सुभाष घई ने सुनाई शत्रुघ्न सिन्हा संग 60 साल पुरानी यारी की कहानी, कहा- 'हम परिवार की तरह करीब'
मुंबई, 1 जून । मशहूर अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी 60 साल पुरानी दोस्ती को फिल्ममेकर सुभाष घई बेहद खास मानते हैं। दोनों की दोस्ती की शुरुआत फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के दिनों से हुई थी। दोनों ने 1976 में रिलीज हुई फिल्म कालीचरण में साथ में काम किया था।सुभाष ने उस पल को याद किया, जब उन्होंने शत्रुघ्न के साथ डिनर किया। वहां अभिनेता के बेटे लव ने उनकी तस्वीर क्लिक की। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सुभाष ने लिखा, कल रात मेरे लिए बहुत खुशी का पल था, जब हमारी प्यारी पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने दोस्तों के साथ डिनर के दौरान हमारी तस्वीर क्लिक की।सुभाष ने आगे कहा, शत्रुघ्न सिन्हा मेरे पुराने दोस्त हैं, हमारी दोस्ती एफटीआईआई के दिनों से है, जब हम दोनों फिल्मों की दुनिया में संघर्ष कर रहे थे। हमने साथ में अपनी पहली फिल्म कालीचरण में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। हम आज भी एक-दूसरे के परिवार जैसे करीब हैं। भले ही शत्रुघ्न ने राजनीति को चुना और मैंने फिल्म बनाने से जुड़ा काम जारी रखा, फिर भी हम पिछले 60 सालों से हर खास मौके पर मिलते रहते हैं।फिल्ममेकर ने कहा, कल रात हम सब ने बहुत मजा किया, खूब हंसे और पुराने कॉलेज के दोस्तों की तरह बातें की। हमारे साथ लव और कुश, और हमारे हंसमुख दोस्त शशी रंजन और रूमी जैफरी भी थे। शत्रुघ्न का दिल सोना है और दिमाग बहुत मजबूत है।बता दें कि कालीचरण एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय, प्रेमनाथ, अजित, मदन पुरी और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कलाकारों ने काम किया है।बतौर निर्देशक यह सुभाष घई की पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय को रातोंरात स्टार बनाया। बाद में इसे तेलुगु में खैदी कालीदासु, कन्नड़ में कलिंगा, तमिल में संगिल और मलयालम में पथमुदयम के नाम से रीमेक किया गया।--आईएएनएसपीके/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'गर्लफ्रेंड के साथ होते हैं तो पत्नी के लिए बुरा लगता है'शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने इंटरव्यू में एक्स्ट्रा मैरिटल पर बात की थी।
Read more »
40 की उम्र! दो बच्चों की मां और नौकरी के साथ पास की UPSC परीक्षा, पढ़ें निसा की Inspiring StoryUPSC Success Story: पढ़ें केरल की रहने वाली निशा उन्नीराजन की सफलता की कहानी, जिन्होंने 40 साल की उम्र में दो बच्चों की मां होने के बावजूद यूपीएससी परीक्षा पास की.
Read more »
'पति का अफेयर पता चला तो रास्ते से हट गई'पूनम सिन्हा ने बताया था कि पति शत्रुघ्न सिन्हा का रीना रॉय संग अफेयर का पता चलने पर उन्होंने क्या किया था।
Read more »
तेज प्रताप और आकाश आनंद के राजनीतिक संघर्ष में कितना फर्क है?आरजेडी से निकाले जा चुके तेज प्रताप यादव ने परिवार की खुशी में हिस्सा लेकर संकेत दिया है कि रिश्तों की डोर अभी पूरी तरह नहीं टूटी है.
Read more »
अमेरिका-कनाडा सीमा पर पटेल परिवार की मौत मामला, भारतीय मूल के शख्स को अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजाअमेरिका-कनाडा सीमा पर पटेल परिवार की मौत मामला, भारतीय मूल के शख्स को अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Read more »
प्रेम नाम है इनका... ये हैं प्रेम चोपड़ा : कहानी ज़िंदगी कीप्रेम चोपड़ा ने सुनाई अपनी ज़िंदगी की कहानी
Read more »
