बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने मलेशिया को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। यह भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले कोरिया के साथ ड्रॉ खेला था। भारत इस जीत के साथ सुपर-4 में टॉप पर पहुंच गया है। भारत के दो मैच में चार प्वाइंट हो गए...
जागरण संवाददाता, राजगीर। एशिया मेंस हॉकी के सुपर-4 में गुरुवार को मलेशिया का विजयरथ भारत ने रोक दिया। अब तक लगातार चार मुकाबले जीत चुकी मेहमान टीम को राजगीर खेल परिसर में मेजबानों ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 250वें मैच को यादगार बनाते हुए 4-1 की शिकस्त दी। पेनाल्टी कॉर्नर का लाभ न ले पाने के कारण भारत की जीत का अंतर बड़ा नहीं हो सका। इसके पहले पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने कजाकिस्तान को 5-1 से पराजित किया। सुपर-4 पूल में पांच बार की टूर्नामेंट विजेता कोरिया उलटफेर का शिकार हुई। वर्षा बाधित मैच में चीन ने उसे 3-0 से पराजित कर चौंकाया। भारत को मिले 6 पेनाल्टी कॉर्नर मैच में भारत को 6 और मलेशिया को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इसमें भारत एक का ही लाभ ले सका। मुकाबले की शुरुआत के दूसरे मिनट में मलेशिया के शाफिक हसन ने फील्ड गोल कर भारत को झटका दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर में दोनों टीम की रक्षापंक्ति मजबूत रही और गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी कर ली। लगातार मिले चार पेनाल्टी कार्नर में चौथे का लाभ लेकर मनप्रीत सिंह ने गोल दाग 1-1 की बराबरी कर ली। इसके बाद भारत आक्रामक होता गया। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दाग 2-1 की बढ़त ले ली। 24वें मिनट में शिलानंद लाकरा ने भारत के लिए फील्ड गोलकर खेल को 3-1 की बढ़त पर ला दिया। आखिरा क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल अमित रोहिदास ने तीसरे क्वार्टर के 38वें मिनट में फील्ड गोलकर भारत को जीत की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। 4-1 की बढ़त लेने के बाद मेजबान देश ने तीसरे क्वार्टर में ही जीत सुनिश्चित कर ली। चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं पड़ा और भारत ने मलेशिया को 4-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी। यह भी पढ़ें- Harmanpreet Singh के 250 इंटरनेशनल मैच पूरे, मलेशिया के खिलाफ सुपर-4 मैच में 'सरपंच साहब' ने हासिल की यह उपलब्धि यह भी पढ़ें- Asia Cup: मनदीप ने भारत को हार से बचाया, सुपर-4 के मुकाबले में गत चैंपियन साउथ कोरिया को 2-2 की बराबरी पर रोका.
जागरण संवाददाता, राजगीर। एशिया मेंस हॉकी के सुपर-4 में गुरुवार को मलेशिया का विजयरथ भारत ने रोक दिया। अब तक लगातार चार मुकाबले जीत चुकी मेहमान टीम को राजगीर खेल परिसर में मेजबानों ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 250वें मैच को यादगार बनाते हुए 4-1 की शिकस्त दी। पेनाल्टी कॉर्नर का लाभ न ले पाने के कारण भारत की जीत का अंतर बड़ा नहीं हो सका। इसके पहले पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने कजाकिस्तान को 5-1 से पराजित किया। सुपर-4 पूल में पांच बार की टूर्नामेंट विजेता कोरिया उलटफेर का शिकार हुई। वर्षा बाधित मैच में चीन ने उसे 3-0 से पराजित कर चौंकाया। भारत को मिले 6 पेनाल्टी कॉर्नर मैच में भारत को 6 और मलेशिया को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इसमें भारत एक का ही लाभ ले सका। मुकाबले की शुरुआत के दूसरे मिनट में मलेशिया के शाफिक हसन ने फील्ड गोल कर भारत को झटका दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर में दोनों टीम की रक्षापंक्ति मजबूत रही और गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी कर ली। लगातार मिले चार पेनाल्टी कार्नर में चौथे का लाभ लेकर मनप्रीत सिंह ने गोल दाग 1-1 की बराबरी कर ली। इसके बाद भारत आक्रामक होता गया। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दाग 2-1 की बढ़त ले ली। 24वें मिनट में शिलानंद लाकरा ने भारत के लिए फील्ड गोलकर खेल को 3-1 की बढ़त पर ला दिया। आखिरा क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल अमित रोहिदास ने तीसरे क्वार्टर के 38वें मिनट में फील्ड गोलकर भारत को जीत की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। 4-1 की बढ़त लेने के बाद मेजबान देश ने तीसरे क्वार्टर में ही जीत सुनिश्चित कर ली। चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं पड़ा और भारत ने मलेशिया को 4-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी। यह भी पढ़ें- Harmanpreet Singh के 250 इंटरनेशनल मैच पूरे, मलेशिया के खिलाफ सुपर-4 मैच में 'सरपंच साहब' ने हासिल की यह उपलब्धि यह भी पढ़ें- Asia Cup: मनदीप ने भारत को हार से बचाया, सुपर-4 के मुकाबले में गत चैंपियन साउथ कोरिया को 2-2 की बराबरी पर रोका
India Beat Malaysia Hockey Asia Cup Hockey Asia Cup 2025 Asia Cup Super 4 Hockey India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs South Korea Live: थोड़ी देर में शुरू होने वाला है मैचHockey Asia Cup Live: भारत और सोउथ कोरिया के बीच आज यानी 3 सितंबर को हॉकी एशिया कप का सुपर 4 का मुकाबला खेला जा रहा है।
Read more »
Hockey Asia Cup IND vs KOR LIVE: पेनल्टी स्ट्रोक और फिर पेनल्टी कॉर्नर, पिछड़ने के बाद 2-1 से आगे हुआ कोरिय...India vs Korea Super 4 live updates: बिहार के राजगीर में जारी मेंस हॉकी एशिया कप में आज भारत के सामने कोरिया की मुश्किल चुनौती है. लगातार तीसरा मैच जीतकर आ रही भारतीय टीम का आज असली इम्तिहान है.
Read more »
IND vs KOR Highlights: हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत और साउथ कोरिया के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मैचहॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इस तरह भारत और कोरियाई टीम को 1-1 अंक से संतुष्ट होना पड़ा।
Read more »
Asia Cup: मनदीप ने भारत को हार से बचाया, सुपर-4 के मुकाबले में गत चैंपियन साउथ कोरिया को 2-2 की बराबरी पर रोकाबिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप के सुपर-4 के एक मुकाबले में भारत का सामना साउथ कोरिया से हुआ। बारिश के चलते देर से शुरू हुए मुकाबले में भारत को कड़ी टक्कर मिली। भारत ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन पहले क्वार्टर के अंत तक कोरिया ने 2-1 की बढ़त बना ली थी। आखिरी क्वार्टर में मनदीप सिंह ने गोलकर भारत की हार को टाल...
Read more »
Amit Mishra Announces Retirement: বিশ্বকাপে ১০ উইকেট, ভারতকে জিতিয়েছেন চ্যাম্পিয়ন্স ট্রফি, এশিয়া কাপের আগেই আচমকা অবসর মহারথীর!10 wickets in the World Cup, led India to win the Champions Trophy, Superstar suddenly retires before the Asia Cup!
Read more »
India vs Malaysia Live Asia Cup Super 4: तीसरे क्वार्टर में भारत का चौथा गोलIndia vs Malaysia Hockey Live Score: हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला मलेशिया के साथ है। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल करती है वह रविवार को होने वाले फाइनल में अपनी जगह बना लेगी।
Read more »
