भारत में वीवो, सैमसंग, ओपो, ऐपल जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन खूब पसंद किए जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान में किसी और ब्रैंड का बोलबाला है। वहां एक ऐसी कंपनी सबसे ज्यादा फोन बनाती है, जिसका नाम भी आपने नहीं सुना होगा।
भारत के लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्मार्टफोन वीवो , सैमसंग, ओपो, शाओमी, ऐपल जैसे ब्रैंड्स के हैं। तमाम रिपोर्टों में भी इसकी तस्दीक हुई है। लेकिन पाकिस्तान एक अलग राह पर चल रहा है। वहां जिस मोबाइल कंपनी का बोलबाला है, उसका नाम भी आपने नहीं सुना होगा। यह एक ऐसी कंपनी है, जिसने सभी बड़े चाइनीज ब्रैंड्स को पीछे छोड़ा हुआ है। पाकिस्तान के टॉप 10 स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स में ऐपल तो शामिल नहीं है। यही वजह है कि वहां आईफोन की कीमत काफी ज्यादा है। वनप्लस भी पाकिस्तान में टॉप 10 में नहीं आती। जो ब्रैंड आते हैं, उनके नाम थोड़ा चौंकाते हैं। पाकिस्तान में मोबाइल बनाने वाली टॉप कंपनीपाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने हाल ही में अपने लेटेस्ट आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, पाकिस्तान में स्थानीय मोबाइल फोन असेंबली में पिछले वर्ष की तुलना में काफी वृद्धि हुई है। इसी रिपोर्ट में जुलाई 2025 तक पाकिस्तान में असेंबल होने वाले टॉप 10 मोबाइल फोन ब्रांडों की भी जानकारी दी गई है। लिस्ट में VGO Tel सबसे ऊपर है। सैमसंग है छठे नंबर पर, आईफोन लिस्ट से बाहरइस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में VGO Tel कंपनी सबसे ज्यादा फोन बनाती है। इसने जुलाई 2025 में 2.
12 मिलियन यूनिट बनाई हैं। वहीं, Infinix का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसने 2.01 मिलियन यूनिट बनाई हैं। 1.53 मिलियन यूनिट्स बनाकर Itel लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वीवो 1.38 मिलियन के साथ चौथे नंबर, शाओमी 1.04 मिलियन के साथ पांचवें, सैमसंग 0.93 मिलियन के साथ छठे, Tecno, 0.89 के साथ सातवें नंबर पर है। लिस्ट में आठवें नंबर पर Q Mobile है, जिसने 0.72 मिलियन यूनिट्स बनाई थीं। नौवे नंबर पर G’Five है। इसने 0.7 मिलियन यूनिट बनाईं। लास्ट यानी दसवे नंबर पर Nokia है, जिसने 0.65 मिलियन यूनिट बनाई थीं।प्रोपाकिस्तानी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 12 महीनों में पाकिस्तान में मोबाइल फोन की बिक्री में 7-8% की वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा, सैमसंग और शाओमी जैसे ब्रांड आमतौर पर हर साल सितंबर के आसपास नए स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च करते हैं, जिससे आने वाले महीनों में मांग बढ़ने की संभावना है। पाकिस्तानी यूजर्स भी नए आईफोन्स का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वहां आईफोन खरीदने के लिए काफी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है। आईफोन के कुछ मॉडलों की कीमत फिलहाल पाकिस्तान में 6 लाख पाकिस्तानी रुपये तक है।
Samsung Top 10 Mobile Phone Company In Pakistan Top 10 Locally Assembled Mobile Brands In Pakista पाकिस्तान में सबसे ज्यादा इस कंपनी के फोन बनते है टॉप 10 पाकिस्तान मोबाइल फोन ब्रांड वीवो ऐपल Pakistan News VGO Tel
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये हैं Oppo के नए ईयरबड्स, कीमत- 1,799 रुपये, 54 घंटे तक चलेगी बैटरीOppo ने भारत में अपना नया Oppo Enco Buds 3 Pro TWS हेडसेट लॉन्च किया है जिसे Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro फोन के साथ पेश किया गया। इसमें 12.
Read more »
Vivo, Oppo और Xiaomi की बढ़ी मुश्किल! 6,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी का है ये मामलाभारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों Vivo, Oppo और Xiaomi पर 6,000 करोड़ रुपये की हेरफेर का आरोप है. मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने जांच के लिए एसएफआईओ को जिम्मेदारी सौंपी है.
Read more »
1000, 2000 या ज्यादा... 10 हजार के एक फोन पर कितना कमाते हैं दुकानदार?क्या आप जानते हैं 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक के मोबाइल फोन पर दुकानदारों को कितना मुनाफा (Margin) मिलता है? जानिए 2025 में Samsung, Vivo, OPPO, iPhone और OnePlus जैसे ब्रांड पर कितना फायदा होता है.
Read more »
OPPO ला रहा 7000mAh बैटरी वाला धांसू Smartphone! लॉन्च से पहले Leak हुए फीचर्स, डिजाइन भी देख लेंOppo F31 Series: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने या फिर बदलने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. Oppo जल्द ही अपनी F31 सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें 7,000mAh की ताकतवर बैटरी और कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे. लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन, कलर और कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं.
Read more »
OPPO Reno 14 5G: రూ.7 వేలకే ఫ్లిప్కార్ట్లో OPPO Reno14 మొబైల్.. ఇప్పుడే ఇలా కొనేయండి!OPPO Reno 14 5G Price Cut: ఫ్లిప్కార్ట్లో OPPO Reno14 5G స్మార్ట్ఫోన్ ప్రత్యేకమైన డిస్కౌంట్ ఆఫర్స్తో అందుబాటులో ఉంది. దీనిపై అదనంగా బ్యాంక్ ఆఫర్స్ అందుబాటులో ఉన్నాయి. ముఖ్యంగా ఎక్చేంజ్ బోనస్ కూడా లభిస్తుంది.
Read more »
Vivo T4 Pro Review: क्या ₹27,999 में बैलेंस्ड स्मार्टफोन है? ज्यादा खूबियां, कम कमियां; खरीदने से पहले जानिएVivo T4 Pro Review in Hindi: कीमत ₹27,999 से शुरू होती है और यह फोन परफॉर्मेंस और कैमरा, दोनों पर फोकस करता है. सवाल यह है कि क्या यह फोन वाकई सही बैलेंस बना पाता है? आइए जानते हैं.
Read more »
