Indian Army Story: पिता का सपना, बेटी की जीत, UPSC NDA में 27वीं रैंक, अब बनेंगी फौजी अफसर

Indian Army Story News

Indian Army Story: पिता का सपना, बेटी की जीत, UPSC NDA में 27वीं रैंक, अब बनेंगी फौजी अफसर
NDANDA Nandini WaikarNandini Waikar
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Indian Army Story: अगर इंसान को खुद पर भरोसा हो, तो किसी भी चीज को पा सकते हैं. फिर UPSC NDA की परीक्षा ही क्यों न हो, उसे भी पास कर लिया जाता है. ऐसी ही कहानी एक लड़की की है, जिन्होंने दृढ़ संकल्प और मेहनत के बलबूते NDA में 27वीं रैंक हासिल की हैं.

Indian Army Story : कहते हैं न कि अगर खुद पर भरोसा हो, तो किसी भी चीज को हासिल किया जा सकता है. इस वाक्य को नंदिनी वायकर ने सही साबित कर दिखाया है. उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के बलबूते नेशनल डिफेंस एकेडमी में 27वां स्थान प्राप्त किया है.

यह न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण की कहानी है, बल्कि एक मजबूत पारिवारिक सपोर्ट और मानसिक साहस की मिसाल भी है. लड़कियों के पहले बैच की सफलता के बीच नई उपलब्धि जून 2022 में जब एनडीए ने पहली बार महिला कैडेटों के लिए अपने द्वार खोले तब यह कदम ऐतिहासिक बन गया. अब, उस पहले बैच के पास आउट होने से ठीक पहले नंदिनी एक नई प्रेरणा बनकर उभरी हैं. उनका यह सफर फिजिकल और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है, लेकिन उन्होंने इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है. उनके पिता ने गर्व से कहा कि वो कई बार टूटी, लेकिन कभी रुकी नहीं. हम हमेशा उसके साथ थे. अब उसका सपना सच हो रहा है. देश की तीसरी टॉप रैंकधारी महिला नंदिनी वायकर ने पूरे भारत में 27वीं रैंक हासिल की और वह इस चयन में तीसरे स्थान की महिला उम्मीदवार बनीं हैं. उन्होंने बताया कि एनडीए में जाने का निर्णय उन्होंने तीन साल पहले ही ले लिया था और तब से वह लगातार तैयारी कर रही थीं. उनका सबसे कठिन अनुभव एसएसबी इंटरव्यू रहा, लेकिन उन्होंने कहा कि हमेशा अलग-अलग विषयों पर बोलने की आदत ने उनकी ट्रांसमीटिंग पावर और आत्मविश्वास को मज़बूत किया है. पिता की आंखों में सपना, बेटी की मेहनत ने दी उड़ान नंदिनी के पिता अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सके. उन्होंने बताया कि जब मैं उसे परेड में ले जाता था, उसकी आंखों की चमक बता देती थी कि वह किस ओर जाना चाहती है. आज वह सपना साकार हो गया. उनकी मां ने भी गर्व से कहा कि वह अक्सर बेटी को छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानियां सुनाया करती थीं. उन्होंने आगे कहा कि वह उन्हीं की तरह देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती थी. समानता ही असली ताकत है नंदिनी इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि एनडीए में उन्हें कोई विशेष रियायत नहीं दी जाएगी. वायकर ने कहा कि प्रशिक्षण सभी के लिए बराबर है. हम यहां विशेष व्यवहार की उम्मीद नहीं करते, बल्कि बराबरी का सामना करते हैं. अपने इस सफर को याद करते हुए कहा कि खुद पर भरोसा रखें. समाज की सीमाएं आपके सपनों को न बांधें. रास्ता कठिन होगा, लेकिन उसकी हर चुनौती अपने आप में एक सीख और जीत होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

NDA NDA Nandini Waikar Nandini Waikar NDA 27Th Rank UPSC NDA Army Officer Indian Army Join Indian Army Nda Exam Nda Result 2025 Nda 2 2024 Upsc Nda Nda Exam Date 2025 What Is NDA Exam Eligibility? What Is The NDA Sal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CA पिता, प्रोफेसर मां की बेटी का कमाल, NEET में हासिल की 11वीं रैंक, अब यहां से कर रही हैं पढ़ाईCA पिता, प्रोफेसर मां की बेटी का कमाल, NEET में हासिल की 11वीं रैंक, अब यहां से कर रही हैं पढ़ाईNEET Success Story: अगर आप किसी भी काम को एक स्ट्रेटजी बनाकर पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. फिर चाहे नीट यूजी की परीक्षा ही क्यों न हो, उसे भी पास किया जा सकता है. ऐसी ही कहानी एक लड़की की है, जो नीट यूजी की परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की हैं.
Read more »

पिता बजाते हैं शादियों में बजाते हैं बैंड, इंटर की परीक्ष में बेटी बन गई टॉपरपिता बजाते हैं शादियों में बजाते हैं बैंड, इंटर की परीक्ष में बेटी बन गई टॉपरBihar Board Topper: पिता बजाते हैं शादियों में बजाते हैं बैंड, बेटी लाई 5वां स्‍थान, IAS बनने का है सपना
Read more »

12 घंटे की नौकरी के साथ की एग्जाम की तैयारी! क्रैक किया UPSC, पढ़ें परमिता मालाकार की Success Story12 घंटे की नौकरी के साथ की एग्जाम की तैयारी! क्रैक किया UPSC, पढ़ें परमिता मालाकार की Success StoryUPSC Success Story: पढ़िए पश्चिम बंगाल की परमिता मालाकार की सफलता की कहानी, जिन्होंन 12 घंटे की नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई की और छठवें अटेंप्ट में UPSC एग्जाम पास किया.
Read more »

Indian Army Story: पिता रिटायर्ड फौजी अफसर, मां स्कूल टीचर, बेटा बना CDS टॉपर, कायम रखी परिवार की परंपराIndian Army Story: पिता रिटायर्ड फौजी अफसर, मां स्कूल टीचर, बेटा बना CDS टॉपर, कायम रखी परिवार की परंपराIndian Army Story: बचपन में देखे गए सपने बहुत ही कम लोगों के साकार हो पाते हैं. हम आज एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बचपन में देखे गए सपने को पूरा करने में सफल रहे हैं.
Read more »

पिता रिटायर्ड सेना के अधिकारी और मां स्कूल में टीचर, बेटा बना UPSC CDS टॉपर, पढ़ें सफलता की ये कहानीपिता रिटायर्ड सेना के अधिकारी और मां स्कूल में टीचर, बेटा बना UPSC CDS टॉपर, पढ़ें सफलता की ये कहानीUPSC CDS 2024 Result: पढ़ें हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिल के UPSC CDS 2024 की परीक्षा में रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य यादव की सफलता की कहानी.
Read more »

Indian Army: पिता हवलदार, बेटा बना UPSC NDA टॉपर, अब बनेगा सेना में अफसरIndian Army: पिता हवलदार, बेटा बना UPSC NDA टॉपर, अब बनेगा सेना में अफसरIndian Army, NDA Story: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के ईमोन घोष ने NDA 2 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की. उनके पिता उज्जवल कुमार घोष सेना में हवलदार थे. ईमोन ने RIMC से पढ़ाई की और अब भारतीय सेना में अफसर बनेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:29