साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों साथ मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों साथ मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं.एक्स कपल ऐश्वर्या और धनुष के बेटे यात्रा की हाल ही में ग्रेजुएशन सेरेमनी हुई.
बेटे के खास दिन को यादगार बनाने के लिए दोनों अपने बीच की दूरियों को भूलकर साथ शामिल हुए. धनुष ने बेटे यात्रा की ग्रेजुएशन सेरेमनी से खास फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें वो अपने लाडले को गले से लगाते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में ऐश्वर्या भी हंसती-खिलखिलाती दिखाई दे रही हैं. बेटे की सक्सेस को धनुष और ऐश्वर्या दोनों ही एन्जॉय करते देखे जा सकते हैं. धनुष और ऐश्वर्या की मुस्कान बता रही है कि वो बेटे के लिए कितने ज्यादा खुश हैं. उन्हें अपने बेटे पर फक्र है. बेटे संग फोटोज शेयर करते हुए धनुष ने कैप्शन में लिखा- प्राउड पेरेंट्स. इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाकर अपने लाडले पर प्यार लुटाया. रजनीकांत ने भी नाती पर प्यार लुटाया है. उन्होंने बेटी ऐश्वर्या, धनुष और नाती यात्रा की तस्वीर शेयर करके लिखा- मेरे प्यारे नाती ने पहली सीढ़ी पार कर ली है. बधाई हो. बता दें कि धनुष ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से 18 नवंबर 2004 को शादी की थी. शादी के दो साल बाद 2006 में कपल ने बेटे यात्रा का वेलकम किया था. फिर 2010 में कपल के दूसरे बेटे का जन्म हुआ था. लेकिन दोनों का रिश्ता वक्त के साथ कमजोर पड़ गया. धनुष-ऐश्वर्या ने साल 2022 को सेपरेशन का ऐलान किया था, जिसके बाद साल 2024 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ था.कौन हैं IPS ऑफिसर मुरलीधर? आइटम सॉन्ग लिखकर रखा इंडस्ट्री में कदम, मचाया 'शोर''कपूर नाम को कभी नीचा मत दिखाना', जब डेब्यू करने वाली थीं करिश्मा, पिता ने दी थी नसीहत
Aishwarya Rajinikanth Dhanush Reunited With Exwife Aishwarya Rajinikant
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ना कोई तालियां मिलीं, ना कोई आराम...मदर्स डे पर इन छलके एक्ट्रेसेज के जज्बातमदर्स डे के मौके पर सेलेब्स ने अपनी मां के लिए प्यार भरे मैसेज लिखे और साथ ही साथ उनके साथ प्यारी तस्वीरें भी शेयर कीं.
Read more »
गांधी जंयती पर रिलीज हो रही 'इक्कीस', बिग बी के नाती अगस्त्य और धर्मेंद्र दिखेंगे साथगांधी जंयती पर रिलीज हो रही 'इक्कीस', बिग बी के नाती अगस्त्य और धर्मेंद्र दिखेंगे साथ
Read more »
तलाक के बाद बेटे की वजह से साथ आए धनुष- ऐश्वर्या, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरबेटे की वजह से साथ आए धनुष- ऐश्वर्या, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर, 2024 में 18 साल बाद हुआ था कपल का तलाक
Read more »
तलाक के बाद पत्नी ऐश्वर्या के साथ धनुष ने शेयर की तस्वीर, बेटे की वजह से साथ दिखा एक्स कपलमनोरंजन: Dhanush Share Photo with Ex-Wife: साउथ के पॉपुलर एक्टर धनुष ने हाल ही में एक्स पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ फोटो शेयर की है. दोनों एक साथ मिलकर जश्न मनाते नजर आए, चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह.
Read more »
तलाक के बावजूद बेटे के लिए फिर साथ आए धनुष-ऐश्वर्या: एक्टर ने शेयर की फैमिली फोटोज, फैंस बोले- आप दोनों को ...साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत हाल ही में एक खास मौके पर एक साथ नजर आए। मौका था उनके बड़े बेटे यात्रा की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी का। अलग हो जाने के बावजूद दोनों ने बेटे की इस कामयाबी को साथ मिलकर
Read more »
तलाक के सालभर बाद फिर मिले धनुष और ऐश्वर्या, बेटे यात्रा की ग्रेजुएशन सेरेमनी, दादा रजनीकांत ने भी उड़ेला प्यारसाल 2022 में सेपरेशन और 2024 में तलाक के बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत को साथ में देखा गया है। दोनों अपने बेटे यात्रा की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए। इनकी फोटोज सामने आई है, जिसे देख फैंस बेहद खुश हैं। रजनीकांत ने भी पोते पर प्यार बरसाया है। पढ़ें...
Read more »
