महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की अब साउथ सिनेमा में एंट्री, बॉलीवुड के बाद साइन की तेलुगू फिल्म

Mahakumbh Star Monalisa In South Cinema News

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की अब साउथ सिनेमा में एंट्री, बॉलीवुड के बाद साइन की तेलुगू फिल्म
Mahakumbh Star Monalisa Signs Telugu FilmGarland Seller Mahakumbh Star Monalisaमोनालिसा ने साउथ फिल्मों में मारी एंट्री
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर रातों-रात सनसनी बन गईं। अपनी खूबसूरत आंखों और नैन-नक्श की वजह से उन्हें बॉलीवुड से फिल्म तो मिली ही, अब खबर है कि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया है।

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में जिस चेहरे ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी वो थीं मोनालिसा। महाकुंभ में घूम-घूम कर माला बेचने वाली मोनालिसा को तब तक अंदाजा भी नहीं था कि आगे उनकी जिंदगी किस तरह पलटी मारने वाली है। इंदौर की ये मोनालिसा भोंसले वहां मौजूद भीड़ के बीच अपनी खूबसूरत आंखों और नैन-नक्श की वजह से सबके आकर्षण का केंद्र बन गईं। अपने सांवले रंग, एम्बर आंखें, और लाजवाब नैन-नक्शन के कारण वो रातों रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गईं। वहीं अब मोनालिसा ने एक और ऊंची छलांग लगाई है।अब उन्हें गाने के साथ-साथ फिल्मों में भी मौका मिला है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा बॉलीवुड में पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' कर चुकी हैं जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म में मोनालिया ने एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाया है। अब इसी के साथ मोनालिसा ने साउथ फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया है।मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैंरिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि तेलुगू फिल्म 'लाइफ' में एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने मीडिया से मुलाकात और बातें भी की, जिसका वीडियो सामने आया है। अब इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं।ये एक पैन इंडिया फिल्मबताया ये भी जा रहा है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसमें मोनालिसा, 'क्रश' और 'इट्स ओके गुरु' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हीरो चरण साईं के साथ नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंगमम्बा मूवीज के बैनर तले अंजैया उदिनीने और उषा उदिनीने कर रहे हैं।लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए जुटतेबताया जाता है कि महाकुंभ में उनकी मालाओं को खरीदने के बजाय लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए उनके आसपास जमा हो जाते थे। वो उस वक्त पैसे कमाने में भले पीछे रह गईं लेकिन उसी प्रसिद्धि की वजह से आज वो उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने के लिए अच्छे-अच्छों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है।.

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में जिस चेहरे ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी वो थीं मोनालिसा। महाकुंभ में घूम-घूम कर माला बेचने वाली मोनालिसा को तब तक अंदाजा भी नहीं था कि आगे उनकी जिंदगी किस तरह पलटी मारने वाली है। इंदौर की ये मोनालिसा भोंसले वहां मौजूद भीड़ के बीच अपनी खूबसूरत आंखों और नैन-नक्श की वजह से सबके आकर्षण का केंद्र बन गईं। अपने सांवले रंग, एम्बर आंखें, और लाजवाब नैन-नक्शन के कारण वो रातों रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गईं। वहीं अब मोनालिसा ने एक और ऊंची छलांग लगाई है।अब उन्हें गाने के साथ-साथ फिल्मों में भी मौका मिला है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा बॉलीवुड में पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' कर चुकी हैं जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म में मोनालिया ने एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाया है। अब इसी के साथ मोनालिसा ने साउथ फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया है।मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैंरिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा अब तेलुगु की एक फिल्म करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि तेलुगू फिल्म 'लाइफ' में एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने मीडिया से मुलाकात और बातें भी की, जिसका वीडियो सामने आया है। अब इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं।ये एक पैन इंडिया फिल्मबताया ये भी जा रहा है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसमें मोनालिसा, 'क्रश' और 'इट्स ओके गुरु' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हीरो चरण साईं के साथ नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंगमम्बा मूवीज के बैनर तले अंजैया उदिनीने और उषा उदिनीने कर रहे हैं।लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए जुटतेबताया जाता है कि महाकुंभ में उनकी मालाओं को खरीदने के बजाय लोग सेल्फी और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए उनके आसपास जमा हो जाते थे। वो उस वक्त पैसे कमाने में भले पीछे रह गईं लेकिन उसी प्रसिद्धि की वजह से आज वो उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने के लिए अच्छे-अच्छों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mahakumbh Star Monalisa Signs Telugu Film Garland Seller Mahakumbh Star Monalisa मोनालिसा ने साउथ फिल्मों में मारी एंट्री महाकुंभ में माला बेचने वालीं मोनालिसा मोनालिया ने साइक की तेलुगू फिल्म

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 05:19:54