India-US Trade Deal: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने वाणिज्य सचिव से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदें

India-Us Trade Deal News

India-US Trade Deal: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने वाणिज्य सचिव से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदें
India Us Trade DealSergio GorRajesh Agrawal
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 29 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 51%

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देने की दिशा में नई शुरुआत हुई है। अमेरिका के नए राजदूत पद के नामित सर्जियो गोर ने रविवार को भारत के वाणिज्य सचिव राजेश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देने की दिशा में नई शुरुआत हुई है। अमेरिका के नए राजदूत पद के नामित सर्जियो गोर ने रविवार को भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच चल रहे आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत को आगे बढ़ाना था। सर्जियो गोर अपने छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे हाल ही में अमेरिकी सीनेट द्वारा भारत के लिए नए राजदूत के रूप में नियुक्त किए गए हैं। उनके साथ अमेरिका के डेप्युटी सेक्रेटरी फॉर मैनेजमेंट एंड रिसोर्सेज माइकल जे.

रिगास भी भारत आए हैं। गोर को अगस्त 2025 में भारत के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया गया था। गोर ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक हैं और व्हाइट हाउस में पर्सनल डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। पीएम मोदी, विदेश मंत्री से भी की मुलाकात गोर ने शनिवार को अपने दौरे की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की। गोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत यात्रा के दौरान मैंने वाणिज्य सचिव अग्रवाल से मुलाकात की और अमेरिका-भारत के आर्थिक संबंधों पर चर्चा की, जिसमें अमेरिका में निवेश बढ़ाने के अवसरों पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद गोर ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। ये भी पढ़ें:- US-China: 'चीन का नुकसान नहीं, मदद करना चाहते', रेयर अर्थ मेटल्स को लेकर ड्रैगन से तनाव पर बदले ट्रंप के सुर हालांकि हाल के महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ तनाव भी देखा गया था। ट्रंप प्रशासन ने भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क को दोगुना कर 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था, जिसमें रूसी कच्चे तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत ड्यूटी भी शामिल थी। भारत ने इस कदम को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया था। ये भी पढ़ें:- France: 'पार्टी के झगड़ों से मुक्त होगी सरकार..', 14 घंटे बाद दोबारा फ्रांस के PM बने लेकोर्नु का पहला बयान H1B वीजा नीति में बदलावों इसके अलावा, H1B वीजा नीति में ट्रंप प्रशासन के बदलावों से भी भारत ने असंतोष जताया था। हालिया हफ्तों में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन वार्ताओं ने दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीदें जगा दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन बातचीतों के बाद व्यापार समझौते की वार्ता फिर से शुरू हो गई है और सकारात्मक नतीजों की संभावना बढ़ गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India Us Trade Deal Sergio Gor Rajesh Agrawal Donald Trump Pm Modi Us Ambassador To India India Us Relations Trade Talks H1b Visa Sergio Gor India Visit Us-India Economic Ties Trade Negotiations Tariffs On Indian Goods H1b Visa Policy India News In Hindi Latest India News Updates भारत अमेरिका व्यापार समझौता सर्जियो गोर राजेश अग्रवाल पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका राजदूत भारत इंडिया यूएस ट्रेड डील सर्जियो गोर भारत दौरा व्यापार वार्ता अमेरिकी शुल्क नीति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Trump Slaps 100% Tariff On China: Which Countries To Feel Biggest Impact From US Move?Trump Slaps 100% Tariff On China: Which Countries To Feel Biggest Impact From US Move?The announcement, which coincides with new American export controls targeting critical software, marks one of the most aggressive trade actions taken in recent US history.
Read more »

Trump Considers Modi Great And Personal Friend: US Ambassador-Designate After Meeting PMTrump Considers Modi Great And Personal Friend: US Ambassador-Designate After Meeting PMUS envoy-designate Sergio Gor hails Trump-Modi friendship, vows to strengthen India-US ties during his tenure in New Delhi.zee
Read more »

एक गांव और 4 दावेदार, लोग बोले-चुनाव का बहिष्कार करेंगे: न सड़क, न बिजली, न पानी; नेता सिर्फ वोट लेने आते हैंएक गांव और 4 दावेदार, लोग बोले-चुनाव का बहिष्कार करेंगे: न सड़क, न बिजली, न पानी; नेता सिर्फ वोट लेने आते हैंBihar Vidhan Sabha Election India Nepal Border Bhikhna Thori Village Voter Challenges and Issues.
Read more »

भारत-यूके के बीच समझौते से ट्रंप के टैरिफ की निकली हवा? पाकिस्तान को भी लगा झटका!भारत-यूके के बीच समझौते से ट्रंप के टैरिफ की निकली हवा? पाकिस्तान को भी लगा झटका!India UK Trade: अब बात भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते की. जिसने ट्रंप के टैरिफ बम को डिफ्यूज
Read more »

Muhammad Yunus: হিন্দুদের উপর কোনও অত্যাচারই হয়নি, ভারতীয় সংবাদমাধ্যম সব ভুয়ো খবর লিখেছে... কট্টর ইউনূসের চরম মিথ্যাচার...Muhammad Yunus: হিন্দুদের উপর কোনও অত্যাচারই হয়নি, ভারতীয় সংবাদমাধ্যম সব ভুয়ো খবর লিখেছে... কট্টর ইউনূসের চরম মিথ্যাচার...Muhammad yunus calls reports of hindu attacks in bangladesh fake news from India
Read more »

China Invites India To RCEP: Could This Redefine Bilateral Trade And Economic Ties?China Invites India To RCEP: Could This Redefine Bilateral Trade And Economic Ties?China has offered India a chance to join the Regional Comprehensive Economic Partnership (RCEP), signalling a potential revival of trade relations between the two Asian giants. Beijing views India’s participation as a way to boost exports and lower
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:15:35