अमेरिका के राजदूत (Designate) हाल ही में भारत आए थे. उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से बैठकर बातचीत की. उन्होंने सभी से मुलाकात भी की. भारतीय टीम बातचीत के लिए अमेरिका में है और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद सॉल्यूशन की कोशिश है.
India America Trade Talk : अमेरिका ने पिछले दिनों भारत पर 25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की बात कही थी. इसके बाद यह टैरिफ 25 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत पर पहुंच गया है. मौजूदा समय में अमेरिका को किये जाने वाले भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जा रहा है.
लेकिन अब दोनों देशों के बीच पिछले काफी समय से चल रही व्यापारिक बातचीत की कोशिश रंग ला रही है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत तेज हो गई है. सभी स्टेकहोल्डर्स से बैठकर बातचीत की सरकारी सूत्रों की तरफ ने दावा किया गया कि भारत की एक टीम अमेरिका में है. दोनों देश इसका सॉल्यूशन ढूंढने की कोशिश में हैं. एएनआई के सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है. अमेरिका के राजदूत हाल ही में भारत आए थे. उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से बैठकर बातचीत की. उन्होंने सभी से मुलाकात भी की. भारतीय टीम बातचीत के लिए अमेरिका में है और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद सॉल्यूशन की कोशिश है. अमेरिकी निर्यात का करीब 45 प्रतिशत टैरिफ-फ्री सूत्रों की तरफ से दावा किया गया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत आमने-सामने होगी. अमेरिका के लिए भारत का निर्यात बढ़ रहा है और यह जारी रह सकता है. भारत के अमेरिकी निर्यात का करीब 45 प्रतिशत टैरिफ-फ्री है. अमेरिका ने भारत के आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, लेकिन यह निर्यात बढ़ रहा है. सितंबर महीने में भारत का निर्यात 4.43 प्रतिशत बढ़ गया. क्रूड ऑयल और गैस के इम्पोर्ट को बढ़ाने का प्लान कमर्शियल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल गुरुवार को अमेरिका पहुंचेंगे. वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे. भारत अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने के लिए तैयार है. पिछले 7-8 साल के दौरान अमेरिका से एनर्जी खरीद 25 अरब डॉलर से घटकर 12-13 अरब डॉलर हो गया. अब क्रूड ऑयल और गैस के इम्पोर्ट को बढ़ाने का प्लान है. पीएम मोदी की ट्रंप से फोन पर बातचीत हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 9 अक्टूबर को बातचीत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने गाजा शांति समझौते पर बधाई दी. दोनों पीएम मोदी ने कहा कि 50 प्रतिशत टैरिफ के बावजूद एक्सपोर्ट में इजाफा देखने को मिल रहा है. बातचीत फरवरी 2025 से चल रही है. भारत की तरफ से साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. छठे दौर की बातचीत नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है. इसका पहला चरण अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है. अमेरिका का शटडाउन चल रहा है लेकिन बातचीत जारी है. दोनों देश रूस से तेल खरीद और इनवेस्टमेंट पर भी चर्चा कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी जल्द अमेरिका जा सकते हैं.
Pm Narendra Modi Donald Trump India America Trade Talk
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India-US: 'भारत एक महान देश और मेरे बहुत अच्छे दोस्त वहां शीर्ष पर'; ट्रंप ने मिस्र से की पीएम मोदी की तारीफअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है और मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त वहीं शीर्ष पर हैं।
Read more »
Gold Fever Drains India’s Wallet: Trade Deficit Soars To Rs 2.5 Lakh Crore As Imports ExplodeRising gold demand during festivals and weddings pushes India’s trade gap to record levels.
Read more »
India US Trade Deal: टूटने वाला है टैरिफ का चक्रव्यूह? मिशन के लिए रेडी भारत की 'सीक्रेट' टीम, क्या जल्द देंगे खुशखबरीभारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बातचीत तेज हो गई है। दोनों देश फरवरी से इस पर काम कर रहे हैं। एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका की यात्रा पर है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार 2030 तक दोगुना होकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
Read more »
US: अमेरिका में भारतीय मूल के फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट एशली टेलिस गिरफ्तार, गुप्त दस्तावेज रखने का आरोप; जानें इनके बारे मेंUS Top Foreign Policy Expert India-born Ashley Tellis Arrested अमेरिका में भारतीय मूल के फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट एशली टेलिस गिरफ्तार
Read more »
Ashley Tellis: টপ সিক্রেট নথি বাড়িতে! গ্রেফতার ভারতীয় মার্কিন উপদেষ্টা অ্যাশলে টেলিস...Indian origin strategic expert Ashley Tellis arrested in US over top secret files
Read more »
Trump Tariffs: ट्रंप ने छेड़ा ऐसा युद्ध कि मोदी और लूला आ गए करीब, इस डील से अमेरिका की उड़ जाएगी नींद, जानें क्या है प्लानIndia-Brazil Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने दुनिया के कई देशों को एक कर दिया है। वे अब आपस में मिलकर ट्रंप के टैरिफ का सामना कर रहे हैं।
Read more »
