India China relations: 'इतिहास नहीं बदल सकते, भविष्य गढ़ सकते हैं', चीनी राजदूत का भारत को ऑफर क्‍यों खास

India China Relations News

India China relations: 'इतिहास नहीं बदल सकते, भविष्य गढ़ सकते हैं', चीनी राजदूत का भारत को ऑफर क्‍यों खास
भारत चीन संबंधIndia China Cooperationभारत चीन सहयोग
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 197 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 51%

भारत और चीन के बीच रिश्ते अक्सर उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं लेकिन चीनी राजदूत का यह बयान दोनों देशों की पुरानी मित्रता की याद दिलाने और भविष्य के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला है. कूटनीति, व्यापार और सांस्कृतिक संपर्कों के जरिए दोनों देश मिलकर एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकते हैं.

भारत-चीन और का करीब आना कई देशों को खटक रहा है. अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप तो इतने बेचैन हैं क‍ि यहां तक कह द‍िया क‍ि लगता है क‍ि भारत और रूस को हमने खो द‍िया. इन सबके बीच चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने भारत चीन रिश्तों पर बड़ा बयान द‍िया है.

सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर की याद में आयोज‍ित एक कार्यक्रम में शू फेइहोंग ने कहा, ‘इतिहास को बदला नहीं जा सकता, लेकिन भविष्य को मिलकर गढ़ा जा सकता है. भारत और चीन को इतिहास से सबक लेकर शांति और सहयोग की मशाल आने वाली पीढ़ियों को सौंपनी होगी.’ यह बयान इसल‍िए भी खास है, क्‍योंक‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फ‍िर भारत को अपने साथ लाने की कोश‍िश कर रहे हैं. चीनी राजदूत ने भारत और चीन के बीच ऐतिहासिक सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देशों ने मिलकर फासीवाद और उपनिवेशवाद का विरोध किया था. उन्होंने याद दिलाया कि सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर में 25 लाख से अधिक भारतीय सैनिक विभिन्न मोर्चों पर लड़े, जबकि भारतीय कामगारों ने चीन के लिए रणनीतिक माने जाने वाले लेडो रोड का निर्माण किया. शू फेइहोंग ने कहा कि इस कठिन दौर में भारतीय नेताओं और आम जनता ने चीन का जो साथ दिया, उसे चीनी जनता आज भी याद करती है. चीन क्‍यों देने लगा ऑफर चीनी राजदूत की बातें सुनने में थोड़ी स्लोगन जैसी लग सकती हैं, लेकिन इसका मतलब बड़ा साफ है – चीन भारत के साथ रिश्ता मजबूत करना चाहता है. ट्रंप टैर‍िफ के बाद चीन ये देख रहा है कि अगर वह भारत के करीब आता है, तो अमेरिका की बेचैनी और बढ़ जाएगी. और सच पूछो तो, ये सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है, पूरी दुनिया की पॉलिटिक्स और ट्रेडिंग भी प्रभावित होगी. अगर भारत और चीन हाथ मिलाते हैं, तो दोनों मिलकर अपनी टेक्नोलॉजी, मार्केट और स्ट्रेटेजिक पोजीशन को और मजबूत कर सकते हैं. इसका सीधा असर होगा कि अमेरिका और यूरोप को अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ेगा. भारत के ल‍िए ये ऑफर क्‍यों खास भारत के लिए भी ये ऑफर खास है. चीन के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब है कि दोनों देश अपनी आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों का सामना मिलकर कर सकते हैं. साथ ही, इससे दक्षिण एशिया और इंडो-पैसिफिक में भारत की पोजीशन भी मजबूत होगी. हां, इसमें रुकावटें भी हैं, जैसे सीमा के मसले और दोनों देशों की परंपरागत शक की भावना. लेकिन राजदूत का ये मैसेज साफ है – पुरानी बातों को भूलो, अब आगे की सोचो. साफ है क‍ि राजदूत का बयान सिर्फ कूटनीतिक हाय-हैलो नहीं है. ये एक बड़ा संकेत है कि एशिया की पॉलिटिक्स बदल सकती है. अगर दोनों देश साथ आएं तो अमेरिका समेत बाकी दुनिया की स्ट्रैटेजिक प्लानिंग में बड़ा झटका लग सकता है. टैगोर से महात्‍मा गांधी तक को याद क‍िया राजदूत ने विशेष रूप से रवीन्द्रनाथ टैगोर और महात्मा गांधी का उल्लेख किया. टैगोर ने उस समय चीन की आजादी और संघर्ष के समर्थन में आवाज उठाई थी. वहीं महात्मा गांधी ने चीनी जनता के साहस और बलिदान की सराहना करते हुए इसे मानवता की जीत करार दिया था. शू फेइहोंग ने कहा कि चीन की जनता भारतीय मित्रों के समर्थन को कभी नहीं भूल सकती. राजदूत ने कहा कि भारत और चीन दो प्राचीन सभ्यताएं हैं, जिनका साझा दायित्व है कि वे विश्व शांति और विकास में योगदान दें. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास न सिर्फ पुराना इतिहास है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी भी है. भारत-चीन सहयोग के तीन सूत्र राजदूत शू फेइहोंग भारत-चीन रिश्ते का तीन आधार बताया. 1. ग्रेट फ्रेंडश‍िप को आगे बढ़ाना उन्होंने कहा कि जैसे War of Resistance के दौरान भारत-चीन ने एक-दूसरे का साथ दिया था, वैसे ही आज भी शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और पड़ोसी मित्रता को मजबूत करना होगा. उन्होंने पंचशील सिद्धांतों की अहमियत को दोहराया और कहा कि ड्रैगन और एलीफैंट को साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए. 2. एकता और विकास का नया अध्याय लिखना शू फेइहोंगे ने कहा कि जिस तरह 80 साल पहले दोनों देशों ने एकजुट होकर फासीवाद को हराया था, उसी तरह आज की चुनौतियों का भी मिलकर सामना किया जा सकता है. उन्होंने विकास को भारत और चीन का साझा एजेंडा बताया और कहा कि परस्पर सहयोग, समर्थन और संसाधनों के साझा उपयोग से दोनों देश लाभान्वित होंगे. आर्थिक रिश्तों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि केवल सात महीनों में भारत-चीन व्यापार 88 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. यह दोनों देशों की अर्थव्यवस्था की गहराई और क्षमता को दर्शाता है. 3. पीपुल टू पीपुल कनेक्‍ट बढ़ाना राजदूत ने कहा कि सिर्फ सरकारें ही नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच भी रिश्तों को मजबूत करना होगा. उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 2.4 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों को चीन ने वीजा जारी किया है. तीर्थयात्राओं और पर्यटन वीज़ा को दोबारा शुरू किया गया है और जल्द ही सीधी उड़ानें भी शुरू होंगी. इसके अलावा उन्होंने राजनीतिक दलों, संसदों, थिंक टैंकों, मीडिया और युवाओं के बीच बढ़ते संपर्कों को भविष्य के रिश्तों की मजबूत नींव बताया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

भारत चीन संबंध India China Cooperation भारत चीन सहयोग India China Friendship भारत चीन मित्रता India China Trade भारत चीन व्यापार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India vs China Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में भारत का 5वां गोलIndia vs China Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में भारत का 5वां गोलIndia vs China Hockey Live Score: हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारतीय टीम का आखिरी मैच चीन के साथ है। इससे पहले टीम इंडिया का पहला मैच कोरिया के साथ हुआ है जो 2-2 की बराबरी पर छूटा था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने मलेशिया को मात दी थी।
Read more »

India vs China Asia Cup: सिर्फ 7 मिनट के हमले में चीन हुआ बर्बाद, 9वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, चीन को 7...India vs China Asia Cup: सिर्फ 7 मिनट के हमले में चीन हुआ बर्बाद, 9वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, चीन को 7...India vs China Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारतीय टीम ने एशिया कप के आखिरी लीग मैच में चीन को 7-0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की.
Read more »

India-China Trade: भारत ने लगा दी चीन की क्‍लास, एक्‍सपोर्ट पर कह दी ये बड़ी बात, अमेरिका को भी मैसेजIndia-China Trade: भारत ने लगा दी चीन की क्‍लास, एक्‍सपोर्ट पर कह दी ये बड़ी बात, अमेरिका को भी मैसेजभारत ने एससीओ बैठक में ब‍िना नाम ल‍िए चीन को निर्यात नियमों के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है। इसका असर अमेरिका पर भी पड़ेगा। भारत ने व्यापार घाटे को कम करने के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने और व्यापार को आसान बनाने की बात कही। साथ ही, अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्य में विश्वास बनाए रखने के लिए सही और पारदर्शी इस्‍तेमाल पर जोर...
Read more »

Team India New ODI Captain: টিম ইন্ডিয়া বেছে নিল নতুন ওডিআই অধিনায়ক, সাতাশের কাপজয়ের স্বপ্নে বিভোর রোহিতের বিদায়!Team India New ODI Captain: টিম ইন্ডিয়া বেছে নিল নতুন ওডিআই অধিনায়ক, সাতাশের কাপজয়ের স্বপ্নে বিভোর রোহিতের বিদায়!BCCI Has Choosen Team India New ODI Captain And Confirms Rohit Sharma Exit
Read more »

India vs China Hockey Match Live: पहले मिनट में भी भारत ने किया गोलIndia vs China Hockey Match Live: पहले मिनट में भी भारत ने किया गोलIndia vs Korea Hockey Asia Cup 2025 Final Live Score: हॉकी एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और कोरिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक दूसरे टकराएगी।
Read more »

New Tariff Threat on India: ফের একদফা মার্কিনি শুল্কর উল্কাপাত ভারতের বাণিজ্যাকাশে? এক প্রশ্নের উত্তরে ট্রাম্প বলেন, ইয়া...New Tariff Threat on India: ফের একদফা মার্কিনি শুল্কর উল্কাপাত ভারতের বাণিজ্যাকাশে? এক প্রশ্নের উত্তরে ট্রাম্প বলেন, ইয়া...US Tariff Row New tariff threat on India Trumps yeah after secys Russia sanctions bomb
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:39:41