India-China Trade: भारत ने लगा दी चीन की क्‍लास, एक्‍सपोर्ट पर कह दी ये बड़ी बात, अमेरिका को भी मैसेज

निर्यात नियमों का दुरुपयोग News

India-China Trade: भारत ने लगा दी चीन की क्‍लास, एक्‍सपोर्ट पर कह दी ये बड़ी बात, अमेरिका को भी मैसेज
भारत-चीन व्‍यापारएससीओ बैठकचीन रेयर अर्थ मैग्‍नेट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

भारत ने एससीओ बैठक में ब‍िना नाम ल‍िए चीन को निर्यात नियमों के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है। इसका असर अमेरिका पर भी पड़ेगा। भारत ने व्यापार घाटे को कम करने के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने और व्यापार को आसान बनाने की बात कही। साथ ही, अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्य में विश्वास बनाए रखने के लिए सही और पारदर्शी इस्‍तेमाल पर जोर...

नई दिल्‍ली: भारत ने निर्यात नियमों के दुरुपयोग को लेकर इशारों में चीन की क्‍लास लगा दी है। इसमें अमेरिका के लिए भी मैसेज है। एससीओ की बैठक में भारत ने निर्यात संबंधी उपायों को हथियार बनाने के खिलाफ चेतावनी दी। भारत ने कहा कि इनका इस्तेमाल कृत्रिम कमी पैदा करने, बाजारों को बिगाड़ने या सप्‍लाई चेन बाधित करने के लिए नहीं होना चाहिए। 6 सितंबर को व्लादिवोस्तोक में एससीओ के व्यापार मंत्रियों की बैठक में भारत ने यह बात कही। भारत ने यह भी कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्य में विश्वास बनाए रखने के लिए इन कदमों का सही और पारदर्शी इस्‍तेमाल जरूरी है। भारत ने व्यापार घाटे को कम करने के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने और व्यापार को आसान बनाने की बात भी कही।भारत का इशारा साफ तौर से चीन की तरफ था। ये इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत के वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को चीन के रेयर अर्थ मैग्‍नेट और उर्वरक पर निर्यात प्रतिबंधों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा है। चीन भी इस संगठन का सदस्य है। भारत ने इसके जरिये अमेरिका को भी मैसेज दे दिया है। उसने साफ कर दिया है कि वह अपनी बात को रखने में किसी तरह की कोई हिचकिचाहट नहीं रखता। यह बात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमाने और बेतुके टैरिफ पर भी लागू होती है। भारत ने जताई बैठक में च‍िंंता भारत ने एससीओ व्यापार मंत्रियों की बैठक में चिंता जताई। उसने कहा कि निर्यात उपायों को हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कृत्रिम कमी हो सकती है, बाजार बिगड़ सकते हैं और सप्लाई चेन में रुकावट आ सकती है। भारत ने यह भी कहा कि व्यापार से जुड़े जलवायु उपायों से गलत तरीके से भेदभाव नहीं होना चाहिए।वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '.

..लगातार व्यापार असंतुलन से बेहतर बाजार पहुंच, मानकों पर सहयोग और सुव्यवस्थित व्यापार सुविधा के जरिये निपटना चाहिए।' भारत ने चेतावनी दी कि निर्यात संबंधी उपायों को हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। इनका दुरुपयोग कृत्रिम कमी पैदा करने, बाजारों को बिगाड़ने या सप्‍लाई चेन को बाधित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। भारत ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य में विश्वास बनाए रखने के लिए इनका सही और पारदर्शी इस्‍तेमाल जरूरी है। चीन के साथ भारत का भारी व्‍यापार घाटा भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 2024-25 में लगभग 100 अरब डॉलर तक बढ़ गया है। एससीओ दुनिया की 42 फीसदी आबादी और वैश्विक व्यापार के 17.2 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है। भारत ने क्षेत्र में व्यापार प्रवाह को बढ़ाने, कमजोरियों को दूर करने और समावेशी विकास का समर्थन करने के लिए समन्वित कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया।भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव अमिताभ कुमार ने WTO को केंद्र में रखते हुए खुली, निष्पक्ष, समावेशी और गैर-भेदभावपूर्ण बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की आवश्यकता को हाईलाइट किया। उन्होंने विकास-केंद्रित एजेंडे के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसमें खाद्य सुरक्षा उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग पर एक स्थायी समाधान और पूरी तरह कार्यात्मक दो-स्तरीय WTO विवाद निपटान प्रणाली की बहाली शामिल है।उन्होंने ग्‍लोबल वैल्‍यू चेन में एमएसएमई की अधिक भागीदारी का समर्थन करने के लिए सेवाओं के व्यापार और कुशल पेशेवरों की अस्थायी आवाजाही की भूमिका का भी उल्‍लेख किया। यह राष्ट्रीय कानूनों और पारदर्शिता के अनुरूप होना चाहिए।डिजिटल अर्थव्यवस्था पर भारत ने निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुमानित नियामक ढांचे पर फोकस करने वाले एससीओ वर्कस्ट्रीम का प्रस्ताव रखा। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं पर स्वैच्छिक सहयोग और सुरक्षित, इनोवेशन-बेस्‍ड डिजिटलीकरण के लिए क्षमता-निर्माण शामिल है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

भारत-चीन व्‍यापार एससीओ बैठक चीन रेयर अर्थ मैग्‍नेट भारत निर्यात नियमों पर चेतावनी Export Rules Misuse India-China Trade Sco Meeting China Rare Earth Magnet India Warns On Export Rules

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रम्प बोले- भारत के साथ संबंध रीसेट करने को तैयार: कहा- हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा; पीएम ने कहा- उनके विचा...ट्रम्प बोले- भारत के साथ संबंध रीसेट करने को तैयार: कहा- हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा; पीएम ने कहा- उनके विचा...US India Tariff War; Prime Minister Narendra Modi Donald Trump Modi Friendship. Follow US India Political Relations and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

जिसे चाहा, वो दूसरे पर मर मिटी... अमेरिका दरकिनार, भारत-चीन से प्यार, अब 'जंग' से होगा फैसलाजिसे चाहा, वो दूसरे पर मर मिटी... अमेरिका दरकिनार, भारत-चीन से प्यार, अब 'जंग' से होगा फैसलाIndia-China rare earth minerals:
Read more »

भारत-ब्राजील के बीच होगा मुक्त व्यापार समझौता, ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बड़ा कदम उठा रहा मर्कोसुरभारत-ब्राजील के बीच होगा मुक्त व्यापार समझौता, ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बड़ा कदम उठा रहा मर्कोसुरIndia-Brazil to sign free trade agreement to end Trump's tariff भारत-ब्राजील के बीच होगा मुक्त व्यापार समझौता, ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बड़ा कदम उठा रहा मर्कोसुर
Read more »

India vs China, Asia Cup Hockey Super 4 LIVE: भारत को मिलेगा फाइनल का टिकट? किस टीम से और कितनी देर में शुर...India vs China, Asia Cup Hockey Super 4 LIVE: भारत को मिलेगा फाइनल का टिकट? किस टीम से और कितनी देर में शुर...India vs China, Asia Cup Hockey Super 4 LIVE: भारतीय टीम एशिया कप हॉकी के आखिरी लीग मैच में चीन के खिलाफ अब से कुछ देर बाद खेलने उतरेगी.
Read more »

India vs China Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में भारत का 5वां गोलIndia vs China Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में भारत का 5वां गोलIndia vs China Hockey Live Score: हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारतीय टीम का आखिरी मैच चीन के साथ है। इससे पहले टीम इंडिया का पहला मैच कोरिया के साथ हुआ है जो 2-2 की बराबरी पर छूटा था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने मलेशिया को मात दी थी।
Read more »

India vs China Asia Cup: सिर्फ 7 मिनट के हमले में चीन हुआ बर्बाद, 9वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, चीन को 7...India vs China Asia Cup: सिर्फ 7 मिनट के हमले में चीन हुआ बर्बाद, 9वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, चीन को 7...India vs China Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारतीय टीम ने एशिया कप के आखिरी लीग मैच में चीन को 7-0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:13:03