झुंझुनूं के नवलगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 'अमानत में ख्यानत' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि स्ट्रॉन्ग रूम से 4.
झुंझुनूं: राजस्थान में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके में संचालित राष्ट्रीयकृत पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बाड़ खेत न खाय और अमानत में ख्यानत जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक से स्ट्रांग रूम स्थित गोल्ड सेफ में साढ़े 6 करोड़ रुपये के रखे स्वर्ण आभूषण के 76 पैकेट में से 4198 ग्राम सोना गायब होने का चौकान्ने वाला घटनाक्रम प्रकाश में आने से न केवल बैंक स्टाफ में हडकंप मचा हुआ है बल्कि मौजूदा बैंक मैनेजर ने तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक सहित दो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाने में खिलाफ केस दर्ज कराया है।6.
50 करोड़ रुपए के लगभग चार किलो सोने के आभूषण चोरीदरअसल, झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे के नानसा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रक्षक ही भक्षक बन गए। मीडिया रिपोर्टर्स में पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक में इससे पहले के शाखा प्रबंधक ने दो साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर बैंक के स्ट्रांग रूम में रखी गोल्ड सेफ में से करीब 6.50 करोड़ रुपए कीमत के लगभग चार किलो से अधिक वजन के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में बैंक के वर्तमान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग ने नवलगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।असली सोने के आभूषण निकालकर नकली आभूषण रखेएफआईआर के अनुसार ग्राहकों को दिए गए गोल्ड लोन के बदले स्ट्रांग रूम की गोल्ड सेफ में सोने के आभूषणों के सैंकड़ों पैकेट रखे हुए थे। इनमें से 73 गोल्ड पैकेट में रखे असली सोने के आभूषण निकालकर नकली आभूषण रख दिए तथा तीन पैकेट में रखे गए आभूषणों का जांच के दौरान वजन कम पाया गया। बैंक द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में लगभग 4 किलो 198 ग्राम सोने के आभूषण नहीं मिले।धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्जप्रांरभिक जांच में बताया जा रहा है कि इसके अलावा और कितना सोना चोरी हुआ इसका विस्तृत जांच पूर्ण होने के बाद ही पता चलेगा। नवलगढ़ सीआई अजयसिंह के मुताबिक, थाना नवलगढ़ पुलिस ने मौजूदा बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित कुमार , बैंकिंग कॉरेस्पोडेंट संतोष कुमार एवं उप प्रबंधक अनंतप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कह रही हैं।गोल्ड सेफ का चार्ज बैंक के दूसरे अधिकारी को देने के समय खुली पोलदरअसल, गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों द्वारा बैंक में गिरवी रखे गए आभूषणों की स्ट्रांग रूम स्थित दो चाबियों से खुलने वाली गोल्ड सेफ की संयुक्त अभिरक्षा की जिम्मेदारी तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार व उप प्रबंधक अनंतप्रकाश चौधरी के पास थी। हाल ही में 28 जनवरी 2026 को बैंक शाखा की उप प्रबंधक सीमा महला को गोल्ड सेफ की संयुक्त अभिरक्षा का चार्ज देते समय गोल्ड सेफ की जांच की गई। बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो बड़े पैमाने पर सोने की हेराफेरी का खुलासा हुआ। बैंक में गोल्ड लोन के बदले जमा किए गए सोने को गोल्ड सेफ में रखा जाता है।4198 ग्राम वजन के सोने के आभूषण गायबजांच में सामने आया कि सेफ में रखे गए सोने के आभूषणों के पैकेटों में छेड़छाड़ की हुई है। इसके बाद बैंक प्रबंधन की ओर से आंतरिक जांच शुरू हुई। जिसमें 73 गोल्ड पैकेट में नकली आभूषण तथा तीन गोल्ड पैकेट में रखे आभूषणों का वजन कम पाया गया। मौजूदा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग के अनुसार कुल 4198 ग्राम वजन के सोने के आभूषण कम पाए गए। जिनकी अनुमानित कीमत 6.50 करोड़ रुपए है।सीसीटीवी फुटेज की जांच में खुली पोलमीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक प्रबंधन द्वारा 28 जनवरी को शुरू की गई आंतरिक जांच के दौरान बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें 21 जनवरी 2026 को शाम 6.50 बजे तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक व बैंकिंग कॉरेस्पोडेंट स्वर्ण आभूषणों को बॉक्स में भरकर शाखा से बाहर जाते दिखाई दिए। इसके बाद 22 जनवरी 2026 को शाम 6.30 बजे स्ट्रांग रूम स्थित गोल्ड सेफ में रखे स्वर्ण पैकेट में छेड़छाड़ करते दिखाई दिए। जांच में पाया गया कि उप प्रबंधक अनंत कुमार के पास गोल्ड सेफ की संयुक्त अभिरक्षा के तहत एक चाबी रहती थी। अनंतप्रकाश ने अपनी चाबी भी वरिष्ठ शाखा प्रबंध अमित कुमार को सौंप दी। इसके बाद जांच के दौरान बड़े पैमाने पर सोने की हेराफेरी होने के मामले का खुलासा हुआ।
झुंझुनूं न्यूज झुंझुनूं बैंक से सोना चोरी पंजाब नेशनल बैंक से सोना चोरी पंजाब नेशनल बैंक से गोल्ड चोरी Rajasthan News Jhunjhunu News Gold Stolen From Bank In Jhunjhunu Gold Stolen From Punjab National Bank Gold Theft From Punjab National Bank
