Hotel Booking Discount: हिमाचल में सैलानियों के लिए खुशखबरी, शिमला, मनाली और धर्मशाला के होटलों में मिलेगी ...

Himachal Pradesh Tourism News

Hotel Booking Discount: हिमाचल में सैलानियों के लिए खुशखबरी, शिमला, मनाली और धर्मशाला के होटलों में मिलेगी ...
हिमाचल प्रदेश पर्यटनMonsoon Season Tourismमॉनसून सीजन पर्यटन
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान सैलानियों की कमी को देखते हुए टूरिज्म विभाग ने शिमला और मनाली के होटलों में 20-40 फीसदी छूट की घोषणा की है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन का आगाज हो गया है और भारी बारिश हो रही है. ऐसे में डर की वजह से सैलानियों की कमी भी देखने को मिल रही है. वहीं, अब हिमाचल प्रदेश टूरिज्म विभाग ने सैलानियों को स्पेशल डिसकाउंट ऑफर किए हैं.

सूबे के 56 सरकारी होटलों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें से सभी में हालांकि, डिसकाउंट नहीं मिलेगा, लेकिन शिमला और मनाली में सैलानियों को छूट दी जाएगी. हिमाचल प्रदेश टूरिज्म विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार की तरफ से जारी आदेशों में बताया गया है कि 15 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रदेश के कई सरकारी होटलों में छूट दी जाएगी. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन की बेबसाइट पर सैलानी और आम लोग कमरे बुक कर सकते हैं. इस दौरान सैलानियों और आम लोगों को 20 से 40 फीसदी की छूट होटलों में ठहरने पर मिलेगी. यानी उदाहरण के तौर पर 1000 रुपये का कमरा है तो छूट के तहत वह 600 रुपये में मिल पाएगा. राजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला, शिमला और मनाली के होटलों में 30 फीसदी छूट मिलेगा. डलहौजी और शिमला के फागू होटल में 40 फीसदी तक डिसकाउंट दिया जाएगा. एचपीडीसी के अनुसार, 27 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले मिंजर मेले के दौरान होटल इरावती, चंबा और होटल चंपक, चंबा में किसी भी प्रकार की छूट मान्य नहीं होगीय इसी प्रकार, 11 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक चलने वाली मणिमहेश यात्रा के दौरान होटल गौरीकुंड, भरमौर में भी कोई छूट लागू नहीं होगी. होटल नगर कैसल , सिल्वर मून , रोहतांग मनालसू एवं हडिम्बा कॉटेज में मानसून छूट केवल उन्हीं दिनों तक मान्य होगी, जब तक ये इकाइयां नवीनीकरण कार्य के लिए बंद नहीं की जातीं हैं. हिमाचल प्रदेश टूरिज्म विभाग ने सैलानियों को स्पेशल डिसकाउंट ऑफर किए हैं. मॉनसून में कम हो जाते हैं सैलानी हर साल सैलानियों को एचपीटीडीसी की तरफ से यह छूट दी जाती है. क्योंकि मॉनसून सीजन में सैलानियों की आमद कम हो जाती है और ऐसे में टूरिस्ट को रिझाने के लिए ऑफर दिए जाते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

हिमाचल प्रदेश पर्यटन Monsoon Season Tourism मॉनसून सीजन पर्यटन Shimla Hotels Discount शिमला होटल छूट Manali Hotels Discount मनाली होटल छूट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड के चमोली में सैलानियों के लिए खुली फूलों की घाटीउत्तराखंड के चमोली में सैलानियों के लिए खुली फूलों की घाटीउत्तराखंड के चमोली में सैलानियों के लिए खुली फूलों की घाटी
Read more »

Himachal Tourist Spots: हिमाचल में छिपी हैं ये स्वर्ग जैसी जगहें, जिनकी सुंदरता के आगे कुल्लू-मनाली भी फीके पड़ जाएंगेHimachal Tourist Spots: हिमाचल में छिपी हैं ये स्वर्ग जैसी जगहें, जिनकी सुंदरता के आगे कुल्लू-मनाली भी फीके पड़ जाएंगेजब भी हम हिमाचल प्रदेश घूमने की बात करते हैं तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में शिमला, मनाली या कुल्लू जैसे नाम आते हैं.
Read more »

हिमाचल में बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच बारिश, शिमला-मनाली में भी हुए ‘कूल-कूल’, सोलन में 5 गाड़ियों पर गिर...हिमाचल में बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच बारिश, शिमला-मनाली में भी हुए ‘कूल-कूल’, सोलन में 5 गाड़ियों पर गिर...Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में भारी गर्मी के बाद बारिश से राहत मिली है. मंडी, मनाली, कांगड़ा और बिलासपुर में बारिश हुई.
Read more »

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन में होगा लाभआज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन में होगा लाभआज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर और धन दोनों में होगा लाभ
Read more »

धर्मशाला में उत्तर क्षेत्र के सांसदों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा हिमाचल प्रदेशधर्मशाला में उत्तर क्षेत्र के सांसदों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा हिमाचल प्रदेशधर्मशाला में उत्तर क्षेत्र के सांसदों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा हिमाचल प्रदेश
Read more »

पालीघाट चंबल घड़ियाल सेंचुरी बना प्रमुख पर्यटन स्थलपालीघाट चंबल घड़ियाल सेंचुरी बना प्रमुख पर्यटन स्थलSawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में खण्डार उपखण्ड क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल पालीघाट देशी-विदेशी सैलानियों के लिए सवाई माधोपुर में दूसरा प्रमुख पर्यटन स्पॉट बनता जा रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:27:10