हैं। इसलिए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल गुरुवार को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका रवाना होंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल करेंगे। अधिकारियों की एक टीम पहले से ही वाशिंगटन डीसी में मौजूद...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों भारत के अमेरिका के साथ व्यापार संबंध कुछ खास नहीं चल रहे हैं। इसलिए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल गुरुवार को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका रवाना होंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल करेंगे। अधिकारियों की एक टीम पहले से ही वाशिंगटन डीसी में मौजूद है। भारत ने अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने का संकेत दिया इस दौरान भारत ने अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने का संकेत दिया है। अमेरिका से ऊर्जा मुख्य रूप से कच्चे तेल की खरीद पिछले सात-आठ साल में 25 अरब डॉलर से घटकर लगभग 12-13 अरब डॉलर रह गई है। राजेश अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसलिए, लगभग 12-15 अरब डॉलर की गुंजाइश है, जिसे हम रिफाइनरियों की संरचना की चिंता किए बिना खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि और यह एक द्विपक्षीय प्रतिबद्धता है और हम जिन चर्चाओं में हैं, उनमें हमने बहुत सकारात्मक रूप से संकेत दिया है कि एक देश के रूप में भारत ऊर्जा आयात के संबंध में अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहेगा। भारत जैसे बड़े खरीदार के लिए यह सबसे अच्छी रणनीति है। यह बयान महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अमेरिका से अधिक कच्चा तेल खरीदने से भारत के साथ वस्तु व्यापार घाटे पर अमेरिका की चिंताएं दूर होंगी। अमेरिका का व्यापार घाटा 2024-25 में 45.
8 अरब डॉलर था। अमेरिका से और ऊर्जा खरीदने में बहुत खुशी होगी राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक देश के तौर पर, हमें अमेरिका से और ऊर्जा खरीदने में बहुत खुशी होगी, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि यह उचित कीमत पर उपलब्ध हो।भारतीय टीम व्यापार वार्ता के लिए पहले ही वाशिंगटन में है और अग्रवाल गुरुवार को उनसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी वार्ता टीम पहले से ही अमेरिका में है और यह देखने की कोशिश कर रहा है कि क्या हम दोनों पक्षों के लिए एक ऐसा समाधान निकाल सकते हैं जो शुल्क से जुड़े कुछ मुद्दों को सुलझा सके। व्यापार समझौता होने पर 25% शुल्क तुरंत होगा खत्म वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी है और अभी भारत की वार्ता टीम अमेरिका में है जो व्यापार समझौते से जुड़े विभिन्न मसलों पर बातचीत कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में अमेरिका से अधिक ईंधन खरीदारी की पूरी गुंजाइश है और यह बात अमेरिका को बताई गई है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने पर भारत पर जुर्माने के रूप में लगाए गए 25 प्रतिशत का शुल्क तुरंत समाप्त हो सकता है।
Commerce Secretary Rajesh Agrawal Visit India US Energy Imports US India Trade Negotiations Crude Oil Purchase From US India India US Trade Agreement Tariff Reduction Addressing US Trade Deficit With India India Diversifying Energy Portfolio
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India-US ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर, अगले चरण की बातचीत के लिए रवाना होगा भारतीय दलभारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते बीटीए को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय का एक दल बातचीत के लिए अमेरिका जा रहा है। नवंबर तक पहले चरण के समझौते की उम्मीद है, जिससे भारतीय वस्तुओं पर लगे शुल्क में कटौती हो सकती है। भारत ने अमेरिका से पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने की पेशकश की है और कृषि उत्पादों पर भी चर्चा जारी है।...
Read more »
India-US: 'भारत एक महान देश और मेरे बहुत अच्छे दोस्त वहां शीर्ष पर'; ट्रंप ने मिस्र से की पीएम मोदी की तारीफअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है और मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त वहीं शीर्ष पर हैं।
Read more »
India-US: 'भारत महान देश और मेरे बहुत अच्छे दोस्त वहां शीर्ष पर'; ट्रंप ने शहबाज के सामने की PM मोदी की तारीफअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है और मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त वहीं शीर्ष पर हैं।
Read more »
India US Trade Deal: टूटने वाला है टैरिफ का चक्रव्यूह? मिशन के लिए रेडी भारत की 'सीक्रेट' टीम, क्या जल्द देंगे खुशखबरीभारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बातचीत तेज हो गई है। दोनों देश फरवरी से इस पर काम कर रहे हैं। एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका की यात्रा पर है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार 2030 तक दोगुना होकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
Read more »
IMF બેઠકમાં હાજરી નહીં આપે નિર્મલા સિતારમણ, ભારત-અમેરિકા તણાવ વચ્ચે એક મોટો નિર્ણયIndia US Tensions: રિઝર્વ બેંક ઓફ ઈન્ડિયાના ગવર્નર સંજય મલ્હોત્રા 15 ઓક્ટોબરના રોજ ઉભરતી અર્થવ્યવસ્થાઓમાં નાણાકીય સ્થિરતા જાળવવા અંગે જાહેર ભાષણ આપશે. સીતારમણ અગાઉ આ દિવસે હાજરી આપે તેવી અપેક્ષા હતી.
Read more »
India-US Trade Talk: टैरिफ लगाने वाले अमेरिका की निकली हेकड़ी! अब निकलेगा सॉल्यूशन; बातचीत के लिए US पहुंची भारतीय टीमअमेरिका के राजदूत (Designate) हाल ही में भारत आए थे. उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से बैठकर बातचीत की. उन्होंने सभी से मुलाकात भी की. भारतीय टीम बातचीत के लिए अमेरिका में है और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद सॉल्यूशन की कोशिश है.
Read more »
