Delhi Airport Flights GPS Spoofing Alert Case; Follow DGCA, Air Traffic Control Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
नेविगेशन और विमान की पोजिशन बताने में गलती; सरकार ने जांच शुरू कीस्पूफिंग एक प्रकार का साइबर अटैक है जो नेविगेशन सिस्टम को गुमराह करने के लिए फेक GPS सिग्नल भेजता है। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से विमानों के GPS सिग्नल में फेक अलर्ट आ रहे हैं। इसे GPS स्पूफिंग भी कहते हैं। इसके तहत पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा अलर्ट मिल रहे हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों के अनुसार दिल्ली के करीब 100 किमी के दायरे में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। फ्लाइट रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। स्पूफिंग एक प्रकार का साइबर अटैक है जो नेविगेशन सिस्टम को गुमराह करने के लिए फेक GPS सिग्नल भेजता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल वॉर जोन में किया जाता है, ताकि दुश्मनों के ड्रोन और विमानों को नष्ट किया जा सके।एक एयरलाइंस के पायलट ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने 6 दिन फ्लाइट उड़ाई और हर बार GPS स्पूफिंग का सामना करना पड़ा। पायलट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बार फ्लाइट लैंड करने के दौरान, उसके कॉकपिट सिस्टम में अलर्ट आया कि आगे रूट पर कोई खतरा है। वास्तव में वहां ऐसा कुछ नहीं था। ऐसा ही कुछ अन्य फ्लाइट्स के साथ भी हुआ। इससे कई उड़ानों में देरी भी हुई। सूत्रों ने बताया कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जीपीएस स्पूफिंग होना आम बात है, लेकिन दिल्ली के ऊपर ऐसी घटनाएं असामान्य हैं। दिल्ली के आसपास आर्मी एक्सरसाइज के बारे में पायलटों और ATCO को कोई सलाह भी नहीं दी गई थी, जिससे उन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता हो।GPS स्पूफिंग का मतलब है किसी सिस्टम को झूठा GPS सिग्नल भेजकर यह विश्वास दिलाना कि उसकी असली लोकेशन कुछ और है। यानी किसी विमान, जहाज या ड्रोन को यह लगने लगे कि वह किसी दूसरे स्थान पर है।जीपीएस स्पूफिंग के जरिए अगर पायलट विमान का रूट भटक जाए तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर उसकी मदद कर सकता है। वे मैनुअली पायलट को रूट बताते हैं।GPS स्पूफिंग से किसी विमान की सुरक्षा में खतरा नहीं होता क्योंकि फ्लाइट में इनर्शियल रेफरेंस सिस्टम भी शामिल होता है। जिसका उपयोग नेविगेशन के लिए भी किया जाता है। अगर प्राइमरी जीपीएस और नेविगेशन सिस्टम फेल भी हो जाए तो भी पांच घंटे तक कुछ असर नहीं पड़ेगा।नवंबर 2023 में DGCA ने एयरलाइनों को SOP का पालन करने और जीपीएस स्पूफिंग की घटनाओं पर हर दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के सामने भी यह मामला उठाया था।पायलट संगठन की मांग- DGCA सिलेक्टिव छूट न दे: नए फ्लाइट ड्यूटी नियम लागू करने की अपील एयरलाइन पायलटों के संगठन एसोसिएशन ऑफ एयर लाइन पायलट्स इंडिया ने मंगलवार को फ्लाइट रेग्युलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन से मांग की कि वह पायलट्स के लिए बनाए गए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन और रेस्ट पीरियड से जुड़े नियमों को बिना किसी अपवाद के लागू करे।राहुल गांधी की दिखाई ब्राजीलियन मॉडल सामने आई:उत्तराखंड आ रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी-उत्तर प्रदेश की राज्यपाल:स्नेहा राणा को ₹50 लाख देगी उत्तराखंड सरकार:इंदौर में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा-12.
1 डिग्रीपहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में बढ़ी ठंडश्रीगंगानगर में उत्तरी हवाएं लाएंगी कड़ाके की ठंडगाजियाबाद में बढ़ी सर्दी, हवा चलने से घटेगा प्रदूषणसीकर में इस सीजन पहली बार सिंगल डिजिट में तापमानपंजाब में तीन दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमानपूर्णिया में सम्राट चौधरी और मनीष वर्मा की जनसभा
DGCA Delhi Planes GPS Signal GPS Spoofing Pilots Air Traffic Control Directorate General Of Civil Aviation DGCA Cyber Attack
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वर्ल्ड अपडेट्स: कोलंबिया में विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी की, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायलInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, abd World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिकी यूनिवर्सिटी में अश्वेत छात्र का शव पेड़ से लटका मिला; मौत की वजह साफ नहींInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: जल्द अमेरिका जा सकते हैं वाणिज्य मंत्री गोयल, व्यापार समझौते पर तेजी से बढ़ रही बातचीतInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में सेकेंड वर्ल्ड वॉर का 453.6 किलो वजनी बम मिला, 6 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर ...International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »
दिल्ली में एयर क्वालिटी और खराब हुई: AQI 353, आनंद विहार में AQI 500 पार हुआ; लोगों को घरो में रहने की सलाह(AQI) 353Delhi Air Pollution 2025 (Air Quality) Today Update; Follow Delhi NCR, Anand Vihar, Akshardham Temple AQI Today, Visibility Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
पुलिस बोली-दिल्ली दंगे केंद्र में सत्ता परिवर्तन की साजिश थी: देशभर में हिंसा फैलाने की कोशिश हुई; सुप्रीम ...Delhi 2020 Riots Case Update. Follow Violence Conspiracy, Umar Khalid Sharjeel Imam, Delhi CAA Protest, Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
