हांगकांग सिक्सेस का आगाज 7 नवंबर से होगा। 9 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। हांगकांग सिक्सेस में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 3-3 के चार ग्रपों में बांटा गया है। भारत को पाकिस्तान और कुवैत के साथ ग्रुप-c में रखा गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को कप्तान नियुक्त किया गया है। खास बात यह कि पहले टूर्नामेंट खेलने की हामी भरने वाले आर अश्विन ने अपना नाम वापस ले लिया है। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। हांगकांग सिक्सेस का आगाज 7 नवंबर से होगा। 9 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। हांगकांग सिक्सेस में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 3-3 के चार ग्रपों में बांटा गया है। भारत को पाकिस्तान और कुवैत के साथ ग्रुप-c में रखा गया है। भारत-पाकिस्तान की टक्कर इस टूर्नामेंट में इंडियन टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमें 7 नवंबर को आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.
05 बजे से शुरू होगा। IND vs PAK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हांगकांग सिक्सेस 2025 का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। फैंस टीवी पर सभी मैच सोनी के स्पोर्ट्स चैनल देख सकते हैं। साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैन कोड के एप और साइट पर भी उपलब्ध होगी। भारत का टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन भारत का अब तक का प्रदर्शन बता दें कि हांगकांग सिक्सेस का आगाज साल 1992 में हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय टीम ने साल 2005 में ही खिताब जीता है। वहीं, पाकिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है। श्रीलंका ने भारत के साथ एक बार खिताब जीता है। हांगकांग सिक्सेस के नियम बता दें कि, हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के नियम काफी अलग हैं। इस टूर्नामेंट में केवल 6-6 ओवरों का मैच होता है। सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल में एक ओवर 8 गेंदों का होता है। यहां नो बॉल होने पर कोई फ्री-हिट नहीं दी जाती है। अगर बल्लेबाज अर्धशतक बना लेता है तो वह रिटायर्ड हर्ट हो जाता है। भारत और पाकिस्तान की टीम- पाकिस्तान: मुहम्मद शहजाद, माज सदाकत, अब्दुल समद, ख्वाजा नफे, साद मसूद, शाहिद अजीज, अब्बास अफरीदी भारत: दिनेश कार्तिक , रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन यह भी पढे़ं- हांगकांग सिक्सेस के लिए कुवैत की टीम घोषित, भारत-पाकिस्तान फिर एक बार होंगे आमने-सामने
Dinesh Karthik Captain India Vs Pakistan Cricket Match Hong Kong Sixes 2025 Schedule India Squad Hong Kong Sixes IND Vs PAK Live Streaming Hong Kong Sixes Hong Kong Sixes Tournament Rules Sony Sports Network Hong Kong Sixes
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा टी20i मैच?IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच 6 नवंबर 2025 को गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबर है और दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। यह मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। ऐसे में जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20...
Read more »
Live: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐ - அப்டேட்ஸ்
Read more »
IND vs AUS T20I Live Streaming: ऐसे फ्री में देख सकते हैं चौथा टी20 मुकाबला, नहीं लगेगा एक भी पैसा!IND vs AUS T20I Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 5 नवंबर को होना है. आइए जानते हैं इस मैच को आप फ्री में कैसे देख सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां-कहां होगी.
Read more »
Breaking News LIVE Update: বিহারে আজ ১২১ আসন ভোটগ্রহণ, লড়াইয়ে তেজস্বী-তেজপ্রতাপ-সহ বিজেপির ১ ডজন মন্ত্রীBreaking News LIVE Update: বিহারে আজ ১২১ আসন ভোটগ্রহণ
Read more »
कैसे मुफ्त में देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया का चौथा T20? नोट कर लीजिएIndia vs Australia 4th T20 Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 4 नवंबर को कैरारा ओवल में खेला जाना है। इसके लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।
Read more »
दिनेश कार्तिक क्या अफरीदी से मिलाएंगे हाथ? हांगकांग में भी छाया रहेगा भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवादIND vs PAK Hong Kong Sixes 2025: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें शुक्रवार को आमने सामने होंगी. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों का आमना सामना होगा. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान की बागडोर अब्बास अफरीदी के हाथों में है. क्या दिनेश कार्तिक पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाएंगे.
Read more »
