India-US Ties: 'पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत की जानकारी नहीं', अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर बोला MEA

Donald Trump News

India-US Ties: 'पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत की जानकारी नहीं', अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर बोला MEA
Narendra ModiRussiaIndia-Us Ties
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने भारत की तरफ से रूस से तेल खरीदने का जिक्र किया था, विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने भारत की तरफ से रूस से तेल खरीदने का जिक्र किया था, विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्रंप के बीच कल किसी बातचीत या फोन कॉल की जानकारी मेरे पास नहीं है।' इस बयान से मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत और अमेरिका के बीच कल इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई। 'हमारी आयात नीति राष्ट्रहित पर निर्भर है' इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रूसी कच्चे तेल की खरीद में कटौती का आश्वासन दिए जाने वाले बयान पर भारत ने दो टूक कहा कि उसकी आयात नीति राष्ट्रहित पर निर्भर है। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे के कुछ घंटे भीतर ही जवाब में कहा, भारत बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के स्रोत को व्यापक और विविध बना रहा है। यह भी पढ़ें - Karnataka: सार्वजनिक और सरकारी संस्थानों में RSS की गतिविधियों पर लगेगी रोक, सिद्धारमैया कैबिनेट का बड़ा फैसला विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिका के साथ ऊर्जा संबंधों को बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर सवालों का जवाब देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं। इसमें हमारी ऊर्जा आपूर्ति के स्रोत का आधार व्यापक बनाना और बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप इसमें विविधता लाना शामिल है। पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद भारत की ओर से रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की निरंतर खरीद एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जिसके परिणामस्वरूप नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में भारी गिरावट आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, अमेरिका इस बात से खुश नहीं है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। ऐसी खरीदारी से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के वित्तपोषण में मदद मिलती है। ट्रंप ने कहा, वह मेरे दोस्त हैं, हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हम उनके रूस से तेल खरीदने से खुश नहीं थे। मोदी ने आज मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बड़ा कदम है। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा। ट्रंप ने कहा, भारत खरीद में तुरंत कटौती नहीं कर पाएगा, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही यह पूरी हो जाएगी। ट्रंप ने इसे यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर मास्को पर दबाव बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि भारत रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद कर दे, ताकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर वित्तीय दबाव बनाया जा सके और यूक्रेन में युद्ध समाप्त हो सके। ब्रिटिश प्रतिबंधों पर भारत की दो टूक रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने ब्रिटेन की तरफ से घोषित नवीनतम प्रतिबंधों पर गौर किया है.

.. हम किसी भी एकतरफा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते हैं। भारत सरकार अपने नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा के प्रावधान को सर्वोच्च महत्व की जिम्मेदारी मानती है... हम इस बात पर जोर देंगे कि दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए, खासकर जब ऊर्जा व्यापार की बात हो। यह भी पढ़ें - Gujarat: 'किसानों के लिए आवाज उठाने पर गिरफ्तार हुए आप के दो नेता', केजरीवाल का आरोप- ये दमन की इंतहा भारत अफगान संबंधों से पाकिस्तान को दिक्कत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, तीन बातें स्पष्ट हैं। पहली, पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करता है। दूसरी, अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। तीसरी, पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का प्रयोग कर रहा है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Narendra Modi Russia India-Us Ties India News In Hindi Latest India News Updates पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप विदेश मंत्रालय

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

US: अमेरिका में भारतीय मूल के फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट एशली टेलिस गिरफ्तार, गुप्त दस्तावेज रखने का आरोप; जानें इनके बारे मेंUS: अमेरिका में भारतीय मूल के फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट एशली टेलिस गिरफ्तार, गुप्त दस्तावेज रखने का आरोप; जानें इनके बारे मेंUS Top Foreign Policy Expert India-born Ashley Tellis Arrested अमेरिका में भारतीय मूल के फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट एशली टेलिस गिरफ्तार
Read more »

India-US Trade Talk: टैर‍िफ लगाने वाले अमेर‍िका की निकली हेकड़ी! अब न‍िकलेगा सॉल्‍यूशन; बातचीत के ल‍िए US पहुंची भारतीय टीमIndia-US Trade Talk: टैर‍िफ लगाने वाले अमेर‍िका की निकली हेकड़ी! अब न‍िकलेगा सॉल्‍यूशन; बातचीत के ल‍िए US पहुंची भारतीय टीमअमेरिका के राजदूत (Designate) हाल ही में भारत आए थे. उन्‍होंने सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स से बैठकर बातचीत की. उन्‍होंने सभी से मुलाकात भी की. भारतीय टीम बातचीत के ल‍िए अमेरिका में है और दोनों पक्षों के ल‍िए फायदेमंद सॉल्‍यूशन की कोश‍िश है.
Read more »

India-US: व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगे वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, कच्चे तेल को लेकर हो सकता है फैसलाIndia-US: व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगे वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, कच्चे तेल को लेकर हो सकता है फैसलाइन दिनों भारत के अमेरिका के साथ व्यापार संबंध कुछ खास नहीं चल रहे हैं। इसलिए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल गुरुवार को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका रवाना होंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल करेंगे। अधिकारियों की एक टीम पहले से ही वाशिंगटन डीसी में मौजूद...
Read more »

The Ashley Tellis Mystery: Why The US Arrested Its Own India Expert Over Secret China MeetingsThe Ashley Tellis Mystery: Why The US Arrested Its Own India Expert Over Secret China MeetingsThe US-India relations expert is accused of keeping classified documents and holding undisclosed meetings with Chinese officials.
Read more »

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बतायारूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बतायाWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

अफगानिस्तान से पिटकर भारत पर आरोप मढ़ रहा पाकिस्तान, अब MEA ने दिखाया आईनाअफगानिस्तान से पिटकर भारत पर आरोप मढ़ रहा पाकिस्तान, अब MEA ने दिखाया आईनापाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भारत की ओर से प्रॉक्सी वॉर लड़ रही है. काबुल, भारत के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है. तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के एक हफ्ते के दौरे से लौटे हैं. ऐसे में देखा जाना है कि वह क्या प्लान लेकर लौटे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:52:49