India-US Trade Deal:
"India-US Trade Deal: भारत-यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड डील के बाद अब अमेरिका और भारत के बीच भी व्यापार समझौता हो गया. जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पिछले साल भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ को हटा लिया गया.
अमेरिकी टैरिफ हटने से भारतीय निर्यात में भारी उछाल आने की उम्मीद है. जिससे भारत के कई सेक्टर सेक्टर को फायदा होगा. सबसे ज्यादा फायदा होने वाले सेक्टर में गारमेंट, लेदर और फुटवियर बनाने वाली कंपनियां शामिल है.Advertisment अमेरिका ने कितना कम किया भारत पर टैरिफ? बता दें कि दोनों देशों के बीच हुए व्यापारिक समझौते के तहत अमेरिका ने कुल 32 फीसदी टैरिफ कम गिया है. जिसमें पहले से लगाए जा रहे 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशक कर दिया गया. जबकि रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को पूरी तरह से हटा लिया गया. यानी अमेरिका ने भारतीत उत्पादों पर लगने वाले 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया. यानी अमेरिका ने भारत से कुल 32 फीसदी टैरिफ हटा लिया. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ये व्यापार समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होगा. अमेरिकी टैरिफ हटने से यूएस में कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के मार्जिन में सुधार होगा. साथ ही कंपटीशन बढ़ेगा. इसके अलावा अमेरिका से अब ज्यादा ऑर्डर मिलेंगे. ऐसे में भारतीय कंपनियों की आमदनी भी बढ़ेगी. पिछले साल अगस्त में लागू हुआ था अमेरिकी टैरिफ भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील में मिली टैरिफ ढील से कई सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा. बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 27 अगस्त 2025 को 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया था. जिससे भारतीय सामानों पर लागत का दबाव बढ़ गया, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग में भी गिरावट आई. लेकिन जब अब अमेरिका ने एक बार फिर से भारत को टैरिफ से राहत दी है तो जो कंपनियां अमेरिका में बड़ा निर्यात करती हैं उनके डिमांड बढ़ जाएगी. जिसमें उन्हें मार्जिन में राहत, बेहतर कॉम्पिटिटिवनेस और ऑर्डर्स की स्पष्टता मिलने का अनुमान है. भारतीय निर्यातकों में मुख्य रूप से टेक्सटाइल, सीफूड, ऑटो एंसिलरी, केमिकल्स और कुछ चुनिंदा कंज्यूमर कंपनियों को सबसे अधिक फायदा होगा. भारत को इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदा अमेरिकी टैरिफ से राहत मिलने के बाद भारत के इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा फायदा होगा. इनमें टेक्सटाइल और अपैरल, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, काइटेक्स, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, पर्ल ग्लोबल, वेलस्पन इंडिया, हिमात्सिंका साइड, ट्राइडेंट, वर्धमान टेक्सटाइल्स, अरविंद, सीफूड सेक्टर, एपेक्स फ्रोजन फूड्स, वॉटरबेस, अवंती फीड्स, ऑटो और ऑटो पार्ट्स, सोना बीएलडब्ल्यू, रामकृष्ण फोर्जिंग, भारत फोर्ज, टाटा मोटर्स, संवर्धन मदरसन, बालकृष्ण टायर्स, सनसेरा इंजीनियरिंग, केमिकल और एग्रोकेमिकल, यूपीएल, एसआरएफ, जुबिलेंट इनग्रेविया, आरती इंडस्ट्रीज, पीआई इंडस्ट्रीज, कंज्यूमर गुड्स, एलटी फूड्स, केआरबीएल और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टर्स और कंपनियों को सबसे अधिक लाभ होगा."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Trump announces India-US trade deal; Tariffs to go down from 25% to 18%The United States has agreed to a trade deal with India to reduce the reciprocal tariff from 25% to 18%, former US President Donald Trump said, citing friendship and respect for Prime Minister Narendra Modi and acting on his request.
Read more »
India-US Trade Deal: 'भारत 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदेगा', ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन ये कितना सही?India-US Trade Deal:अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा और रूस से तेल खरीद कम करेगा। उन्होंने 25 से 18 टैरिफ कटौती की भी बात कही। हालांकि, विशेषज्ञ इस दावे की सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं। वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार लगभग 200 अरब डॉलर है, और इतनी बड़ी डील की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप का...
Read more »
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, इन 7 मुद्दों पर बनी सहमतिअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25 से घटाकर 18 करने की घोषणा की है, साथ ही भारत के साथ एक व्यापार समझौते का दावा किया है। इस डील के तहत भारत अमेरिकी सामानों पर टैरिफ शून्य करेगा और अमेरिका से अधिक तेल खरीदेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टैरिफ कटौती की पुष्टि करते हुए ट्रंप को धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर...
Read more »
India US Trade Deal: ഇന്ത്യ-യുഎസ് വ്യാപാരക്കരാറായി; ഇന്ത്യയ്ക്കുള്ള യുഎസ് തീരുവ 18 ശതമാനമാക്കി ട്രംപ്India-US Trade Deal: ഇന്ത്യയും അമേരിക്കയും തമ്മിലുള്ള വ്യാപാര കരാറിൽ തീരുമാനമായതായി യുഎസ് പ്രസിഡന്റ് ഡൊണാൾഡ് ട്രംപ്. ഇന്ത്യയ്ക്കുമേലുള്ള തീരുവയിൽ കുറവ് വരുത്തി.
Read more »
India-US trade deal: Reciprocal tariffs down to 18%, Trumps claim of 500 billion dollar dealIndia-US trade deal: In a post on his Truth Social handle, US President Trump referred to his conversation with Prime Minister Modi earlier in the day. He said that PM Modi was one of his greatest friends and a powerful and respected leader of his c
Read more »
Tariff कमी म्हणजे नेमकं काय? सामान्यांना कसा होणार या निर्णयाचा फायदा?India-US Trade Deal: भारत आणि अमेरिकेमध्ये काहीसी तणावाच्या वळणावर पोहोचलेली आंतरराष्ट्रीय नाती आता पुन्हा एका नव्या टप्प्यावर असून, भारताया नव्या निर्णयांमुळं कसा फायदा होईल याची चर्चा सुरू झाली आहे.
Read more »
