अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25 से घटाकर 18 करने की घोषणा की है, साथ ही भारत के साथ एक व्यापार समझौते का दावा किया है। इस डील के तहत भारत अमेरिकी सामानों पर टैरिफ शून्य करेगा और अमेरिका से अधिक तेल खरीदेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टैरिफ कटौती की पुष्टि करते हुए ट्रंप को धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत पर 25 फीसदी की जगह अब 18 फीसदी टैरिफ लगेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत के साथ ट्रेड डील हो गई है। लेकिन भारत की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ट्रेड डील को लेकर जो मुख्य बातें कही हैं, वह इस प्रकार हैं: अमेरिकी सामानों पर लगने वाले टैरिफ को भारत घटाकर शून्य कर देगा अमेरिका रेसीप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करेगा भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत अमेरिका से ज्यादा मात्रा में तेल खरीदेगा भारत वेनेजुएला से तेल खरीदना शुरू कर सकता है एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, कोयला और कई अन्य प्रोडक्ट्स की 500 बिलियन डॉलर की खरीद भारत ने Buy American के लिए कमिटमेंट किया इसके पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। हालांकि तब सर्जियो गोर ने इस संबंध में किसी भी तरह की अतिरिक्त जानकारी नहीं दी थी। लेकिन इस पोस्ट की भाषा बता रही थी कि सर्जियो और अमेरिका किसी बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब ट्रंप के पोस्ट से सब कुछ स्पष्ट हो गया है। पीएम मोदी ने किया पोस्ट ट्रंप की तरफ से एलान होने के बाद पीएम मोदी ने भी पोस्ट कर टैरिफ कम होने की जानकारी दी। पीएम ने लिखा, 'आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.
4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।' उन्होंने आगे लिखा, 'जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।' ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ ट्रंप ने भी आज अपने पोस्ट में पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े। ट्रंप ने लिखा, 'आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें ट्रेड, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करना शामिल है।' उन्होंने आगे लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते और उनके अनुरोध पर तुरंत प्रभाव से हम यूनाइटेड स्टेट्स और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए। भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं, जो ज्यादातर लोगों के लिए नहीं कहा जा सकता।' यह भी पढ़ें- ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन: अमेरिका रवाना हुए जयशंकर, इंडिया गेट को लेकर क्या बोले यूएस प्रेसिडेंट?
Donald Trump Narendra Modi Tariff Reduction US India Relations Reciprocal Tariffs Energy Purchases Buy American Global Peace Bilateral Trade
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Is India really moving from Iranian to Venezuelan oil? Why Trump thinks soTrump claims India may buy Venezuelan oil instead of Iran. An explainer on sanctions, geopolitics and what it means for global energy trade.
Read more »
भारत-EU डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरी खतरे में: पाकिस्तानी नेता बोले- हमारा जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म, अर...Pakistan trade deal loss, 1 crore jobs threatened by India-EU FTA. Latest Updates.
Read more »
Bangladesh in panic over India-EU trade deal: Yunus urges FTA to save textile industryThe India-EU free trade agreement raises concerns in Bangladesh over the impact on its textile industry. Duty-free access has made Bangladeshi garments highly competitive in Europe, but the new deal could change the playing field.
Read more »
India-US Relations: ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारीIndia-US Relations: ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी
Read more »
Trump announces India-US trade deal; Tariffs to go down from 25% to 18%The United States has agreed to a trade deal with India to reduce the reciprocal tariff from 25% to 18%, former US President Donald Trump said, citing friendship and respect for Prime Minister Narendra Modi and acting on his request.
Read more »
India-US Trade Deal: 'भारत 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदेगा', ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन ये कितना सही?India-US Trade Deal:अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा और रूस से तेल खरीद कम करेगा। उन्होंने 25 से 18 टैरिफ कटौती की भी बात कही। हालांकि, विशेषज्ञ इस दावे की सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं। वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार लगभग 200 अरब डॉलर है, और इतनी बड़ी डील की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप का...
Read more »
