India vs China Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारतीय टीम ने एशिया कप के आखिरी लीग मैच में चीन को 7-0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की.
नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के अपने आखिरी लीग मैच में चीन को बुरी तरह से रौंद कर फाइनल में जगह बनाई. मैच शुरू होने के साथ ही महज 7 मिनट के खेल में जैसा खेल भारतीय जांबाजों ने दिखाया वो चीन के लिए हैरान करने वाला था.
पहले क्वार्टर में जो 2 गोल पड़े उसके बाद भारत पूरी तरह से हावी कर दिया. शिलानंद लाकड़ा ने गोल ठोकने की शुरुआत की और अंत अभिषेक ने किया. जब मैच खत्म हुआ तो स्कोर लाइन 7-0 था. भारत की तरफ से अभिषेक के अलावा इस मैच में शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और राजकुमार पाल ने गोल किए. चीन के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने ऐसा खेल दिखाया जिसने फैंस के लिए शाम यादगार बना दी. भारतीय टीम ने मैच शुरू होते ही चीनी गोल पोस्ट पर हमला कर दिया. पहले क्वार्टर में चौथे मिनट में ही शिलानंद लाकड़ा ने गोल ठोक दिया. इसके बाद लगातार अंतराल पर भारत की तरफ से एक के बाद एक गोल पड़ते रहे. चीन का डिफेंस इस मैच में पूरी तरह से बर्बाद नजर आया. शुरुआती 7 मिनट में ही चीन बर्बाद भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा पहला गोल मारा और इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने गोल करते हुए चीन के डिफेंस का आत्मविश्वास पूरी तरह से तोड़ दिया. शुरुआती 7 मिनट में गोल खाने के बाद टीम बुरी तरह से बिखर गई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह गोल करने से चूके. मनदीप सिंह ने रिबाउंड पर बॉल को गोलपोस्ट में मार स्कोर 3-0 कर दिया. आखिरी दो क्वार्टर में मारे 4 गोल हाफ टाइम में भारतीय टीम 3-0 से आगे थी लेकिन इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था. भारत की तरफ से आगे के दो क्वार्टर में कुल 4 गोल मारे गए जिसमें अभिषेक के 4 मिनट में दागे 2 गोल शामिल थे. भारत के लिए किसने मारे गोल चीन के खिलाफ 7-0 की एकतरफा जीत में भारत के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा दो गोल मारे. इस मुकाबले में बाकी के 5 खिलाड़ियों ने भी एक एक गोल मारा. पहला गोल शिलानंद लाकड़ा ने ठोका इसके बाद दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और राजकुमार पाल ने 1-1 गोल चीन के गोल पोस्ट में ठोका. 9वीं बार भारत फाइनल में भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में 9वीं बार जगह बनाई है. रविवार को चौथी बार ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए साउथ कोरिया से टक्कर होगी.
India Beat China Asia Cup 2025 Asia Cup 2025 Hockey Asia Cup 2025 Hockey Super 4 Live Score India Vs China IND Vs CHN एशिया कप हॉकी एशिया कप सुपर 4 भारत बनाम चीन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs Malaysia, Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी... मलेशिया को सुपर-4 मुकाबले में हरायाभारतीय हॉकी टीम तीन बार एशिया कप खिताब जीत चुकी है. अब उसकी निगाहें चौथी बार ट्रॉफी उठाने पर है. भारतीय हॉकी टीम यदि एशिया कप 2025 जीतती है तो उसे अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में भी भाग लेने का मौका मिलेगा.
Read more »
Asia Cup ನಲ್ಲಿ ಭಾರತದ ಮೊದಲ ಪಂದ್ಯ ಯಾವಾಗ? ಯಾರ ವಿರುದ್ಧ... ಎಷ್ಟು ಗಂಟೆಗೆ..? ಇಲ್ಲಿದೆ ಕಂಪ್ಲೀಟ್ ಡೀಟೇಲ್ಸ್Team India Asia Cup match: ಏಷ್ಯಾ ಕಪ್ 2025 ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 9 ರಿಂದ ಆರಂಭವಾಗಲಿದೆ. ಅದೇ ಸಮಯದಲ್ಲಿ, ಭಾರತೀಯ ತಂಡವು ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 10 ರಂದು ತನ್ನ ಅಭಿಯಾನವನ್ನು ಪ್ರಾರಂಭಿಸಲಿದೆ.
Read more »
வருண், குல்தீப் இருவரும் இருந்தால்... இந்திய அணி பிளேயிங் லெவனில் யாருக்கு வாய்ப்பில்லை?Asia Cup 2025: ஆசிய கோப்பை 2025 தொடரில் குல்தீப் யாதவ் மற்றும் வருண் சக்ரவர்த்தி இருவரும் விளையாடினால் இந்திய அணியின் பிளேயிங் லெவன் எப்படி இருக்கும்
Read more »
जिसे चाहा, वो दूसरे पर मर मिटी... अमेरिका दरकिनार, भारत-चीन से प्यार, अब 'जंग' से होगा फैसलाIndia-China rare earth minerals:
Read more »
India vs China, Asia Cup Hockey Super 4 LIVE: भारत को मिलेगा फाइनल का टिकट? किस टीम से और कितनी देर में शुर...India vs China, Asia Cup Hockey Super 4 LIVE: भारतीय टीम एशिया कप हॉकी के आखिरी लीग मैच में चीन के खिलाफ अब से कुछ देर बाद खेलने उतरेगी.
Read more »
India vs China Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में भारत का 5वां गोलIndia vs China Hockey Live Score: हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारतीय टीम का आखिरी मैच चीन के साथ है। इससे पहले टीम इंडिया का पहला मैच कोरिया के साथ हुआ है जो 2-2 की बराबरी पर छूटा था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने मलेशिया को मात दी थी।
Read more »
