India-China rare earth minerals:
नई दिल्ली: पूरी दुनिया एक अनमोल चीज के पीछे भाग रही है। अमेरिका और चीन में तो इसे लेकर एक जंग भी लड़ी जा रही है। दोनों को ये लग रहा है कि महाशक्ति बने रहने का फॉर्मूला यही है। भारत के पास भी इस चीज के पर्याप्त भंडार हैं। वो अनोखी और आश्चर्यजनक चीज है-रेयर अर्थ मैग्नेट। दुनिया का करीब 90 फीसदी रेयर अर्थ मिनरल्स चीन के पास है। इसके बारे में द इकोनॉमिक टाइम्स पर छपे एक इंटरव्यू में जियोअर्थशास्त्री मैटियो मैगियोरी ने बात की है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में मोगादम फैमिली फाइनेंस के प्रोफेसर मैटियो ने कहा है कि भारत-चीन मिलकर दुनिया बदल सकते हैं और अमेरिका को चुनौती दे सकते हैं। वजह यही है रेयर अर्थ मिनरल्स ।क्या होते हैं रेयर अर्थ मिनरल्स , क्यों है यह नाम रेयर अर्थ मिनरल्स 17 दुर्लभ मेटल्स का समूह होते हैं। ये मॉडर्न तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस सिस्टम और ग्रीन एनर्जी के लिए बेहद जरूरी हैं। इनमें कुल 17 एलिमेंट्स 15 लैंथेनाइड्स जैसे कि लैन्थेनम, सेरियम, नियोडिमियम, प्रेसियोडिमियम, समारियम, यूरोपियम और स्कैन्डियम , यिट्रियम होते हैं। हाल ही मेंं चीन में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ दिखे उससे दुनिया में अमेरिका को छोड़कर एक ताकतवर देशों का ध्रुव बनता दिख रहा है। ये तीनों ही देश रेयर अर्थ के मामले में काफी आगे हैंं।क्यों जरूरी होते हैं रेयर अर्थ, किसलिए मर मिटी दुनिया रेयर अर्थ मिनरल्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरियों के अलावा पवन टर्बाइनों और सोलर पैनलों, मिसाइल, रडार और अन्य डिफेंस सिस्टम, चुंबक , लाइटिंग, कैमरा लेंस वगैरह में होता है। रेयर अर्थ के भंडार के मामले में चीन और ब्राजील के बाद भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है, लेकिन उत्पादन और प्रोसेसिंग में चीन से काफी पीछे है।चीन, ब्राजील और भारत का है इन रेयर मैग्नेट्स पर दबदबाचीन में दुनिया को सबसे बड़ा रेयर अर्थ मिनरल्स भंडार है। यह करीब 4.
4 करोड़ टन है। वहीं, ब्राजील के पास यह भंडार करीब 2.1 करोड़ टन है। 69 लाख टन के भंडार के साथ भारत तीसरे नंबर पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 57 लाख टन के साथ चौथे नंबर पर है। इसके बाद रेयर अर्थ भंडार के मामले में रूस के पास 38 लाख टन, वियतनाम के पास 35 लाख टन और अमेरिका के पास 19 लाख टन के भंडार हैं। अमेरिका रेयर अर्थ का उत्पादन भी काफी कम करता है। इसके लिए वह चीन पर काफी हद तक निर्भर है। यही वजह है चीन से अक्सर अमेरिका की अदावत छिड़ी रहती है।trends.embed.renderExploreWidget;चीन का रेयर अर्थ मिनरल्स पर है कंट्रोलमैटियो के अनुसार, यदि चीन आपको दुर्लभ पृथ्वी तत्वों से अलग कर देता है, तो उन्हें कहीं और से प्राप्त करना मुश्किल है। ये चीजें कहीं और से नहीं मिल सकती हैं। इन चीजों पर चीन और भारत का दबदबा है। चीन का दुनिया के करीब 90 फीसदी रेयर अर्थ मिनरल्स पर कब्जा है। वह रेयर अर्थ के मार्केट को कंट्रोल करता है।सेमीकंडक्टर्स पर भी है चीन का वर्चस्वमैटियो बताते हैं कि सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI को पोषित करती है। उदाहरण के लिए, कोरिया में अर्धचालकों की डिजाइन, निर्माण और विनिर्माण की क्षमता है। अमेरिका काफी डिजाइन करता है, लेकिन ज्यादातर निर्माण ताइवान में होता है। वहीं, चीन अपना अलग क्षेत्र विकसित कर रहा है। जैसे अमेरिका ने दूसरे विश्वयुद्ध में अपनी ताकत बढ़ाई थी।
Rare Earth Minerals Rare Earth War Against US रेयर अर्थ मिनरल्स दुनिया में किसके पास रेयर अर्थ का सबसे बड़ा भंडार भारत के पास कितना है रेयर अर्थ मिनरल्स Who Have Largest Rare Earth Minerals Why Rare Earth Minerals Matter
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Deadliest Earthquake: ভারতের সঙ্গে শুধু কুচুটেপনা, তাই পাকিস্তানের পরে এবার চিনের উপরও ঘোর রুষ্ট বিপর্যয়ের দেবতা? ভয়াবহ অভিশাপে...Earthquake in China Earthquake news today earth shook china early in the morning china terrified by quake know how intense it was
Read more »
Pakistan to visit China: দাদার কাছে কু-পরামর্শ নিতে দৌড়? অপারেশন সিঁদুরের জেরে তড়িঘড়ি চিন সফরে পাক বিদেশমন্ত্রী...Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar To Visit China Brief Beijing On Tensions With India
Read more »
चीन के चक्कर में फंस गया अमेरिका! इस कंपनी को बंद करने पड़े कारखाने, भारत पर कितना बड़ा संकट?Chinese Rare Earth Minerals: चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर का असर अमेरिका पर पड़ता दिखाई दे रहा है। रेयर अर्थ मिनरल्स के बैन में अमेरिका में कंपनियों पर लगा ताला।
Read more »
Balochistan में कपड़े उतार भागे पाकिस्तानी सैनिक ! Russia-Bharat हैरानUS Vs China in Balochistan on Rare earth Metals: बलोचिस्तान से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
फॉक्सकॉन ने भारत से 300 चीनी इंजीनियर्स वापस बुलाए: फैक्ट्री सेटअप करने में मदद कर रहे थे; 2 महीने के अंदर ...Foxconn’s Yuzhan Technology recalls 300 Chinese engineers from its India unit amid improving India-China relations and evolving manufacturing strategies.
Read more »
Modi Xi meet: শুল্কযুদ্ধের মধ্যে বড় পদক্ষেপ, মোদী-শি বৈঠকে ট্রাম্পকে ৮ বার্তা ভারতেরIndia and China send clear signal to Donald Trump amid tariff war
Read more »
