अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐपल के सीईओ टिम कुक से अमेरिका में निवेश को लेकर सवाल किया। भारत में ऐपल की रिकॉर्ड बिक्री के बीच ट्रंप चाहते हैं कि कंपनी अमेरिका में बड़ा निवेश करे। कुक ने कहा कि ऐपल अमेरिका में लगभग 600 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही...
नई दिल्ली: ऐपल की भारत में रिकॉर्डतोड़ बिक्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से छुपी नहीं है। ट्रंप के निशाने पर होने के बावजूद कंपनी के सीईओ टिम कुक ने भारत के प्रति अपने पुराने रुख को कायम रखा हुआ है। यह बात ट्रंप को कुछ खास अच्छी नहीं लग रही है। इसका नमूना गुरुवार को व्हाइट हाउस में भी देखने को मिला। इस मीटिंग में ऐपल के सीईओ टिम कुक, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला जैसे बड़े कॉर्पोरेट लीडर्स शामिल हुए थे। ट्रंप ने टिम कुक से पूछ लिया कि आप अमेरिका में कितना पैसा लगाने जा रहे हैं?ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 के वित्त वर्ष में ऐपल की भारत में बिक्री लगभग 9 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह उछाल भारत में आईफोन की बढ़ती मांग के कारण आया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बिक्री में यह बढ़ोतरी कंपनी की भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी को बढ़ाने की योजना के बीच हुई है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में एजेंसी के सवालों का जवाब नहीं दिया है।भारत की ओर था ट्रंप का इशारा इस ताबड़तोड़ बिक्री के बीच ट्रंप ने कुक पर दबाव बनाया हुआ है। भारत से तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने हाई प्रोफाइल डिनर के दौरान ऐपल के सीईओ टिम कुक से सवाल किया, 'टिम, ऐपल अमेरिका में कितना पैसा निवेश करेगी? मुझे पता है कि यह बहुत बड़ी रकम है। आप पहले कहीं और थे और अब आप सच में बड़े पैमाने पर घर वापस आ रहे हैं। आप कितना पैसा निवेश करेंगे?' इसके जवाब में टिम कुक ने कहा कि ऐपल अमेरिका में लगभग 600 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है। उन्होंने अमेरिका में ऐपल के विकास के लिए 'माहौल बनाने' और इनोवेशन पर ध्यान देने के लिए राष्ट्रपति की तारीफ भी की।यह बात तब सामने आई है, जब कुछ महीने पहले ट्रंप ने ऐपल के सीईओ से कहा था कि वह नहीं चाहते कि आईफोन बनाने वाली कंपनी अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए। उनका इशारा ऐपल की ओर से अमेरिका में 500 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता की ओर था। इसकी घोषणा ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद फरवरी में की गई थी। भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ा रही है ऐपल ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ा रही है। चीन में कंपनी के लगभग 90% फ्लैगशिप स्मार्टफोन असेंबल किए जाते हैं। कंपनी अगले कुछ सालों में लगभग 25% ग्लोबल आईफोन भारत में बनाने की योजना बना रही है। भारत ऐपल के समग्र बिजनेस मॉडल के लिए छोटा बाजार है। लेकिन, कंपनी देश में निवेश कर रही है। इसमें आने वाले सालों में महत्वपूर्ण बाजार बनने की क्षमता है। अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में ऐपल का चीन रेवेन्यू 4.
4% बढ़ा, जो स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों जैसे शाओमी कॉर्पोरेशन को पछाड़ने की प्रतिस्पर्धा के बीच दो सालों में कंपनी की पहली बढ़ोतरी है।हालांकि, कुक अकेले ऐसे सीईओ नहीं थे जिनसे यह सवाल पूछा गया। जब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से पूछा गया कि मेटा अमेरिका में कितना निवेश करेगी तो उन्होंने भी 600 अरब डॉलर कहा। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, 'हम 100 अरब डॉलर से बहुत आगे हैं। अगले दो सालों में यह अमेरिका में 250 अरब डॉलर होगा।' ट्रंप ने कहा, 'यह बहुत अच्छा है, यह बहुत अच्छा है। हमें आप पर गर्व है। धन्यवाद। बहुत सारी नौकरियां, बहुत सारी नौकरियां। हां, अच्छा है।' जब माइक्रोसॉफ्ट के निवेश के बारे में पूछा गया तो सत्या नडेला ने जवाब दिया, 'इस साल अमेरिका में हम लगभग 75-80 अरब डॉलर के करीब हैं।' ट्रंप ने कहा, 'अच्छा, बहुत अच्छा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'
भारत-अमेरिका टेंशन ऐपल भारत में रिकॉर्ड बिक्री ऐपल भारत में निवेश डोनाल्ड ट्रंप टिम कुक Donald Trump India-Us Tension Apple Record Sales In India Apple Investment In India Donald Trump Tim Cook
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Trump Tariff On India: क्या भारत से जल्द हटेगा ट्रंप का टैरिफ, अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसलाTrump Tariff On India: Donald Trump tariff case reaches US Supreme Court, क्या भारत से जल्द हटेगा ट्रंप का टैरिफ, अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट करेगी फैसला, देश, विदेश
Read more »
No US Tariff: উঠে যাচ্ছে মার্কিনি শুল্ক? হঠাৎ ট্রাম্প বলে ফেললেন, ভারতের সঙ্গে আমাদের দারুণ সম্পর্ক, তাই...! শুনে সাড়া পড়ে গেল বিশ্বে...US Tariff Row U S gets along with India very well but trade relationship was one-sided says Trump
Read more »
Amit Mishra Announces Retirement: বিশ্বকাপে ১০ উইকেট, ভারতকে জিতিয়েছেন চ্যাম্পিয়ন্স ট্রফি, এশিয়া কাপের আগেই আচমকা অবসর মহারথীর!10 wickets in the World Cup, led India to win the Champions Trophy, Superstar suddenly retires before the Asia Cup!
Read more »
Trump Tariff On India: 'यूक्रेन में शांति के लिए भारत पर लगाया टैरिफ', US कोर्ट में ट्रंप प्रशासन ने दी अजीब दलीलTrump Tariff On India डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रशासन ने जजों से मामले की शीघ्र सुनवाई का आग्रह किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति को संघीय कानून के तहत टैरिफ लगाने का व्यापक अधिकार है। ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए भारत के खिलाफ रूसी तेल खरीद पर टैरिफ...
Read more »
Russia-US Tension: ट्रंप पर भड़के राष्ट्रपति पुतिन, कहा- भारत-चीन पर उपनिवेश काल जैसी दबाव की नीति नहीं चलेगीरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी फटकार लगाई है। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन जैसे बड़े और मजबूत देशों पर दबाव बनाने के लिए उपनिवेश
Read more »
Apple के बाद अब ये विदेशी कंपनी खोलने जा रही भारत में पहला Store, PM Modi से मुलाकात के बाद हुआ ऐलानNothing Store in India: Nothing अब भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने जा रही हैं.
Read more »
