Indian Army Story: बचपन में देखे गए सपने बहुत ही कम लोगों के साकार हो पाते हैं. हम आज एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बचपन में देखे गए सपने को पूरा करने में सफल रहे हैं.
Indian Army Story: हर कोई बचपन में कोई न कोई सपना देखता है. लेकिन बचपन में देखे गए यह सपना बहुत ही कम लोगों का साकार हो पाता है. आज एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखा था, जो उसे पूरा करने में कामयाब रहे हैं.
इसके लिए उन्होंने UPSC CDS की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की हैं. साथ ही वह यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा को भी पास करने में सफल रहे हैं. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम आदित्य यादव है. UPSC CDS 2024 की परीक्षा में रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य यादव की इस उपलब्धि ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. आदित्य यादव ने प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ ही परिवार, गांव और राज्य का भी मान बढ़ाया है और इससे सभी जगह खुशी का माहौल है. UPSC CDS में टॉपर रहे आदित्य यादव ने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा में रैंक 1 लाने के साथ ही यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल की हैं. वह हरियाणा के बेगपुर गांव के रहने वाले हैं. उनका परिवार लंबे समय से भारतीय सेना से जुड़ा रहा है. उनके पिता सतीश कुमार सेना के रिटायर्ड ऑफिसर हैं. उनकी मां सुनीता एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं. इसके अलावा उनके दादा भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इस बैकग्राउंड ने आदित्य को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया है. DU से पूरी की ग्रेजुएशन की पढ़ाई UPSC CDS की परीक्षा में रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य की स्कूली शिक्षा हरियाणा के नारनौल में हुई है. इसके बाद वह ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया था. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और अनुशासन को देते हैं. इसके साथ ही वह बताते हैं कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. बचपन से था सेना में जाने का सपना आदित्य इससे पहले भी अपनी काबिलियत को साबित कर चुके हैं. उन्होंने UPSC असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की थी. इससे उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है. अपनी सफलता पर आदित्य बताते हैं कि सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना मेरा बचपन का सपना था और आज यह सपना साकार हो गया है. उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि वे अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ते हैं, तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है. मुख्यमंत्री ने दी बधाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदित्य यादव को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. आदित्य यादव ने यूपीएससी सीडीएस 2024 परीक्षा में टॉप करके पूरे राज्य का नाम ऊंचा किया है. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. आदित्य यादव की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है. ये भी पढ़ें… JEE Main 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी, ऐसे यहां करें डाउनलोड बिहार की शान है यह स्कूल, BSEB मैट्रिक रिजल्ट के टॉप 10 में 10 छात्र, बढ़ी टॉपरों की संख्या
UPSC CDS Success Story UPSC CDS Topper Aditya Yadav CDS Topper Army Officer School Teacher CDS Topper Aditya Yadav Aditya Yadav UPSC CDS Join Indian Army Join Indian Army Agniveer Agniveer Sarkari Upsc Cds Admit Card Cds Exam Cds 2025 Upsc Cds Cds Journey Upsc 2025 Upsc Prelims Upsc Exam Upsc 2024 Ias What Is The UPSC CDS Exam? Is CDS Harder Than NDA
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महराजगंज की सृष्टि हर क्लास की रही टॉपर, अब यूपी सैनिक स्कूल में हुआ चयनमहराजगंज की बेटी सृष्टि हर क्लास की रही टॉपर, अब यूपी सैनिक स्कूल में हुआ चयन, बोली- माता-पिता की वजह से मिली सफलता
Read more »
इस महिला का कमाल, एक बेटी बनाया टीचर तो दूसरी बनी अधिकारी, बेटा बना CISF जवानएक बेटी टीचर, दूसरी बनी राजस्व अधिकारी, बेटा बना CISF जवान, पति का उठा साया तो महिला ने ट्यूशन पढ़ा कर दी शिक्षा
Read more »
पिता प्रिंसिपल, मां ITI में सुपरीटेंडेंट, बेटी ने टॉप की JEE, NEET परीक्षाNEET Story: पिता प्रिंसिपल, मां ITI में सुपरीटेंडेंट, बेटी ने टॉप की JEE, NEET दोनों परीक्षा
Read more »
मां की मौत के बाद भी जारी रखा इंटर की तैयारी, अब टॉपर लिस्ट में आ सकता है नामइंटर परीक्षा की तैयारी के दौरान मां की हो गई मौत, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत, अब टॉपर लिस्ट में नाम आना तय
Read more »
इस परिवार ने कायम की मिसाल, दादा टॉपर...पिता टॉपर अब बेटे ने भी इस लिस्ट में दर्ज करवाया अपना नाम, देखें Vi...Bihar Board Intermediate Result: दादा और पिता के बाद अब इस परिवार की तीसरी पीढ़ी युवराज ने भी बिहार बोर्ड की टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. लोकल 18 की टीम ने इस टॉपर परिवार से मुलाकात कर खास बातचीत करी.
Read more »
बिहार बोर्ड ऑर्ट्स टॉपर तनु का स्कूल भगवान भरोसे, 1 टीचर पढ़ाते हैं 3 सब्जेक्टबिहार बोर्ड ऑर्ट्स टॉपर तनु का स्कूल भगवान भरोसे, 1 टीचर पढ़ाते हैं 3 सब्जेक्ट, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
Read more »
