बॉलीवुड की मधुर आवाज सदा के लिए हुई खामोश, सुलक्षणा पंडित ने 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Sulakshana Pandit Death: सुलक्षणा पंडित हिंदी फिल्म सिनेमा की वो हस्ती थीं, जिन्होंने ना सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि बेहतरीन गायकी से दर्शकों के दिल पर सालों तक राज किया. मगर आज 6 नवंबर को उन्होंने 71 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.
सुलक्षणा के निधन का कारण अभी बताया नहीं गया है मगर खबरों की मानें तो वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आज उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. सिंगर-एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री को लोगों और उनके फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया जा रहा रहा है. महज 9 साल की उम्र में प्लेबैक सिंगिंग में रखा कदम सुलक्षणा पंडित ने अपनी मधुर आवाज और अदाकारी से हिंदी फिल्म सिनेमा में एक अलग ही मुकाम हासिल किया था. साल 1954 में जन्मी इस महान हस्ती का ताल्लुक एक बड़े संगीत-परिवार से था और उनके चाचा-मामा कोई आम कलाकार नहीं बल्कि दिग्गज शास्त्री सिंगर पंडित जसराज थे. सुलक्षणा पंडित अपनी तीन बहनें और तीन भाइयों के साथ संगीत सीखा करती थीं, जिससे उनके भाइयों की जोड़ी खूब फेमस हुई थीं. वहीं 9 साल की कम उम्र में सुलक्षणा ने प्लेबैक सिंगिंग में हाथ आजमाया था और साल 1953 में फिल्म ‘संकल्प’ में ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ में कमाल की गायकी के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगिंग का अवार्ड मिला. अकेले ही गुजारा पूरा जीवन सुलक्षणा पंडित ने गायकी में नाम कमाने के साथ-साथ अपनी अदाकारी से भी अपना जादू पर्दे पर बिखेरा दिया था. उन्होंने साल 1953 में संजीव कुमार के साथ ‘उलझन’ और ‘संकोच’ जैसी फिल्मों में कमाल कर दिया. वहीं बात करें सिंगर-एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित की निजी जिंदगी की तो, उनका नाम हमेशा संजीव कुमार के साथ जोड़ा जाता रहा और इन खबरों ने सुलक्षणा के जीवन पर गहरा असर डाला. वहीं कम उम्र में ही उन्हें काफी बीमारियों का सामना करना पड़ा. सुलक्षणा पंडित के जाने से हिंदी फिल्म जगत ने आज एक और महान कलाकार को खो दिया, जिन्होंने सालों तक अपनी आवाज से सबका दिल जीता.
Sulakshana Pandit Death Sulakshana Pandit Death Reason Bollywood Singer Indian Actress Playback Singer Jatin-Lalit Sister Sanjeev Kumar Hindi Cinema Bollywood News Sulakshana Pandit Age Sulakshana Pandit Family Sulakshana Pandit Songs Sulakshana Pandit Cause Of Death Sulakshana Pandit Movies Sulakshana Pandit Career Sulakshana Pandit And Sanjeev Kumar Sulakshana Pandit Personal Life Sulakshana Pandit Photo Entertainment News सुलक्षणा पंडित सुलक्षणा पंडित का निधन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Madhepura Election 2025 Voting: मधेपुरा में आज हो रहा मतदान, वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर 'मेला'Madhepura Chunav 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मधेपुरा जिले में पहले चरण में छह नवंबर को यानी आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। चारों विधानसभा सीट से 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें 70-आलमनगर विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार, 71-बिहारीगंज से सात प्रत्याशी, 72-सिंहेश्वर से आठ उम्मदवार व 73- मधेपुरा से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल...
Read more »
Bihar Election Voting: लखीसराय में विजय सिन्हा पर फेंका कीचड़, 71 प्रतिशत मतदान के साथ सूर्यगढ़ा के बूथ ने रचा इतिहासBihar Election 2025 Voting बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज, 6 नवंबर गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटराें का मेला लगा हुआ है। मतदाता पूरे उत्साह से कतार में लगकर बारी-बारी से अपना वोट दे रहे हैं। इस बीच लखीसराय जिले से लोकतंत्र के पर्व को उंचाई देने वाली उत्कृष्ट खबर सामने आई है।...
Read more »
Bihar Election Phase 1 Voting: ...আমরা জিততে চলেছি, বিহার জিততে চলেছে! ১৪ নভেম্বর এক নতুন সরকার গঠিত হবে...! অবিশ্বাস্য তেজস্বী...Bihar Election 2025 Bihar Election Phase 1 Voting 27 point 65 percent polling so far Patna records lowest voter turnout at 23 point 71 percent
Read more »
दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदामखमली आवाज की मलिका सुलक्षणा पंडित हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमर उजाला से बातचीत में सुलक्षणा के भाई व म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने
Read more »
मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में नानावती अस्पताल में ली आखिरी सांसबॉलीवुड से एक दुखद खबर एक बार फिर सामने आई है। फेमस सिंगर और दिग्गज एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित अब हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ हिन्दी सिनेमा और संगीत जगत की एक चमकदार हस्ती ने यहां से हमेशा के लिए विदा ले...
Read more »
मशहूर सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाबॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है. वे 71 साल की थीं. सुलक्षणा पंडित ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी बल्कि अपनी सिंनिंग के जरिए भी उन्होंने लोगों के दिलों को जीता था. सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वे एक संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं.
Read more »
