'हर साल एक नया पीएम...', भारत पर कुछ ऐसा बोल गए ट्रंप, मेंटल हेल्थ पर उठे सवाल

Donald Trump News

'हर साल एक नया पीएम...', भारत पर कुछ ऐसा बोल गए ट्रंप, मेंटल हेल्थ पर उठे सवाल
Trump'S GaffesTrump'
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 63%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच कन्फ्यूज हो गए. उ​न्होंने दावा किया कि भारत में हर साल प्रधानमंत्री बदल जाता है. सोशल मीडिया ने ट्रंप की भूल पकड़ी और उन्हें बताया कि भारत नहीं, पाकिस्तान में 1947 से 29 प्रधानमंत्री बदले हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक बार फिर दो देशों के बीच कन्फ्यूज हो गए. उन्होंने जहां पाकिस्तान का जिक्र करना था, वहां भारत का जिक्र कर दिया.

उनकी इस गलती ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, लेकिन उसके बाद जो कहा, वह उनकी भूल को उजागर करता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं. वह मुझसे प्यार करते हैं.' फिर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'लेकिन प्यार शब्द को गलत मत समझना, मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता.' इसके बाद आया वह बयान जो मीम मैटेरियल बन गया. ट्रंप ने कहा, 'मैंने भारत को सालों से देखा है. यह एक अद्भुत देश है और हर साल नया नेतृत्व आता रहता है. मेरे दोस्त अब लंबे समय से नेतृत्व में हैं.'इंटरनेट यूजर्स ने सुधारी ट्रंप की गलतीसोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत डीकोड कर लिया कि ट्रंप पाकिस्तान की बात कर रहे थे, लेकिन गलती से उसकी जगह भारत का नाम ले लिया. पाकिस्तान में 1947 से अब तक 29 प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. कोई भी पीएम अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है. दूसरी ओर भारत में 2014 से नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार के प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. Advertisement यह भी पढ़ें: अल्बानियाई PM ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, मैक्रों और अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने लगाया ठहाका- VIDEO ट्रंप का बयान पाकिस्तान पर बिल्कुल फिट बैठता है. 1947 में भारत के बंटवारे से पैदा हुए इस देश में 29 प्रधानमंत्री हुए हैं. 1993 में तो 12 महीनों में पांच अलग-अलग प्रधानमंत्रियों ने शपथ लिया था. अधिकांश को भ्रष्टाचार के आरोपों, सैन्य तख्तापलट, इस्तीफे या अविश्वास प्रस्ताव से हटाया गया. अभी हाल में इमरान खान को विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर प्रधानमंत्री पद से हटाया था. जबकि लियाकत अली खान की पद पर रहते हुए हत्या हो गई थी. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल लियाकत अली खान का और सबसे छोटा नूरुल अमीन का का रहा है. वर्तमान पीएम शहबाज शरीफ 2024 से प्रधानमंत्री पद पर हैं. ट्रंप ने दो दिन पहले भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित न्यूक्लियर वॉर को रोकने का अपना पुराना दावा दोहराया था, लेकिन इस बार भारत की जगह ईरान का नाम ले लिया.ठीक नहीं है डोनाल्ड ट्रंप का मेंटल हेल्थ?डोनाल्ड ट्रंप 79 वर्ष के हैं. उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. वह इससे पहले भी दो देशों के बीच कन्फ्यूज हो चुके हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच सीजफायर कराने का क्रेडिट लेते वक्त एक बड़ी गलती कर दी थी. ट्रंप ने आर्मेनिया और अजरबैजान की जगह अल्बानिया और अजरबैजान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा कर दिया था. हाल ही में कोपेनहेगन समिट में अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव के साथ बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया था. Advertisement यह भी पढ़ें: 'हमारा ये युद्ध भी रुकवा दो...', ट्रंप के आगे गिड़गिड़ाया तालिबान से डरा PAK, भारत का भी किया जिक्रउन्होंने एक डिनर मीट के दौरान कंबोडिया और आर्मेनिया के बीच युद्ध समाप्त कराने का दावा कर दिया था. ये दोनों देश एक दूसरे से 4,000 मील से ज्यादा दूर हैं और कभी युद्ध में शामिल नहीं रहे. हाल ही में एक पॉडकास्ट में साइकॉलजिस्ट डॉ. जॉन गार्टनर ने डोनाल्ड ट्रंप के मोटर स्किल्स में गिरावट का जिक्र किया था और इसे डिमेंशिया का शुरुआती लक्षण बताया था. व्हाइट हाउस ने ट्रंप के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे इन दावों को खारिज किया था और कहा था कि राष्ट्रपति को मेमोरी लॉल की कोई समस्या नहीं है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Trump' S Gaffes Trump' S Goofups On India Pakistan Narendra Modi Prime Minister Trump' S Geographical Confusion

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कश्मीर विवाद की जड़ें और इसमें शामिल पक्षकश्मीर विवाद की जड़ें और इसमें शामिल पक्षभारत और पाकिस्तान के बीच जारी कश्मीर विवाद में चीन की क्या भूमिका है? क्यों 1947 से आज तक पूरा कश्मीर सुलग रहा है?
Read more »

गांधीनगर में पीएम मोदी बोले, ‘कटनी चाहिए थी जंजीरें, लेकिन 1947 में काट दी गईं भुजाएं’गांधीनगर में पीएम मोदी बोले, ‘कटनी चाहिए थी जंजीरें, लेकिन 1947 में काट दी गईं भुजाएं’गांधीनगर में पीएम मोदी बोले, ‘कटनी चाहिए थी जंजीरें, लेकिन 1947 में काट दी गईं भुजाएं’
Read more »

5 सेकेंड में तय की आजादी की तारीख: 1947 के बाद भी भारत पर कैसे कंट्रोल चाहते थे अंग्रेज; ब्रिटिश नजरिए से आ...5 सेकेंड में तय की आजादी की तारीख: 1947 के बाद भी भारत पर कैसे कंट्रोल चाहते थे अंग्रेज; ब्रिटिश नजरिए से आ...तारीख- 4 जुलाई 1947 जगह- ब्रिटिश संसद। ब्रिटेन के पीएम क्लेमेंट एटली ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में खड़े हुए। उनके सामने रखा था- इंडियन इंडिपेंडेंस बिल 1947 का ड्राफ्ट। वो कानून जिसे पारित करके भारत को स्वाधीनता सौंपी जानी थी। पीएम एटली ने बोलना शुरू किया,India Independence Day (1947) August 15 British Empire History Explained; अमेरिका का अल्टीमेटम- भारत को...
Read more »

धार्मिक पर्यटन से विरासत संरक्षण तक, उत्तर प्रदेश में पर्यटन बना अर्थव्यवस्था और रोजगार का नया इंजनधार्मिक पर्यटन से विरासत संरक्षण तक, उत्तर प्रदेश में पर्यटन बना अर्थव्यवस्था और रोजगार का नया इंजनमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन और विरासत संरक्षण अब अर्थव्यवस्था और रोजगार का साधन है। 1947 से 2017 के बीच राष्ट्रीय पर्यटन में प्रदेश की हिस्सेदारी 13.
Read more »

सोना 88 रुपये में 10 ग्राम, पेट्रोल- 27 पैसे में, चावल- 16 पैसे किलो... 1947 में इतनी सस्ती थीं ये चीजें!सोना 88 रुपये में 10 ग्राम, पेट्रोल- 27 पैसे में, चावल- 16 पैसे किलो... 1947 में इतनी सस्ती थीं ये चीजें!Gold Price 1947: आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता है. ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तिरंगा शान से लहरा रहा है. आज हम आपको बताएंगे, 1947 के मुकाबले आज का भारत कितना बदला हुआ है. सोने का भाव 1947 में कितना था, और एक लीटर पेट्रोल कितने में मिलता था.
Read more »

मीरजापुर में विंध्याचल से निर्धारित होता है भारत का समय, धर्म और विज्ञान का अद्भुत संगममीरजापुर में विंध्याचल से निर्धारित होता है भारत का समय, धर्म और विज्ञान का अद्भुत संगममीरजापुर धर्म और विज्ञान का संगम स्थल है जहाँ माँ विंध्यवासिनी मंदिर के पास भारत का मानक समय निर्धारित होता है। 1947 में मीरजापुर के क्लाक टावर से 82.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:24:05