उत्तराखंड के चमोली में सैलानियों के लिए खुली फूलों की घाटी
चमोली, 1 जून । उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई। पहले ही दिन फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे। इस दौरान वन विभाग ने सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया।इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी पहुंचते हैं। जून महीने में 62 सैलानियों ने अब तक पंजीकरण कराया है।वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की वन क्षेत्र अधिकारी चेतना काण्डपाल की अगुवाई में इस नंदन कानन को सैलानियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे घाटी के प्रवेश द्वार के औपचारिक पूजन के बाद सैलानियों के लिए इसे खोल दिया गया।काण्डपाल ने बताया कि पहले दिन 49 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे, जिसमें 45 पर्यटक ऑफलाइन टिकट और चार पर्यटक ऑनलाइन टिकट लेकर घाटी के दीदार के लिए आए हुए थे। वहीं पार्क प्रशासन घाटी में आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पार्क प्रशासन की ओर से फूलों की घाटी घूमने आए पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क परमिट चार्ज ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कर दिया गया है। ऐसे में पर्यटक यहां आने के लिए एडवांस में भी वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घाटी में भ्रमण करने का ऑनलाइन प्रवेश परमिट ले सकते हैं। भारतीयों के लिए 200 रुपए प्रति पर्यटक और विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि जैव विविधता से भरी ब्रिटिश पर्वतारोही और वनस्पति विज्ञानी फ्रैंक स्मिथ की खोजी इस घाटी में प्रकृति प्रेमियों को हिमालयी फ्लोरा-फौना से लेकर प्राकृतिक नजारों का दीदार बेहद नजदीक से होता है। यह घाटी दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों की सैकड़ों प्रजातियों के साथ-साथ बेशकीमती जड़ी-बूटियों के लिए पहचानी जाती है।--आईएएनएसएएसएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकारी नौकरी: UKPSC PCS भर्ती 2025 के लिए आज से आवेदन शुरू; एज लिमिट 42 साल, फीस 172 रुपएउत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी पीसीएस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की वेबसाइट uk.gov.
Read more »
वाराणसी में रेलवे और रोपवे के यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा, पैसेंजर सर्विस कॉरिडोर का प्लान तैयारVaranasi Passenger Service Corridor Plan: वाराणसी में रोपवे और रेलवे के यात्रियों के लिए पैसेंजर सर्विस कॉरिडोर के निर्माण की योजना तैयार की गई है। कॉरिडोर में कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
Read more »
बिहार के स्कूलों में पढ़ाया जाए ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा, बीजेपी मंत्री ने की मांगBihar News: बिहार के मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने उत्तराखंड सरकार के ऑपरेशन सिंदूर को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने के फैसले की सराहना की है.
Read more »
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायलउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायल
Read more »
उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी पर बसी है अनोखी फूलों की घाटी, हर 15 दिन में बदलती है रंग; पर्यटकों के लिए खुलीविश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल गई है। घाटी में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अनुसार 15 से 30 जून तक के लिए 62 पंजीकरण हो चुके हैं। घाटी 1 जून से 31 अक्टूबर तक खुली रहेगी जिसमें रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं है। पर्यटक घांघरिया के पास हिमखंडों का दीदार कर सकते...
Read more »
Photo Gallery: खुल चुका है स्वर्ग सी सजी ‘फूलों की घाटी’, जादू ऐसा... हर 15 दिन में बदलता है यहां का रंगValley of Flowers: उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. रविवार को इस प्राकृतिक स्वर्ग का पहला दिन था, और कुल 49 पर्यटकों ने घाटी के अद्भुत सौंदर्य का दीदार किया.
Read more »
