India-EU: भारत पहुंचीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर, फ्री ट्रेड और डिफेंस डील पर लगेगी मुहर

India-Eu Summit News

India-EU: भारत पहुंचीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर, फ्री ट्रेड और डिफेंस डील पर लगेगी मुहर
Ursula Von Der LeyenFree Trade Agreement India EuRepublic Day Chief Guest
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के रिश्तों में एक नया और बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन अपनी चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गई

भारत और यूरोपीय संघ के रिश्तों में एक नया और बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन अपनी चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं। उनके साथ-साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भी रविवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह यात्रा भारत के लिए दो वजहों से खास है- पहला, ये दोनों यूरोपीय दिग्गज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, और दूसरा, 27 जनवरी को होने वाली बैठक में कई बड़े व्यापारिक समझौतों पर मुहर लग सकती है। सबसे बड़ी खबर: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय नेताओं के बीच होने वाली इस शिखर वार्ता में सबसे बड़ा आकर्षण 'मुक्त व्यापार समझौता' है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से अटके इस समझौते के पूरा होने की घोषणा इस बैठक में की जा सकती है। इसके अलावा दो और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समझौतों की उम्मीद है: 1.

रक्षा साझेदारी: दोनों पक्ष एक रणनीतिक रक्षा समझौते को अंतिम रूप देंगे। 2. नौकरी और मोबिलिटी: भारतीय पेशेवरों के लिए यूरोप में काम करना और आना-जाना आसान बनाने के लिए एक 'मोबिलिटी फ्रेमवर्क' तैयार किया जाएगा। क्यों महत्वपूर्ण है यह डील? यूरोपीय संघ एक ब्लॉक के रूप में भारत का सबसे बड़ा 'गुड्स ट्रेडिंग पार्टनर' है। व्यापार के आंकड़े: वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और ईयू के बीच कुल 136 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। भारत का फायदा: अच्छी बात यह है कि भारत ने इसमें 76 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि आयात 60 अरब डॉलर रहा। वैश्विक संकेत यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की आर्थिक और सुरक्षा नीतियों के कारण वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। ऐसे में दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र-भारत और यूरोपीय संघ-आपसी विश्वास और साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उर्सुला वॉन डेर लेन का स्वागत किया, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इसे रणनीतिक साझेदारी का 'अगला चरण' बताया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ursula Von Der Leyen Free Trade Agreement India Eu Republic Day Chief Guest Pm Modi India Eu Trade Stats Defence Partnership Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंडिया-यूरोपियन यूनियन डिफेंस डील,हथियारों का हब बनेगा भारत, गिनी की खाड़ी तक बढ़ेगा दबदबा!इंडिया-यूरोपियन यूनियन डिफेंस डील,हथियारों का हब बनेगा भारत, गिनी की खाड़ी तक बढ़ेगा दबदबा!India-EU Defence Deal: भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच एक बड़ा रक्षा समझौता पर भी हस्ताक्षर होने वाली है। इस समझौते के साथ ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान में तेजी आने की संभावना बढ़ेगी, क्योंकि यूरोप इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में बहुत क्षमता देख रहा...
Read more »

India EU Trade डील से पहले मुंह के बल गिरा भारत का रुपया, डॉलर के मुकाबले 91.99 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचाIndia EU Trade डील से पहले मुंह के बल गिरा भारत का रुपया, डॉलर के मुकाबले 91.99 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचाIndian Rupee Hits All Time Low Against dollar: भारत का रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.
Read more »

India-EU FTA: यूरोप का यह देश भी हुआ गदगद, संधि से अलग रहकर भी भारत का समर्थनIndia-EU FTA: यूरोप का यह देश भी हुआ गदगद, संधि से अलग रहकर भी भारत का समर्थनIndia-EU FTA: नॉर्वे ने भारत और यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का पू्र्ण समर्थन किया है। भारत में नॉर्वे की राजदूत ने कहा है कि इससे उनके देश के साथ-साथ पूरे यूरोप के साथ भारत के आर्थिक संबंधों में और मजबूती आएगी।
Read more »

खालिस्‍तानियों की छाती पर मूंग दलेगा भारत: कैसे इस गणतंत्र दिवस चित होगा ISI का गंदा प्‍लान?खालिस्‍तानियों की छाती पर मूंग दलेगा भारत: कैसे इस गणतंत्र दिवस चित होगा ISI का गंदा प्‍लान?India EU Trade Deal: गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपीय संघ (EU) की भागीदारी ने खालिस्तानी गुटों और ISI की नींद उड़ा दी है. चार EU ध्वजवाहकों का कर्तव्य पथ पर मार्च करना भारत की संप्रभुता को वैश्विक समर्थन का प्रतीक है. NIA द्वारा 2025 में बेनकाब किए गए आतंकी मॉड्यूल्स के बाद यूरोप अब भारत के साथ खड़ा है.
Read more »

ट्रंप टैरिफ के बीच क्‍यों अहम है भारत-ईयू एफटीए, यूरोपीय आयोग की उपाध्‍यक्ष के मुंह से ही सुन लीजिएट्रंप टैरिफ के बीच क्‍यों अहम है भारत-ईयू एफटीए, यूरोपीय आयोग की उपाध्‍यक्ष के मुंह से ही सुन लीजिएIndia-EU FTA- भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच 27 जनवरी को मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर होने की संभावना है. इस एफटीए की ईयू के लिए बहुत अहमियत है. ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच भारत जैसे बड़े बाजार के साथ सहयोग बढाना अब ईयू की मजबूरी भी हो चुकी है.
Read more »

India-EU Trade Deal: भारत के खिलाफ ये ऐक्‍शन चाहता था अमेरिका, 27 देशों ने मना कर दिया, क्‍यों अखरा सीक्रेट प्‍लान?India-EU Trade Deal: भारत के खिलाफ ये ऐक्‍शन चाहता था अमेरिका, 27 देशों ने मना कर दिया, क्‍यों अखरा सीक्रेट प्‍लान?यूरोपीय संघ ने भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए अमेरिकी टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे भारत के साथ एक बड़े व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना चाहते थे। अमेरिकी वित्त मंत्री स्‍कॉट बेसेंट ने यह आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा क‍ि यूरोप ने भारतीय रिफाइनरियों से रूसी तेल उत्पाद खरीदकर 'खुद के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित'...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:10:30