महिपाल सिंह मकराना ने बिहार के राजनीतिक दलों को चेताया कि अगर विधानसभा चुनाव में राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो परिणाम गंभीर होंगे. उन्होंने पवन सिंह को चुनाव से रोकने को षड्यंत्र बताया और कहा कि समाज अब जागरूक है.
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है. इसी क्रम में श्रीराजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना जहानाबाद पहुंचे और एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया.
उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में राजपूत समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा, बल्कि जो राजपूतों की बात करेगा, समाज उसी को वोट देगा. बिहार चुनाव की ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मकराना ने कहा कि करणी सेना की मुख्य मांग है कि ईडब्ल्यूएस को लेकर जो जटिलताएं हैं, उन्हें दूर किया जाए. उन्होंने मांग की कि ईडब्ल्यूएस का सरलीकरण राजस्थान की तर्ज पर किया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकार दोनों स्तर पर इसे लागू किया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को नौकरी में 40 वर्ष की उम्र तक छूट दी गई है, वैसे ही राजपूतों को भी यह छूट मिलनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण में सबसे अधिक जमीन राजपूत समाज के लोगों की गई है. इसलिए हमारी मांग है कि एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर “वीर कुंवर सिंह एयरपोर्ट” रखा जाए. उन्होंने कहा कि यह न केवल राजपूत समाज के लिए बल्कि बिहार की अस्मिता के लिए भी गर्व की बात होगी. मकराना ने भोजपुरी अभिनेता और नेता पवन सिंह के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पवन सिंह को षड्यंत्र के तहत चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है और कई योग्य युवाओं को टिकट नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए अपने कुछ साथियों के साथ गांव-गांव जाकर राजपूत समाज के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज कई राजपूत दिग्गजों के टिकट षड्यंत्र के तहत काटे जा रहे हैं, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है. मकराना ने चेतावनी दी कि अगर विधानसभा चुनाव में राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला, तो समाज अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा. मकराना ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो दल 400 पार का दावा कर रहा था, उसे राजपूत समाज ने “औकात दिखाते हुए” 240 सीटों तक सीमित कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि अगर इस बार भी बिहार विधानसभा चुनाव में समाज की अनदेखी हुई, तो वही गलती दोहराई जाएगी. इनपुट- मुकेश कुमार ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले जहानाबाद पुलिस अलर्ट, जांच के दौरान ₹3.99 लाख नकद बरामद बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Rajput Community Karni Sena Mahipal Singh Makarana Bihta Airport Rename Demand Pawan Singh Bihar Politics Rajput Vote Bank
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jehanabad News: जिस घर में बजने वाली थीं शहनाइयां, वहां फैल गया मातम; नर्सिंग होम संचालक की गला रेतकर हत्याJehanabad News: बिहार के जहानाबाद में एक नर्सिंग होम संचालक मोहम्मद गुलफाम अंसारी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और सबूत मीटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया.
Read more »
ग्वालियर: हाईकोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, 15 अक्टूबर को किसी भी कार्यक्रम पर रोकHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
आईआरसीटीसी मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव के ख़िलाफ़ आरोप तय किएHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
केरल: इंजीनियर ने आरएसएस शाखा में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए की ख़ुदकुशी, जांच की मांगHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की जांच करे सीबीआईHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव: पहली बार बराबर सीटों पर लड़ेंगे जदयू और भाजपा, क्या हैं इसके मायने?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
