भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते बीटीए को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय का एक दल बातचीत के लिए अमेरिका जा रहा है। नवंबर तक पहले चरण के समझौते की उम्मीद है, जिससे भारतीय वस्तुओं पर लगे शुल्क में कटौती हो सकती है। भारत ने अमेरिका से पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने की पेशकश की है और कृषि उत्पादों पर भी चर्चा जारी है।...
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता को लेकर बनी दूरियां तेजी से कम होती दिख रही है। इस सप्ताह वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल बीटीए के अगले चरण की बातचीत के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस साल नवंबर तक दोनों देशों के बीच बीटीए के पहले चरण पर समझौते की पूरी उम्मीद है। समझौता होने से भारत पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क में कटौती होगी जिससे अमेरिका के बाजार में भारतीय वस्तु के निर्यात में पहले की तरह तेजी का रुख कायम हो सकता है। बीटीए को लेकर पांच चरण की वार्ता पूरी इस साल 27 अगस्त से अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। दोनों देशों के बीच बीटीए को लेकर पांच चरण की वार्ता हो चुकी है और अब छठे चरण की वार्ता होगी। रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका की तरफ से भारत पर जुर्माने के रूप में अलग से 25 प्रतिशत का शुल्क लगाए जाने के बाद बीटीए पर प्रगति रूक गई थी, लेकिन पिछले महीने वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अमेरिका दौरे और अमेरिका के मंत्री के भारत दौरे से हालात बदलता हुआ दिख रहा है। भारत ने अमेरिका से पेट्रोलियम पदार्थ व प्राकृतिक गैस खरीदने की पेशकश की है। दोनों देशों के बीच निवेश को लेकर भी चर्चा चल रही है। अमेरिका भारत के कृषि बाजार में भी प्रवेश चाहता है। अमेरिकी मक्के और सोयाबीन पर लगने वाले शुल्क में भारत कटौती कर सकता है, लेकिन जेनेटिकली मोडिफाइड रूप में भारत इन वस्तुओं को स्वीकार नहीं करेगा। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से लेकर अगस्त तक भारत से अमेरिका होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन अगस्त की बढ़ोतरी दर इस साल मई-जून के मुकाबले कम हो गई है। सितंबर से अमेरिका होने वाले निर्यात पर फर्क दिख सकता है। जानकारों का कहना है कि 50 प्रतिशत के शुल्क के जारी रहने पर भारत का निर्यात निश्चित रूप से प्रभावित होगा और अमेरिका से व्यापार समझौता होने पर भारतीय निर्यात नई ऊंचाई हासिल कर सकता है।.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता को लेकर बनी दूरियां तेजी से कम होती दिख रही है। इस सप्ताह वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल बीटीए के अगले चरण की बातचीत के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस साल नवंबर तक दोनों देशों के बीच बीटीए के पहले चरण पर समझौते की पूरी उम्मीद है। समझौता होने से भारत पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क में कटौती होगी जिससे अमेरिका के बाजार में भारतीय वस्तु के निर्यात में पहले की तरह तेजी का रुख कायम हो सकता है। बीटीए को लेकर पांच चरण की वार्ता पूरी इस साल 27 अगस्त से अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। दोनों देशों के बीच बीटीए को लेकर पांच चरण की वार्ता हो चुकी है और अब छठे चरण की वार्ता होगी। रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका की तरफ से भारत पर जुर्माने के रूप में अलग से 25 प्रतिशत का शुल्क लगाए जाने के बाद बीटीए पर प्रगति रूक गई थी, लेकिन पिछले महीने वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अमेरिका दौरे और अमेरिका के मंत्री के भारत दौरे से हालात बदलता हुआ दिख रहा है। भारत ने अमेरिका से पेट्रोलियम पदार्थ व प्राकृतिक गैस खरीदने की पेशकश की है। दोनों देशों के बीच निवेश को लेकर भी चर्चा चल रही है। अमेरिका भारत के कृषि बाजार में भी प्रवेश चाहता है। अमेरिकी मक्के और सोयाबीन पर लगने वाले शुल्क में भारत कटौती कर सकता है, लेकिन जेनेटिकली मोडिफाइड रूप में भारत इन वस्तुओं को स्वीकार नहीं करेगा। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से लेकर अगस्त तक भारत से अमेरिका होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन अगस्त की बढ़ोतरी दर इस साल मई-जून के मुकाबले कम हो गई है। सितंबर से अमेरिका होने वाले निर्यात पर फर्क दिख सकता है। जानकारों का कहना है कि 50 प्रतिशत के शुल्क के जारी रहने पर भारत का निर्यात निश्चित रूप से प्रभावित होगा और अमेरिका से व्यापार समझौता होने पर भारतीय निर्यात नई ऊंचाई हासिल कर सकता है।
Bilateral Trade Agreement India-US Trade Relations Indian Exports To US US Tariffs On India Commerce Ministry Delegation Piyush Goyal US Visit India US Investment India US Agriculture Trade India US Trade 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक गांव और 4 दावेदार, लोग बोले-चुनाव का बहिष्कार करेंगे: न सड़क, न बिजली, न पानी; नेता सिर्फ वोट लेने आते हैंBihar Vidhan Sabha Election India Nepal Border Bhikhna Thori Village Voter Challenges and Issues.
Read more »
IND vs WI Inning Highlights: कुलदीप यादव ने खोला पंजा, फॉलोऑन भी हासिल नहीं कर पाई वेस्टइंडीज, दोबारा बैटिंग करने पड़ेगीIndia vs West Indies: भारत ने दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी को 248 रनों पर समेट दिया है।
Read more »
Muhammad Yunus: হিন্দুদের উপর কোনও অত্যাচারই হয়নি, ভারতীয় সংবাদমাধ্যম সব ভুয়ো খবর লিখেছে... কট্টর ইউনূসের চরম মিথ্যাচার...Muhammad yunus calls reports of hindu attacks in bangladesh fake news from India
Read more »
India-US Trade Deal: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने वाणिज्य सचिव से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदेंभारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देने की दिशा में नई शुरुआत हुई है। अमेरिका के नए राजदूत पद के नामित सर्जियो गोर ने रविवार को भारत के वाणिज्य सचिव राजेश
Read more »
नेपाल जेल से भागकर भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला, फरार होने से पहले पुलिस ने पकड़ाPakistani Illegal Woman In India: भारतीय पुलिस ने नेपाल के जेल से भागर अवैध रूप से त्रिपुरा पहुंची एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है.
Read more »
WATCH: মাঠে ইন্ডিয়া-উইন্ডিজ, গ্যালারিতে মহিলার উদ্দাম খেলা! সঙ্গীর ঘাড় ধরে নীচু করিয়েই...Girl Playfully Slaps Boy During India vs West Indies 2nd Test In Delhi
Read more »
