Air pollution News: दिल्ली की दम घोंटू हवा से बचने को इस अफसर ने सरकारी नौकरी ही छोड़ दी!

Air Pollution News News

Air pollution News: दिल्ली की दम घोंटू हवा से बचने को इस अफसर ने सरकारी नौकरी ही छोड़ दी!
Delhi NCR Air Pollution NewsWoman Officer Resigns Due To Pollution In DelhiWhy Did Woman Officer Resign In Delhi NCR
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 63%

Delhi NCR air pollution News: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण इतना विकराल हो गया है कि अब आम आदमी तो छोड़िए, सरकारी अधिकारी भी भागने लगे हैं. अब एक महिला अधिकारी के प्रदूषण से परेशान होकर नौकरी से इस्तीफा देने की खबर है.

Woman Officer Resigns due to Pollution in Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों को अपनी सेहत और भविष्य पर सोचने को मजबूर कर दिया है. इस बार मामला किसी आम नागरिक का नहीं, बल्कि भारतीय आर्थिक सेवा से जुड़ी अधिकारी का है, जिन्होंने दिल्ली की जहरीली हवा से तंग आकर अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया.

जानकारी के मुताबिक, यह महिला अधिकारी भारतीय आर्थिक सेवा में रैंक 8 के साथ चयनित हुई थीं. उनका अधिकांश कार्यकाल दिल्ली में ही बीतने वाला था. लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण और अपने छोटे बेटे की सेहत को देखते हुए उन्होंने यह कठिन निर्णय लिया. पति ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट उनके पति ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा, जो अब वायरल हो रहा है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, मेरी पत्नी ने UPSC- IES परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल की थी. वह ग्रुप ए सर्विस की अधिकारी थीं. लेकिन दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए और हमारे छोटे बेटे के स्वास्थ्य के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी. यह फैसला आसान नहीं था. आखिर कौन सरकारी ग्रुप ए नौकरी छोड़ता है? लेकिन हमें ज़रा भी पछतावा नहीं है. राजनीतिक बहस छोड़िए, अपनी जिंदगी बचाइए उन्होंने सरकार पर भड़ास निकालते हुए आगे लिखा, सच तो यह है कि किसी भी सरकार को इसकी परवाह नहीं है. नागरिक भी बड़े पैमाने पर ब्रेनवॉश किए गए हैं. आखिर में जिम्मेदारी आपकी अपनी होती है - अपनी सेहत की, अपने परिवार की. अगर खुद को बचाना है, तो कदम खुद उठाने होंगे. चाहे वह UPSC की नौकरी छोड़ना हो, निजी नौकरी छोड़नी हो या फिर अपना बिजनेस. राजनीतिक बहस छोड़िए, अपनी जिंदगी बचाइए. My wife got UPSC Rank 8th. She was a group A service officer . Most of her career, she would be in Delhi. Looking at the pollution situation. And, our young son, she decided to quit. Was the decision difficult? Yes November 5, 2025 यह महिला अधिकारी कौन हैं और इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है, यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. बहुत से लोग जहां इस फैसले को बहादुरी और दूरदर्शिता का कदम बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सिस्टम के भीतर रहकर बदलाव लाना बेहतर होता. सरकारी अफसर छोड़कर जाएंगे तो सुधार कौन करेगा एक यूज़र ने लिखा, दिल्ली की हवा अब सिर्फ बूढ़ों के लिए नहीं, बच्चों के लिए भी खतरा बन गई है. अगर एक पढ़ी-लिखी अफसर यह कदम उठा रही हैं, तो हालात कितने गंभीर हैं, यह साफ दिखता है. वहीं दूसरे यूज़र ने कहा, सरकारी अफसर अगर छोड़कर जाएंगे तो सुधार कौन करेगा? बताते चलें कि दिल्ली में पिछले कई हफ्तों से एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. सुबह-शाम की हवा में धुंध और धुएं का मिश्रण साफ दिखता है. स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जा रही हैं, निर्माण कार्य रोके गए हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा. प्रदूषण अब बन गया स्थाई खतरा विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण सिर्फ मौसमी समस्या नहीं, बल्कि एक स्थायी खतरा बन गया है. हर साल सर्दियों में सांस लेना और मुश्किल हो जाता है और अब यह सिर्फ गरीब या आम लोगों का मुद्दा नहीं रहा बल्कि प्रशासनिक अधिकारी तक इससे भागने लगे हैं. ऐसे में एक महिला अफसर का यह कदम अब लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रहा है कि क्या करियर और प्रतिष्ठा से बढ़कर अपनी और परिवार की सेहत नहीं होनी चाहिए?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Delhi NCR Air Pollution News Woman Officer Resigns Due To Pollution In Delhi Why Did Woman Officer Resign In Delhi NCR वायु प्रदूषण न्यूज दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण न्यूज दिल्ली में प्रदूषण से परेशान महिला अधिकारी का इस् दिल्ली एनसीआर में महिला अधिकारी ने क्यों दिया इस्

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में दिखा मामूली सुधार, 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आया AQIDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में दिखा मामूली सुधार, 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आया AQIDelhi Air Pollution: air quality shows slight improvement in NCR, AQI drops from very poor to poor category Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में दिखा मामूली सुधार, 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आया AQI
Read more »

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदषूण का प्रचंड तांडव, कई इलाकों में हालात गंभीर, चीन बोला-हम मदद के लिए तैयारDelhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदषूण का प्रचंड तांडव, कई इलाकों में हालात गंभीर, चीन बोला-हम मदद के लिए तैयारDelhi-NCR Air Pollution: चीन का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब दिल्ली- एनसीआर में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई कई इलाकों में 400 के पार पहुंच गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCP) के मुताबिक यह गंभीर श्रेणी में आता है.
Read more »

Delhis Air Pollution: China Shares Tips How It Improved Air Quality In Its CitiesDelhis Air Pollution: China Shares Tips How It Improved Air Quality In Its CitiesDelhi Air Pollution: According to Spokesperson of the Chinese Embassy in India, Yu Jing, China focused on multiple parallel steps to bring pollution under control. One of the key measures was to close small and inefficient coal-powered boilers, which
Read more »

Air Pollution: इस समय वॉक करना खतरनाक... फेफड़े होंगे डैमेज, जानें कौन सा समय है सेफAir Pollution: इस समय वॉक करना खतरनाक... फेफड़े होंगे डैमेज, जानें कौन सा समय है सेफHealth and Fitness: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ समय से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है. AQI खराब श्रेणी में पहुंच चुका है. ऐसे में अगर आपको भी सुबह-शाम में बाहर जाकर वॉक करने की आदत है तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकती है. आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है.
Read more »

Huawei ने लॉन्च किया 6,500mAh बैटरी वाला स्लिम 5G फोन, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भीHuawei ने लॉन्च किया 6,500mAh बैटरी वाला स्लिम 5G फोन, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भीHuawei ने चीन में Mate 70 Air स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो 6.
Read more »

दिल्ली के ऊपर उड़ने वाले विमानों को मिले गलत सिग्नल: नेविगेशन और विमान की पोजिशन बताने में गलती; सरकार ने ज...दिल्ली के ऊपर उड़ने वाले विमानों को मिले गलत सिग्नल: नेविगेशन और विमान की पोजिशन बताने में गलती; सरकार ने ज...Delhi Airport Flights GPS Spoofing Alert Case; Follow DGCA, Air Traffic Control Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:47:52