India vs Malaysia, Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी... मलेशिया को सुपर-4 मुकाबले में हराया

India Vs Malaysia News

India vs Malaysia, Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी... मलेशिया को सुपर-4 मुकाबले में हराया
India Vs Malaysia Asia Cup 2025Rajgir Hockey Stadium MatchIndia Squad Asia Cup 2025
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 63%

भारतीय हॉकी टीम तीन बार एशिया कप खिताब जीत चुकी है. अब उसकी निगाहें चौथी बार ट्रॉफी उठाने पर है. भारतीय हॉकी टीम यदि एशिया कप 2025 जीतती है तो उसे अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में भी भाग लेने का मौका मिलेगा.

India vs Malaysia Hockey: बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. अब भारतीय टीम ने 4 सितंबर को सुपर-चार के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 पराजित किया.

भारत की ओर से मनप्रीत सिंह , सुखजीत सिंह , शिलानंद लाकड़ा और विवेकसागर प्रसाद ने गोल दागे. वहीं मलेशिया की ओर से इकलौता गोल शफीक हसन ने किया. टीम इंडिया अब फाइनल में पहुंचने के करीब है. अब भारतीय टीम सुपर-चार के अपने आखिरी मुकाबले में 6 सितंबर को चीन का सामना करेगी. इस मुकाबले में मलेशियाई टीम ने शानदार शुरुआत की और खेल के दूसरे ही मिनट में बढ़त हासिल कर ली, जब शफीक हसन ने भारतीय डिफेंडर्स को छकाते हुए बेहतरीन फील्ड गोल किया. भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बराबरी की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो सकी. फिर दूसरा क्वार्टर पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा.𝐒𝐔𝐏𝐄𝐑 𝟒 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫 𝟒𝐬! 🤩India score 4️⃣ past Malaysia in their Super 4s Pool stage tie of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/tgI2AtDWss— Hockey India September 4, 2025दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में पूर्व भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड के सहारे गोल दागकर भारत को बराबरी दिलाई. फिर कुछ देर बाद सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया. शिलानंद लाकड़ा भी दूसरे क्वार्टर में फील्ड गोल दागने में सफल रहे, जिससे स्कोर 3-1 हो गया. हाफटाइम तक यही स्कोर रहा.कप्तान हरमपनप्रीत सिंह का 250वां मैच बना खासतीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम हावी रही. इस क्वार्टर के 8वें मिनट में भारत की ओर से विवेकसागर प्रसाद ने शानदार फील्ड गोल किया. मलेशियाई टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वो गोलपोस्ट को नहीं भेद पाई. चौथा एवं आखिरी क्वार्टर काफी रोमांचक रहा, लेकिन उसमें एक भी गोल नहीं हुआ. ये मुकाबला भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के इंटरनेशनल करियर का 250वां मुकाबला रहा. जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने अपने कप्तान को शानदार तोहफा दिया. Advertisement हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रही है. भारत ने ग्रुप-स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीते थे. पहले उसने चीन को 4-3 से पराजित किया. फिर जापान को 3-2 से हराने के बाद भारतीय टीम ने कजाकिस्तान के खिलाफ 15-0 से बड़ी जीत दर्ज की. भारतीय टीम पूल-ए में पहले नंबर पर रही थी.इसके बाद सुपर-चार स्टेज में भारत का पहला मुकाबला साउथ कोरिया से हुआ, जो 2-2 से बराबरी पर छूटा. सुपर-चार स्टेज में भारत, साउथ कोरिया के अलावा मलेशिया को भी जगह मिली है. बाकी की चार टीमें जापान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश और कजाकिस्तान सुपर-चार चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं.भारतीय हॉकी टीम तीन बार एशिया कप खिताब अपने नाम कर चुकी है. पाकिस्तानी टीम ने भी इतनी ही बार ये खिताब जीता. साउथ कोरिया सबसे ज्यादा पांच बार एशिया कप हॉकी की विजेता रहा है. एशिया कप 2025 की विजेता टीम को अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में भाग लेने का मौका मिलेगा. ये टूर्नामेंट 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेला जाना है.एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का स्क्वॉडगोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा. डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह , अमित रोहिदास और जुगराज सिंह.मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद.फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक नैन और सुखजीत सिंह.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

India Vs Malaysia Asia Cup 2025 Rajgir Hockey Stadium Match India Squad Asia Cup 2025 Malaysia Squad Asia Cup 2025 India Hockey Asia Cup Malaysia Hockey Asia Cup Asia Cup 2025 Hockey India Vs Malaysia

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जो खिलाड़ी गौतम गंभीर के प्लान में नहीं, वही असली तुरुप का इक्का... इंग्लैंड दौरे पर 5 मैच बैठाकर रखाजो खिलाड़ी गौतम गंभीर के प्लान में नहीं, वही असली तुरुप का इक्का... इंग्लैंड दौरे पर 5 मैच बैठाकर रखाAsia Cup 2025: एशिया कप से पहले इस बात को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी।
Read more »

Asia Cup 2025 के लिए 17 सदस्‍यीय UAE टीम का एलान, Muhammad Waseem संभालेंगे कमानAsia Cup 2025 के लिए 17 सदस्‍यीय UAE टीम का एलान, Muhammad Waseem संभालेंगे कमानUAE squad for Asia Cup 2025 एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए आज यूएई टीम का एलान किया गया। 17 सदस्‍यीय टीम की कप्‍तानी सलामी बल्लेबाज मुहम्मद वसीम को सौंपी गई है। यूएई को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप की अन्य तीन टीमें भारत ओमान और पाकिस्तान...
Read more »

Asia Cup 2025 च्या सर्व 8 संघांची घोषणा, पाहा कोण आहेत संघांचे कर्णधार आणि स्टार खेळाडू?Asia Cup 2025 च्या सर्व 8 संघांची घोषणा, पाहा कोण आहेत संघांचे कर्णधार आणि स्टार खेळाडू?Asia Cup 2025 : आशिया कप 2025 हे टी 20 फॉरमॅटमध्ये खेळवली जात असून ९ सप्टेंबर पासून ही स्पर्धा सुरु होईल. या स्पर्धेत सहभागी असलेल्या ८ देशांनी त्यांच्या संघाची घोषणा केली असून यात कोण कोणत्या खेळाडूंचा समावेश करण्यात आलेला आहे याविषयी जाणून घेऊयात.
Read more »

Amit Mishra Announces Retirement: বিশ্বকাপে ১০ উইকেট, ভারতকে জিতিয়েছেন চ্যাম্পিয়ন্স ট্রফি, এশিয়া কাপের আগেই আচমকা অবসর মহারথীর!Amit Mishra Announces Retirement: বিশ্বকাপে ১০ উইকেট, ভারতকে জিতিয়েছেন চ্যাম্পিয়ন্স ট্রফি, এশিয়া কাপের আগেই আচমকা অবসর মহারথীর!10 wickets in the World Cup, led India to win the Champions Trophy, Superstar suddenly retires before the Asia Cup!
Read more »

India vs Malaysia Live Asia Cup Super 4: तीसरे क्वार्टर में भारत का चौथा गोलIndia vs Malaysia Live Asia Cup Super 4: तीसरे क्वार्टर में भारत का चौथा गोलIndia vs Malaysia Hockey Live Score: हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला मलेशिया के साथ है। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल करती है वह रविवार को होने वाले फाइनल में अपनी जगह बना लेगी।
Read more »

MAS vs IND Hockey Asia Cup: भारत ने रोका मलेशिया का विजयरथ, सुपर-4 में टॉप पर पहुंची मेजबान टीमMAS vs IND Hockey Asia Cup: भारत ने रोका मलेशिया का विजयरथ, सुपर-4 में टॉप पर पहुंची मेजबान टीमबिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने मलेशिया को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। यह भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले कोरिया के साथ ड्रॉ खेला था। भारत इस जीत के साथ सुपर-4 में टॉप पर पहुंच गया है। भारत के दो मैच में चार प्वाइंट हो गए...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:11